Media24Media.com: भीषण ट्रेन हादसे

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label भीषण ट्रेन हादसे. Show all posts
Showing posts with label भीषण ट्रेन हादसे. Show all posts

270 पूर्व न्यायाधीशों, अफसरों ने PM मोदी को लिखा पत्र- बालासोर ट्रेन हादसे के पीछे आतंकी षड्यंत्र की जताई आशंका

No comments Document Thumbnail

 नई दिल्ली। उड़ीसा के बालासोर में हाल ही में हुई भीषण ट्रेन हादसे ने भारत सहित दुनिया भर को गमगीन कर दिया है। इस भयंकर हादसे को लेकर देश भर के बुद्धिजीवियों की प्रतिक्रियाएं भी आ रही है जिसमें इस घटना को आतंकी साजिश से जोड़ कर देखा जा रहा है।




देश के पूर्व रॉ चीफ, एनआईए के फॉर्मर डायरेक्टर, आईबी के रिटायर्ड अधिकारियों और कई राज्यों के रिटायर्ड डीजीपी सहित देश के 270 पूर्व न्यायधीशों, रिटायर्ड आईएएस-आईपीएस और सैन्य अधिकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर ओडिशा के बालासोर में हुए ट्रेन हादसे के पीछे बड़ी आतंकी साजिश की आशंका जताते हुए सरकार से देशभर में फैले रेल पटरियों की सुरक्षा के लिए अवैध घुसपैठियों और रेल पटरियों के किनारे बसे अवैध अतिक्रमणकारियों को वहां से हटाए जाने की मांग की है।

देश के 14 पूर्व न्यायधीशों, 115 रिटायर्ड ब्यूरोक्रेट और 141 पूर्व सैन्य सैन्य अधिकारियों सहित कुल 270 प्रतिष्ठित व्यक्तियों ने नॉर्थ ईस्ट के राज्यों और 1990 के दशक और 2000 के दशक की शुरूआत में जम्मू कश्मीर और पठानकोट में हमले की वजह से बालासोर की तरह हुए कई ट्रेन हादसे का जिक्र करते हुए कहा है कि हालांकि बालासोर हादसे की जांच अभी चल रही है, लेकिन प्रारंभिक मीडिया रिपोटरें के अनुसार, इस बात पर संदेह करने के कई कारण हैं कि यह आतंकवादी संगठनों के इशारे पर तोड़फोड़ का एक स्पष्ट मामला हो सकता है।

सीबीआई जांच के फैसले को सही ठहराते हुए यह उम्मीद जताई गई है कि सीबीआई सही अपराधियों को बेनकाब करेगी. पूरे देश के रेलवे नेटवर्क को खतरे में बताते हुए पत्र में लिखा गया है कि, भारत का पूरा रेलवे नेटवर्क असुरक्षित है और विशेष रूप से ‘चिकन नेक’ कहे जाने वाले पूर्वी और पूर्वोत्तर राज्यों में यह खतरा ज्यादा है।प्रधानमंत्री से कड़े कदम उठाने की मांग करते हुए कहा गया है कि ,यह अत्यावश्यक है कि अवैध आप्रवासियों सहित रेल पटरियों के किनारे बसे अवैध अतिक्रमणकारियों को हटाया जाए और हमारी रेल पटरियों की सुरक्षा के लिए कड़े कदम उठाए जाएं।



कांग्रेस का दावा- ओडिशा हादसे के बाद रद्द हुए 'हजारों टिकट', IRCTC ने बताया सच

No comments Document Thumbnail

नई दिल्‍ली : एक ओर जहां ओडिशा ट्रेन हादसे को लेकर जांच चल रही है तो वहीं दूसरी ओर इस पर राजनीति भी जबरदस्त तरीके से जारी है। शुक्रवार को ओडिशा के बालासोर के पास भीषण ट्रेन हादसे में 275 लोगों की मौत हो गई है जबकि 1000 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। इस घटना ने पूरे देश को शोक में डाल दिया था। हालांकि अब धीरे-धीरे स्थितियां सामान्य होने की ओर बढ़ रही है। लेकिन इस पर राजनीति जबरदस्त तरीके से जारी है। कांग्रेस का दावा किया था कि हादसे के बाद हजारों लोगों ने अपने टिकट कैंसिल करा दिया है। 


कांग्रेस का दावा

कांग्रेस की ओर से पार्टी के वरिष्ठ नेता भक्तचरण दास ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि बीते दिनों में ऐसी रेल दुर्घटना कभी नहीं हुई। सैकड़ों लोगों की जान चली गई और हजार से ज्यादा लोग घायल हैं। इस घटना ने सभी को दुख पहुंचाया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि दुर्घटना के बाद हजारों लोगों ने अपने टिकट कैंसिल कर दिए हैं। उन्हें लगता है कि ट्रेन में सफर सुरक्षित नहीं है। कांग्रेस ने यह भी कहा कि जब नैतिक ज़िम्मेदारी लेकर रेल मंत्री को इस्तीफ़ा देना चाहिए, तब ध्यान भटकाने के लिए नई-नई थ्योरी रची जा रही है। इस सरकार में जवाबदेही का 'ज' तक नहीं है। 

IRCTC का पलटवार 

इसी को लेकर आईआरसीटीसी ने पलटवार किया है। कांग्रेस के दावे को पूरी तरीके से गलत बताया है। यह तथ्यात्मक रूप से गलत है। रद्दीकरण नहीं बढ़ा है। इसके विपरीत, रद्दीकरण 01.06.23 को 7.7 लाख से घटकर 03.06.23 को 7.5 लाख हो गया है। 

क्या है मामला

उल्लेखनीय है कि ओडिशा के बालासोर में कोरोमंडल एक्सप्रेस शुक्रवार शाम करीब सात बजे ‘लूप लाइन’ पर खड़ी एक मालगाड़ी से टकरा गई, जिससे कोरोमंडल एक्सप्रेस के अधिकतर डिब्बे पटरी से उतर गए। उसी समय वहां से गुजर रही तेज रफ्तार बेंगलुरु-हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस के कुछ डिब्बे कोरोमंडल एक्सप्रेस से टकरा कर पटरी से उतर गए। इस हादसे में कम से कम 275 लोगों की जान चली गई। इस मामले की सीबीआई जांच की घोषणा की गई है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.