Media24Media.com: भारतीय मछुआरों

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label भारतीय मछुआरों. Show all posts
Showing posts with label भारतीय मछुआरों. Show all posts

अशांति के बीच Pakistan ने 198 भारतीय मछुआरों को किया रिहा

No comments Document Thumbnail

अमृतसर । पाकिस्तान सरकार ने शुक्रवार रात अटारी-वाघा सीमा पर 198 भारतीय मछुआरों को रिहा कर दिया, जिन्हें समुद्री अंतरराष्ट्रीय सीमा पार करने के आरोप में पकड़ा गया था। अरब सागर में समुद्री अंतरराष्ट्रीय सीमा पार करने वाले मछुआरों पर संबंधित देशों के पासपोर्ट अधिनियम के उल्लंघन का आरोप लगाया जाता है और उन्हें लगभग छह महीने की अवधि के लिए दंडित किया जाता है।


पाकिस्तान सरकार द्वारा रिहा किए गए भारतीय मछुआरों ने कहा कि वे मछली पकड़ने के दौरान सीमा पार कर गए क्योंकि उन्हें समुद्र में सीमा के बारे में पता नहीं था। भारतीय और पाकिस्तानी मछुआरे अक्सर अरब सागर में अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा पार करते हैं। इन्हें दोनों देशों की संबंधित एजेंसियों द्वारा पकड़ा जाता है।

एक अन्य मछुआरे विजय ने कहा, "मैं बॉर्डर के पास मछली पकड़ रहा था तभी पाकिस्तावनी नाव ने आकर हमें पकड़ लिया। हम में से कई लोग अभी भी जेल में बंद हैं। प्लीज उनकी मदद करें। हम सरकार से अपील करते हैं कि हमारे नाव हमें वापस कर दिए जाएं।"

 

 

मालदीव के जलक्षेत्र से बचाए गए मछुआरों को विशाखापत्तनम लाया भारतीय तटरक्षक बल

No comments Document Thumbnail

नई दिल्ली: मालदीव के जलक्षेत्र से बचाए गए दस भारतीय मछुआरों को 06 मई 2023 को भारतीय तटरक्षक बल द्वारा सुरक्षित विशाखापत्तनम लाया गया है. ये मछुआरे 16 अप्रैल 2023 को तमिलनाडु के कन्याकुमारी के पास थेंगापट्टनम से समुद्र में गए थे. हालांकि, उनकी नाव के इंजन में खराबी आ गई और वे 05 दिनों तक बिना किसी मदद के बहते हुए मालदीव क्षेत्र में चले गए.


इन मछुआरों को 26 अप्रैल 2023 को भारतीय तटरक्षक एमआरसीसी के सहयोग से मालदीव खोज और बचाव क्षेत्र से एमवी फ्यूरियस द्वारा बचाया गया था. तटरक्षक समुद्री बचाव समन्वय केंद्र (एमआरसीसी) में प्राप्त सूचना के आधार पर आईसीजीएस विग्रह को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में कैंपबेल बे के पास पारगमन (ट्रांजिट) करने वाले व्यापारी पोत से बचाए गए इन मछुआरों को निकालने के लिए भेजा गया था.

दस मछुआरों में से आठ केरल के विझिंजम के रहने वाले हैं, जबकि दो तमिलनाडु के कन्याकुमारी के रहने वाले हैं. बचाए गए सभी दस मछुआरों की तटरक्षक पोत पर प्रारंभिक चिकित्सा जांच की गई और सभी स्वस्थ अवस्था में पाए गए.

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.