Media24Media.com: भारत की एयर स्ट्राइक

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label भारत की एयर स्ट्राइक. Show all posts
Showing posts with label भारत की एयर स्ट्राइक. Show all posts

हमारी सीमाओं, सेना और लोगों को चुनौती देने वालों को जवाब है 'ऑपरेशन सिंदूर': अमित शाह

No comments Document Thumbnail

Operation Sindoor: पाकिस्तान और पीओके में आतंकी ठिकानों पर भारत की एयर स्ट्राइक को गृह मंत्री अमित शाह ने दुश्मन पर करारा वार करार दिया है। गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ उन सभी को भारत का करारा जवाब है जिन्होंने हमारी सीमाओं, सेना और नागरिकों को चुनौती देने की हिम्मत की। अमित शाह ने कहा कि पहलगाम आतंकी हमले की अनदेखी किए बिना ऑपरेशन सिंदूर के जरिये उचित जवाब और कड़ा संदेश दिया गया। अमित शाह ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर पूरी दुनिया के लिए मोदी सरकार की आतंकवाद के खिलाफ कतई बर्दाश्त नहीं करने की नीति का प्रमाण है।


मुख्यमंत्रियों ने पीएम मोदी और तीनों सैन्य बलों को दी बधाई

गृह मंत्रालय के एक बयान में कहा गया है कि शाह द्वारा बुलाई गई बैठक में शामिल हुए मुख्यमंत्रियों ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता के लिए प्रधानमंत्री मोदी और तीनों सैन्य बलों को बधाई दी। शाह ने यह भी कहा कि पहलगाम आतंकवादी हमले को नजरअंदाज किए बिना, उचित जवाब दिया गया, जिससे दुनिया को एक कड़ा संदेश गया। गृह मंत्री ने कहा कि भारतीय सशस्त्र सेनाओं द्वारा किए गए इस हमले में लश्कर-ए-तैय्यबा, जैश-ए-मोहम्मद, हिज़्बुल मुजाहिदीन और अन्य आतंकी संगठनों के आतंकवादी प्रशिक्षण और हथियार शिविरों और ठिकानों को नष्ट कर दिया गया। शाह ने कहा कि इस समय देश ने जो एकता दिखाई है, उससे देशवासियों का मनोबल बढ़ा है। उन्होंने कहा कि 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए जघन्य आतंकवादी हमले के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि देश आतंकवादी हमले के साजिशकर्ताओं और समर्थकों को मुंहतोड़ जवाब देगा।

गृह मंत्री ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के संबंध में प्रधानमंत्री के दृढ़ संकल्प और निर्णय के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह भारत की ओर से उन लोगों को करारा जवाब है जो भारत की सीमाओं, सेना और नागरिकों को चुनौती देने का साहस करते हैं। बैठक में जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के उपराज्यपाल और उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, राजस्थान, पश्चिम बंगाल और गुजरात के मुख्यमंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंस के ज़रिए शामिल हुए। बैठक में सिक्किम सरकार के प्रतिनिधि, केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन, खुफिया ब्यूरो (आईबी) के निदेशक तपन डेका सहित गृह मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.