Media24Media.com: बारिश के आसार

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label बारिश के आसार. Show all posts
Showing posts with label बारिश के आसार. Show all posts

छत्तीसगढ़ के सभी संभागों में आज फिर बारिश के आसार, 12 डिग्री तक गिरा पारा

No comments Document Thumbnail

 CG Weather News: छत्तीसगढ़ में मौसम खुशनुमा हो गया है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। साथ ही वातावरण नम है। इससे भीषण गर्मी और तेज धूप से लोगों को राहत मिली है। आज गुरुवार को प्रदेश के इलाकों में बारिश के आसार हैं। साथ ही गरज-चमक के अंधड़ चलने की संभावना है। मौसम में नम होने की वजह से अधिकतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है।


मौसम विभाग के अनुसार, आगामी 48 घंटे के दौरान दक्षिण छत्तीसगढ़ के जिलों में अधिकतम तापमान में 4 से 5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है। इसके बाद कोई विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। वहीं बाकि जिलों में आगामी 5 दिनों में अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि प्रदेश के एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ बारिश और अंधड़ चलने की संभावना है।

छत्तीसगढ़ में द्रोणिका और चक्रवात के प्रभाव से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के कई इलाकों में बारिश हुई है। आज गुरुवार को भी मौसम खुशनुमा है। साथ ही बारिश और अंधड़ की संभावना है। मौसम एक्सपर्ट ने बताया कि बंगाल की खाड़ी से नम हवाओं का असर छत्तीसगढ़ में पड़ रहा है। इससे यहां मौसम का मिजाज बदला हुआ है। बारिश की संभावना बनी हुई है।

प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री सेल्सियस डोंगरगढ़ में दर्ज किया गया है। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान नारायणपुर में 18.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। राजधानी रायपुर में आकाश आंशिक मेघमय रहने की संभावना है। वहीं गरज चमक के साथ वज्रपात और अंधड़ चलने की संभावना है। यहां अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।


छत्तीसगढ़ समेत इन राज्यों में बारिश के आसार, IMD का अलर्ट

No comments Document Thumbnail

 IMD Rain Alert: दिल्ली समेत उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों से ठंड की विदाई हो गई है। दोपहर में तेज धूप हो रही है, जिससे लोगों को गर्मी का एहसास होने लगा है। इस बीच मौसम कई राज्यों में करवट ले रहा है। मौसम विभाग ने आज कुछ राज्यों में बारिश और ओलावृष्टि को लेकर अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के अनुसार, मध्य प्रदेश, गंगीय पश्चिम बंगाल, विदर्भ, छत्तीसगढ़, झारखंड और ओडिशा में आज बारिश होने की संभावना है। इन राज्यों में बारिश का यह दौर 19 मार्च तक जारी रह सकता है।


आईएमडी द्वारा जारी अलर्ट के मुताबिक, गंगीय पश्चिम बंगाल में 16 मार्च से 20 मार्च तक गरज के साथ बारिश की संभावना है। साथ ही तेज हवाएं भी चलने के आसार हैं। झारखंड, ओडिशा, विदर्भ, छत्तीसगढ़ और पूर्वी मध्य प्रदेश में 16 से 20 मार्च तक मध्यम बारिश की संभावना है। वहीं, 17 मार्च और 18 मार्च के बीच विदर्भ में ओलावृष्टि हो सकती है। 18 और 19 मार्च को पूर्वी मध्य प्रदेश में भी ओलावृष्टि की संभावना है। उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में आज हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है।

मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 15 डिग्री और अधिकतम तापमान 32 डिग्री रहने का अनुमान है। लखनऊ में आज आसमान साफ रहेगा। वहीं, गाजियाबाद में आज न्यूनतम तापमान 13 और अधिकतम तापमान 28 डिग्री दर्ज होने का अनुमान है।


CG Weather : छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, दक्षिण से आ रही ठंडी हवाओं का प्रभाव से बारिश के आसार…

No comments Document Thumbnail

 CG Weather : दक्षिण से आ रही ठंडी हवाओं के कारण राजधानी रायपुर समेत प्रदेश में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है। रायपुर में आज बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि एक द्रोणिका मराठवाड़ा से दक्षिण छग होते हुए तटीय आंध्रप्रदेश तक 0.9 किमी ऊंचाई तक विस्तारित है।


इसके प्रभाव से रविवार को राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की वर्षा के आसार है। साथ ही हवा की दिशा भी बदलकर दक्षिणी हो जाएगी। शनिवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19.3 डिग्री दर्ज किया गया।

राष्ट्रीय राजधानी में 26 फरवरी को रात के समय हल्की बारिश-

दिल्ली में 25 फरवरी को बादल छाए रहेंगे. मौसम विभाग की मानें तो राष्ट्रीय राजधानी में 26 फरवरी को रात के समय हल्की बारिश हो सकती है. उसके बाद 27 फरवरी से मौसम साफ होने लगेगा. IMD के अनुसार, इस पूरे हफ्ते दिल्ली का न्यूनतम तापमान 8 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. वहीं अधिकतम तापमान 26 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है.

CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में आज भी बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

No comments Document Thumbnail

 CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में मौसम फिर बदल गया है। मौसम के इस बदलाव के बाद सर्दी फिर से लौट आयी है। प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश ही हुई है, तो वहीं कई जगहों पर ओले पड़े हैं। हालांकि मौसम विभाग ने इसे लेकर पहले ही अलर्ट कर दिया है। इधर सोमवार के लिए भी मौसम विभाग ने अलर्ट किया है। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर संभाग के कुछ जिलों में भी बूंदाबांदी के आसार हैं। इसके बाद मंगलवार से मौसम साफ रह सकता है।


रविवार को सरगुजा के कुछ हिस्सों, पेंड्रा मरवाही में गरज और चमक के साथ बारिश हुई, वहीं सरगुजा संभाग के कई जिलों और भाटापारा में ओले गिरे हैं। करीब आधे घंटे हुई ओलावृष्टि और बारिश ने जहां फसलों को नुकसान पहुंचाया है, वहीं इससे लगे इलाकों में एक बार फिर ठंड बढ़ गई है। आजप्रदेश में एक-दो स्थानों पर तेज बारिश और ओला गिरने की संभावना जताई गई है।

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिकरायपुर, बलौदाबाजार, धमतरी, महासमुंद, दुर्ग, बालोद, राजनांदगांव, पेंड्रा, मुंगेली, बस्तर, कांकेर, बीजापुर और नारायणपुर जिले में बारिश हो सकती है। बलौदाबाजार में करीब एक घंटे तक आंधी-तूफान और बारिश के साथ जमकर ओले गिरे हैं। इसके कारण धान खरीदी केंद्र में धान का नुकसान हुआ है। वहीं किसानों के फसल भी चौपट हुई है। भाटापारा में ओला गिरने के कारण रायपुर में भी इसका असर देखने को मिल रहा है रायपुर में अचानक ठंडी हवाएं चलने लगी हैं।


CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में फिर मौसम का फिर बदला मिजाज हल्की बारिश के आसार

No comments Document Thumbnail

CG Weather Update: छत्तीगसगढ़ में अगले 24 घंटे में मौसम का मिजाज फिर बदलने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार छत्तीसगढ़ से केरल तब बनी द्रोणिका के असर से प्रदेश के कई जिलों में हल्की बारिश के आसार हैं।


शनिवार सुबह से ही रायपुर समेत अन्य जिलों में बादल छाए हुए हैं. अचानक बदले मौसम से अधिकतम व न्यूनतम तापमान में कोई विशेष प्रभाव नहीं पड़ेगा. मौसम विभाग ने प्रदेश के कुछ हिस्सों में अंधड़ के साथ हल्की बारिश और वज्रपात की संभावना जताई है.

बता दें कि प्रदेश में शुक्रवार को सबसे ज्यादा गर्मी बलौदाबाजार के अर्जुनी में पड़ी। यहां दिन का तापमान सर्वाधिक 43.3 डिग्री रिकार्ड किया गया। रायपुर में भी दोपहर का तापमान 41.8 डिग्री तक पहुंच गया, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक है। बिलासपुर व राजनांदगांव में 42, अंबिकापुर, पेंड्रारोड और दुर्ग में पारा 40 डिग्री के तथा प्रदेश के वनक्षेत्रों में 39 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया। CG Weather Update

मौसम विभाग के मुताबिक, एक द्रोणिका/ हवा की अनियमित गति उत्तर छत्तीसगढ़ से केरल तक विस्तारित है. प्रदेश में कल दिनांक 15 अप्रैल को एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है. प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ अंधड़ चलने तथा वज्रपात होने की भी संभावना है. प्रदेश में अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है, किंतु वृद्धि का क्रम लगातार जारी रहने की संभावना है. CG Weather Update



CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में बदला मौसम, छाए बादल, बारिश के आसार

No comments Document Thumbnail

CG Weather Update:  प्रदेश में विगत कुछ दिनों से मौसम में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। दिन में भीषण गर्मी तो शाम को बारिश जैसा मौसम बन जाता है। सोमवार को भी सुबह से रायपुर सहित प्रदेश के कई जिलों में बादल छाए हुए हैं। वहीं रायपुर में सुबह हल्‍की बूंदाबांंदी हुई। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।


CG Weather Update:  हालांकि, मौसम विज्ञानियों का कहना है कि प्रदेश में मौसम का मिजाज सोमवार से बदलेगा और गर्मी शुरू होगी। एक द्रोणिका केरल से विदर्भ तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है और प्रदेश के वातावरण के निम्न स्तर पर काफी मात्रा में नमी का आगमन लगातार जारी है। प्रदेश में अधिकतम तापमान में वृद्धि का दौर जारी रहने की संभावना है।

CG Weather Update:  प्रदेश में बुधवार को सर्वाधिक अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस सारंगढ़ तथा न्यूनतम तापमान 16.9 डिग्री सेल्सियस कबीरधाम में दर्ज किया गया। रायपुर का अधिकतम तापमान 37.5 व न्यूनतम तापमान 23.9 दर्ज किया गया। सोमवार को प्रदेश के कई इलाकों में हल्की बारिश और अंधड़ चलने की संभावना है।

मौसम विशेषज्ञ एचपी चंद्रा ने बताया कि बादल छटने की वजह से नमी कम होगी और तापमान में बढ़ोतरी होगी। उत्तरी हवाओं का प्रभाव बढ़ने से तापमान में बढ़ोतरी शुरू होगी। इसके बाद जब पश्चिमी गर्म हवाएं प्रदेश में प्रवेश करेंगी तब तापमान तेजी से बढे़गा, जिससे लोगों को झुलसाने वाली गर्मी का अहसास होगा।




छत्तीसगढ़ः आज बदला मौसम का मिजाज, गरज-चमक के साथ बारिश के आसार

No comments Document Thumbnail

रायपुर: छत्तीसगढ़ में कल शाम से ही मौसम का मिजाज बदला हुआ है। वहीं प्रदेशवासियों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार एक से दो दिन मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा। द्रोणिका के प्रभाव से शनिवार को प्रदेश के कई जिलों में गरज चमक के साथ भारी बारिश होगी। इस दौरान बिजली गिरने और तेज आंधी-तूफ़ान चलने की भी संभावना जताई गई है।


बता दें कि शुक्रवार देर शाम रायपुर में भी मौसम का मिजाज बदल गया और अंधड़ चला। कुछ क्षेत्रों में तो हल्की बूंदाबांदी भी हुई। अंधड़ के चलते कई क्षेत्रों में होर्डिंग्स भी उड़ गए और कुछ क्षेत्रों में बिजली गुल की भी हुई। अंधड़ के साथ हुई हल्की वर्षा के चलते मौसम भी सुहाना हो गया। कुछ क्षेत्रों में ट्रांसफार्मर पर पेड़ गिरने की भी घटना हुई। मौसम विभाग का कहना है कि शनिवार को भी मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा और प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में अंधड़ के साथ वर्षा के आसार हैं। द्रोणिका के प्रभाव से प्रदेशभर में मौसम का मिजाज थोड़ा बदला हुआ है और बाहर से आने वाली नम हवाओं के प्रभाव से गर्मी का प्रभाव कम है।

छत्तीसगढ़ का आज का तापमान 

रायपुर 37.6 23.9

बिलासपुर 38.2 22.5

जगदलपुर 35.7 19.4

अंबिकापुर 34.8 18.5

पेंड्रा रोड 35.8 20.2

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.