Media24Media.com: बजट 2023

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label बजट 2023. Show all posts
Showing posts with label बजट 2023. Show all posts

सरकार के प्रत्‍येक बजट में गरीबों के हितों को प्राथमिकता : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

No comments Document Thumbnail

नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि उनकी सरकार द्वारा पेश किए गए हर बजट में गरीबों के हित को प्राथमिकता दी गई। केंद्रीय बजट पेश किए जाने के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के संसदीय दल की पहली बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कोई भी इसे ‘‘चुनावी बजट’’ नहीं कह रहा है, हालांकि यह अगले लोकसभा चुनाव से पहले आखिरी पूर्ण बजट है।


वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने एक फरवरी को बजट पेश किया था। प्रधानमंत्री ने कहा कि बजट में समग्र विकास और समाज के हर वर्ग के हितों का प्रस्ताव है। केंद्रीय मंत्री प्र‘‘ाद जोशी ने मोदी के भाषण का हवाला देते हुए पत्रकारों से कहा कि यहां तक कि जो लोग वैचारिक रूप से भाजपा के विरोधी रहे हैं, उन्होंने भी बजट का स्वागत किया है।

प्रधानमंत्री ने सांसदों, खास कर शहरों से आने वाले सांसदों से खेल कार्यक्रम आयोजित करने को कहा, क्योंकि ऐसा देखा गया है कि शहर के युवा खेलों में ज्यादा हिस्सा नहीं ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि विभिन्न जी20 बैठकों के लिए भारत आने वाले विदेशी मेहमानों ने देश में उनकी आवभगत की सराहना की है।


Bullet Train Project : 2026 से भारत में दौड़ेगी पहली बुलेट ट्रेन, रेल मंत्री ने किया ऐलान

No comments Document Thumbnail

Bullet Train Project : कल यानी 1 फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2023 पेश किया। वही टैक्स छूट समेत कई अहम घोषणाएं की। जिसमें कृषि,हेल्थ,शिक्षा और आदिवासी बुनियादी ढांचे जैसे कई सौगात दी है। वहीं इस बजट में रेलवे के लिए भी 2.40 लाख करोड़ रूपए का आवंटन किया गया है ,जिसका रेलवे के रेलमंत्री ने बड़ी उत्साह के साथ स्वागत किया है। और उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया है।


इस दौरान उन्होंने कहा कि रेलवे को मिले बजट से नै तकनिकी की ट्रेनें जैसे वंदे भारत एक्सप्रेस, वंदे मेट्रो और हाइड्रोजन ट्रेन के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। इसके साथ ही रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि बड़े स्टेशनों से लेकर छोटे स्टेशनों तक कुल 1275 प्लेटफॉर्म को वर्ल्ड क्लास बनाने का काम किया जाएगा।

इतना ही नहीं केंद्रीय मंत्री ने कहा कि है बजट में ग्रीन ग्रोथ को बढ़ावा दिया गया है। इसकी मदद से देश में हाइड्रोजन ट्रेन का चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि अगस्त 2026 तक बुलेट ट्रेन भी चलाई जाएगी।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.