Media24Media.com: प्रदर्शन

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label प्रदर्शन. Show all posts
Showing posts with label प्रदर्शन. Show all posts

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के समक्ष आदिवासियों ने पारंपरिक वेशभूषा में प्रसिद्ध लोकनृत्य का किया प्रदर्शन

No comments Document Thumbnail

रायपुर। भारत के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को अपने बीच पाकर छत्तीसगढ़ के लोग हमेशा गौरवान्वित होते हैं, विशेष रूप से यहां के जनजातीय समाज स्वयं को बहुत प्रतिष्ठित महसूस कर रहा है।

इस अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, केन्द्रीय आवास एवं शहरी विकास राज्य मंत्री तोखन साहू, कृषि मंत्री राम विचार नेताम, श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन, खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, महिला बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा, लोकसभा क्षेत्र रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक खुशवंत साहेब एवं रोहित साहू उपस्थित थे।

छत्तीसगढ़ के गौरवशाली पुरखौती मुक्तांगनमें आयोजित सरगुजा प्रखण्ड के लोकार्पण और महतारी वंदन की 9 वीं किस्त की राशि के अंतरण के अवसर पर छत्तीसगढ के आदिवासी समुदाय के लोगों ने बताया कि छत्तीसगढ़ के जनजातीय समुदायों के लोग अपनी जीवन-पद्धति, खान-पान, लोक-नृत्य, लोक-संगीत, लोकवाद्यों, कलाओं रीति-रिवाजों, तीज-त्यौहारों, अस्थाओं और अन्य आदिम परंपराओं को सहेज कर रखा है। नर्तक दलों ने अपने नृत्य के माध्यम से बताया कि जनजातीय समाज के गौरव और आत्मसम्मान को बढ़ाने के लिए लगातार काम किया जा रहा है। जनजातीय समाज का कल्याण करने सरकार प्रतिबद्ध है।   

छत्तीसगढ़ के गौरवशाली पुरखौती मुक्तांगनमें भारत की माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को अपने बीच पाकर हमारे छत्तीसगढ के आदिवासी समुदाय के लोगों ने अपनी पहचान नृत्य के माध्यम में प्रस्तुत की। जिला सरगुजा, विकासखण्ड मैनपाट के ग्रमा डांगबुड़ा के नर्तक दल ने सरगुजा संभाग के आदिवासियों के प्रसिद्ध लोकनृत्य करमा का पुरूष पारंपरिक वेशभूषा में धोती, कुर्ता, पगड़ी, मयूरपंख सहित और महिलाएं साड़ी- ब्लाउज के साथ पैर में घुंघरू पहनकर मांदर और झांझ बजाते हुए नृत्य का प्रदर्शन किए। करमा नृत्य लगभग हर खुशी के अवसर पर किया जाता है।

इसी प्रकार दंतेवाडा जिला के विपकासखण्ड गीदम के ग्राम जोड़तराई के नर्तकदल ने गौर नृत्य कर पारंपरिक बस्तर के विभिन्न त्यौहारों के जैसे- अमुस तिहार, नवाखाई आमा पण्डुम, शादी-विवाह आदि में महिलाओं और पुरूषों के द्वारा मिलकर सामुहिक रूप से पांरपरिक तरीके से नृत्य का प्रदर्शन किए।

जिला जशपुर के विकासखण्ड कांसाबेल के ग्राम टाटीडांड के नर्तकों ने करमा अपने नृत्य के माध्यम से बताया कि करमा दशहरा के चार दिन बाद गाड़ते हैं, शाम को करम डगाल काटकर गाड़तें हैं और रातभर करमा नृत्य करते हैं । यही राजी करमा के नाम से भी जाना जाता है। इस करमा को बड़े घुमघाम से मनाया जाता है। इसी प्राकर दीपावली करमा दीपावली के दिन शाम को करम पेड से डगाल काटकर गाडते हैं और और रातभर करमा नृत्य करते हुए सुबह विसर्जन करते हैं। इस करमा में गोवर्धन पूजा, लक्ष्मी पूजा भी करते हैं।

कार्यक्रम में मुख्य सचिव अमिताभ जैन, पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा, प्रमुख सचिव आदिम जाति एवं कल्याण विभाग सोनमणि बोरा एवं प्रमुख सचिव संस्कृति अन्बलगन पी., मुख्यमंत्री के सचिव पी. दयानन्द, आयुक्त आदिवासी विकास नरेंद्र दुग्गा, संचालक पुरातत्व एवं संस्कृति विवेक आचार्य भी उपस्थित थे।

 

उत्तर प्रदेश पुलिस ने जीते कुल 12 मेडल, प्रथम अखिल भारतीय पुलिस वेटलिफ्टिंग क्लस्टर चैम्पियनशिप

No comments Document Thumbnail

रायपुर। भिलाई की मिनी स्टेडियम में चल रही प्रथम अखिल भारतीय पुलिस वेटलिफ्टिंग क्लस्टर चैम्पियनशिप 2024-25 स्पर्धा में आज उत्तर प्रदेश की पुलिस टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 12 मेडल अपने नाम किए, जिसमें 03 गोल्ड, 05 सिल्वर तथा 04 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं। इस चैम्पियनशिप प्रतियोगिता में 33 केन्द्रीय और राज्य पुलिस की टीमें भाग ले रही है।

प्रथम अखिल भारतीय पुलिस वेटलिफ्टिंग क्लस्टर चैम्पियनशिप प्रतियोगिता का समापन समारोह 27 सितम्बर को संध्या 4.30 बजे से प्रथम वाहिनी, छसबल भिलाई में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में होगा। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता गृह मंत्री विजय शर्मा करेंगे। कार्यक्रम में खेल मंत्री टंक राम वर्मा, सांसद विजय बघेल, विधायक दुर्ग शहर गजेन्द्र यादव विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

आज 25 सितम्बर को आयोजित हुई विभिन्न स्पर्धाओं में बीएसएफ की टीम ने 03 गोल्ड, एक सिल्वर सहित कुल 04 पदक प्राप्त किया। राजस्थान की पुलिस टीम ने 02 गोल्ड, 02 सिल्वर, 02 ब्रोंज सहित कुल 06 मेडल, छत्तीसगढ़ पुलिस 02 गोल्ड, 01 ब्रोंज सहित कुल 03 मेडल, एसएसबी ने 02 गोल्ड मेडल, पंजाब पुलिस ने 04 मेडल, उड़ीसा पुलिस 02 मेडल, सीआरपीएफ ने 02 मेडल जीते। महाराष्ट्र पुलिस 01 गोल्ड मेडल जीतने में कामयाब रही। इस चैंम्पियनशिप स्पर्धा ने पुलिस कर्मियों के बीच खेल भावना और उनके उत्साह को बढ़ावा मिला है। आयोजन में हिस्सा लेने वाली सभी टीमों ने अपने शानदार प्रदर्शन से इस आयोजन को बेहद सफल बनाया है।

मेडल सेेरेमनी में मुख्य अतिथि अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक दीपांशु काबरा, पुलिस अधीक्षक दुर्ग जितेन्द्र शुक्ला एवं रीजनल हेड बैंक ऑफ बड़ौदा दिवाकर प्रसाद सिंह सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने विजयी टीमों एवं खिलाड़ियों को मेडल प्रदान किए और उन्हें शुभकामनाएं दीं।

महासमुन्द : महंगाई के विरोध में कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन

No comments Document Thumbnail

महासमुन्द. केंद्र सरकार के बेतहाशा महंगाई के विरोध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर महिला कांग्रेस कमेटी प्रदेश अध्यक्ष फूलों देवी नेताम  के निर्देश पर महासमुंद महिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा कांग्रेस भवन के समक्ष नेहरू चौक में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया. जिसका नेतृत्व जिला अध्यक्ष डॉ.रश्मि चंद्राकर एवं कांग्रेस कमेटी महिला शहर अध्यक्ष अन्नू चंद्राकर के द्वारा किया गया। धरना प्रदर्शन करके केंद्र की बीजेपी सरकार के द्वारा आम जनता के ऊपर बेतहाशा महंगाई का जो बोझ बढ़ा दिया है. 



उसके विरोध में जमकर नारेबाजी की गई एवं कांग्रेसजनों के द्वारा बीजेपी की नेताओं के द्वारा देश की महंगाई को नियंत्रित ना कर पाने की अक्षमता को बताते हुए तत्काल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं गृहमंत्री अमित शाह को त्यागपत्र देकर देश पर बढ़ गए,आर्थिक बोझ एवं देश की जनता के ऊपर लादे जाने वाली महंगाई से मुक्त करने की मांग की गई. डॉ.रश्मि चंद्राकर ने कहा कि आज देश में चारों तरफ महंगाई की हाहाकार हैं. अच्छे दिन लाने का वादा करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे देश के जनता के लिए बुरे दिन ला दिए 60 रूपए का पेट्रोल 110 रूपए एवं 40 रूपए का डीजल को 100 रूपए गैस की कीमत 350 रूपए से 1100 रूपए इन 8 सालों में कर दिया गया है

खाने का तेल जो कि 80 रूपए में मिलता था आज 250 रूपए के करीब है हर चीज में महंगाई इस तरह बढ़ाई गई है कि देश का आम नागरिक अपने जीवन यापन करने के लिए जी तोड़ कोशिश कर रहा है फिर भी महंगाई की मार से उबर नहीं पा रहा है. "कमाई अठन्नी और खर्चा रुपैया" देश आज संकट काल से गुजर रहा है अपनी आक्षमता को छुपाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार तरह-तरह की योजनाएं बनाकर महंगाई से आम व्यक्ति के दिमाग को परिवर्तित करने के लिए उपाय निकाल रही है.


 
लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  यह ना भूले कि भारत की जनता सह जाती है लेकिन जब चुनाव आती है तब सिर्फ प्याज के ऊंचे दामों के कारण पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई जी के सरकार को भी गिरा देती है तो यह बीजेपी की सरकार इस गलतफहमी में ना रहे की जनता कुछ नहीं जानती. जनता जब अपने में आती है तो सरकार हिला देती है. सती साहू महिला प्रदेश उपाध्यक्ष ने अपने उद्बोधन में बीजेपी सरकार को कोसते हुए यह अपील की जल्द से जल्द महंगाई को दूर करें 

अन्यथा देश की आधी आबादी महिला शक्ति इस देश में बीजेपी के सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए कृत संकल्पित होकर आने वाले लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव में बीजेपी के सरकार को हराने के लिए कमर कस ली है. कार्यक्रम में अन्य महिलाओं ने भी अपने विचार रखे तथा मोदी सरकार को जमकर कोसा गया. जिसमें डॉ.रश्मि चंद्राकर जिला अध्यक्ष, खिलावन बघेल अध्यक्ष  शहर कांग्रेस कमेटी, संजय शर्मा प्रभारी महामंत्री, अन्नु चंद्राकर शहर अध्यक्ष महिला कांग्रेस, ब्रिजेन बंजारे सरपंच

सती साहू प्रदेश उपाध्यक्ष महिला कांग्रेस, निरंजना चंद्राकर, भूमिका ध्रुव, ममता चंद्राकर, दुर्गा ठाणेकर, प्रतिभा यदु, समीक्षा, लक्ष्मी सोनी, योजना सिंह, यमुना वर्मा, आरती महंती, दशोदा ध्रुव,शहर उपाध्यक्ष राजू साहू, प्रदीप चंद्राकर, सुनील चंद्राकर, चंद्रेश साहू, बीआर वर्मा, अजय भोई, अशोक चंद्राकर एवं अन्य महिला नेत्री ने खाली सिलेंडर और तख्ती के साथ जोरदार प्रदर्शन किया कार्यक्रम के अंत में महिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष अन्नू चंद्राकर ने आभार व्यक्त की.

इंडिया फर्स्ट टेक स्टार्टअप कॉनक्लेव में छत्तीसगढ़ के चार स्टार्टअप को मिला अवार्ड

No comments Document Thumbnail

 

रायपुर. इंडिया फर्स्ट टेक स्टार्टअप कॉनक्लेव बेंगलुरू में छत्तीसगढ़ राज्य के स्टार्टअप ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न 4 केटेगरी में बेस्ट स्टार्टअप का अवार्ड प्राप्त किया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उद्योग मंत्री कवासी लखमा ने राज्य के अवार्ड प्राप्त करने वाले सभी स्टार्टअप कम्पनियों और उद्योग विभाग के अधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं दी है। गौरतलब है कि स्टार्टअप कम्पनियों को प्रोत्साहित करने के लिए विगत 8 और 9 जून को ऑल इंडिया काउंसिल फॉर रोबोटिक्स एंड ऑटोमेशन द्वारा बेंगलुरू में इस कॉनक्लेव का आयोजन किया गया था।

उद्योग विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बेंगलुरू में आयोजित कॉनक्लेव में छत्तीसगढ़ के स्टार्टअप को इमोबिलिटी वर्ग में स्मार्ट यात्री प्राइवेट लिमिटेड, महिला वर्ग में ग्रीनफील्ड इकोसोल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड, एग्रीटेक वर्ग में सिद्धार्थ एग्रो मार्केटिंग एंड लॉजिस्टिक्स प्राइवेट लिमिटेड तथा ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी वर्ग में प्रॉमिनेंट इनोवेशन लैब प्राइवेट लिमिटेड को बेस्ट स्टार्टअप का अवार्ड प्रदान किया गया। स्टार्टअप इनक्यूबेशन हेतु इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय - रबी को सर्वश्रेष्ठ इनक्यूबेशन सेंटर के रूप में सम्मानित किया गया।कॉनक्लेव में वाणिज्य एवं उद्योग विभाग छत्तीसगढ़ शासन की ओर से संयुक्त संचालक,

संजय गजघाटे ने छत्तीसगढ़ राज्य में स्टार्टअप इकोसिस्टम विभाग द्वारा प्रदान की जा रही विभिन्न अनुदानों के विषय में विस्तृत जानकारी दी तथा निवेशकों को राज्य में स्टार्टअप स्थापित करने निवेश हेतु आमंत्रित किया। उल्लेखनीय है कि इस कॉनक्लेव में छत्तीसगढ़ से 12 स्टार्टअप कम्पनियों ने अपनी भागीदारी दी थी। कॉनक्लेव में सहायक संचालक श्रीमती सुमन देवांगन और प्रबंधक हेमेश देवांगन ने भी विभाग का प्रतिनिधित्व किया।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.