Media24Media.com: पुरंदर मिश्रा

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label पुरंदर मिश्रा. Show all posts
Showing posts with label पुरंदर मिश्रा. Show all posts

जनता का स्नेह ही मेरी असली पूंजी- पुरंदर मिश्रा

No comments Document Thumbnail

 रायपुर। चुनावी माहौल के भाजपा के पक्ष में और ज्यादा मजबूत बनाने के लिए रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी पुरंदर मिश्रा ने सोमवार को भाजपा मंडल जवाहर नगर क्षेत्र का धुआंधार दौरा किया। इस दौरान समर्थकों ने जगह-जगह मिश्रा का आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान पुरंदर मिश्रा ने कहा कि, जनता का स्नेह ही मेरी असली पूंजी है।


दौरा और जनसंपर्क के क्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं और मंडल के साथ प्रत्याशी पुरंदर मिश्रा ने अब्दुल हमीद (मौदहापारा) वार्ड में गलियों में जाकर आमजनों से मुलाकात की। जवाहर नगर भाजपा मंडल अध्यक्ष संतोष साहू के नेतृत्व में मिश्रा का दौरा सुबह सुभाष नगर उत्कल मोहल्ला के साहू किराना स्टोर, ताज इंजीनियरिंग के पीछे से प्रारंभ हुआ। यहां से उनका काफिला संतोषी मंदिर, तरुण बाग व भरत बाग निवास होते हुए राधे दुर्गा निवास पहुंचा। इस बीच जयराम तांडी निवास, कपिल बाग निवास, परशु बेशरा निवासऔर तेलगु पारा कुआं के पास लोगों ने पुरंदर मिश्रा का जोरदार स्वागत किया।

इसी तरह अब्दुल हमीद वार्ड के वकील बाग निवास, हाफिज निवास और चंडी माता मंदिर होते हुए श्री मिश्रा गुड़ी मंदिर के सामने आयोजित सभा में शामिल हुए । सभा को संबोधित करते हुए मिश्रा ने कहा कि आज मैं अपनों के बीच आया हूं, आपका एक-एक वोट मेरे लिए आशीर्वाद होगा, मुझे जीत का आशीर्वाद प्रदान करें। उन्होने लोगों को विश्वास दिलाया कि भाजपा विकास को लेकर कोई समझौती नहीं करेगी। कांग्रेस की सरकार गरीब व विकास विरोधी है इसलिए आज तक पीएम आवास के मकान व घर-घर नल पहुंचाने की केंद्र सरकार की योजनाएं लोगों तक नहीं पहुंच रही है। विकास कार्यों में होने वाली कमीशनखोरी की वजह से केंद्र सरकार से आने वाली योजनाएं ठप पड़ी हुई हैं।


यहां से मिश्रा ने मौदहापारा क्षेत्र के मेन रोड, दीक्षित बिल्डिंग, हांडी वाले दरगाह होते हुए शिव मंदिर गली तक का जनसंपर्क किया। यहां लोगों से संवाद भी किया। वहीं वे पूर्व राज्य मंत्री सलीम अशरफी के घर पहुंचकर चाय पी। इसके बाद उन्होंने इमरान अशरफी निवास, सतीश किराना, रोशनी साहू निवास, ठाकुर तेज बहादुर निवास, गुरु घासीदास बाबा चौरा, सुंदरानी वीडियो वर्ल्ड, कल्लू गैरेज, रजबंधा मैदान बस्ती और लल्ला किराना स्टोर गली क्षेत्र में भी सघन जनसंर्क किया। लोगों से मुलाकात कर चुनाव में विजयी बनाने के आशीर्वाद मांगा।

इस दौरान प्रमुख रुप से मंडल अध्यक्ष संतोष साहू, अवतार बागल, चन्द्रे शाह, संदीप जंघेल, रमेश शर्मा, युनूस कुरैशी, घनश्याम रक्सेल, राधे दुर्गा, अब्दुल हफीज, भरत बाघ, तरुण बाघ, राधे निहाल, सत्तार अहमद, रफीक खान, अमजद खान, शाकिब अशरफी, नीलू पात्रो, तन्नू बेगम, फरजाना बेगम, कमला बाघ, सविता, अनूप बाघ, रंजीत बाघ, पीलू बाघ व सन्नी बाघ सहित सैकड़ों समर्थक, भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित थे।

पुरंदर मिश्रा के पक्ष में माहौल बनाने उत्तर में उतरी युवा सेना, वार्ड के चप्पे-चप्पे पर डटे कार्यकर्ता और समर्थक

No comments Document Thumbnail

रायपुर। विधानसभा चुनाव के मतदान की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे चुनावी रंग चटख होता जा रहा है। इसी बीच रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी पुरंदर मिश्रा के पक्ष में बने माहौल को और ज्यादा मजबूत करने के लिए चुनाव प्रचार की कमान अब युवाओं की फौज ने भी संभाल ली है। इस युवा सेना का नेतृत्व पुरंदर मिश्रा के ज्येष्ठ सुपुत्र पीयूष मिश्रा कर रहे हैं।

बताते चलें कि छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव-2023 में विजय पाने के लिए प्रत्याशियों के प्रचार-प्रसार ने अब काफी जोर पकड़ लिया है। पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ प्रत्याशी घर-घर जाकर लोगों मुलाकात कर रहे हैं और अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की जा रही है। इसी तरह प्रत्याशियों के अलावा उनके परिजन व रिश्तेदार भी मतदाताओं से जनसंपर्क में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। इधर, रायपुर उत्तर से भाजपा प्रत्याशी पुरंदर मिश्रा क्षेत्र को सर्वश्रेष्ठ बनाने का दावा लगातार कर रहे हैं।

छत्तीसगढ़ में होने वाले द्वितीय चरण के चुनाव प्रचार के लिए अब 10 दिन ही बचे हैं। इसलिए भाजपा प्रत्याशी के साथ मंडल, वार्ड तथा बूथ स्तर के सैकड़ों कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों सहित महिला मोर्चा व युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने भी चुनाव जीतने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। शनिवार को रायपुर उत्तर विस क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी पुरंदर मिश्रा के ज्येष्ठ सुपुत्र पीयूष मिश्रा की अगुवाई में सैकड़ों युवाओं ने साथ क्षेत्र के मुहल्ले और गलियों जाकर जनसंपर्क किय़ा। इस दौरान लोगों से मिलकर उन्होंने पुरंदर मिश्रा के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

साथ ही प्रत्याशी पुरंदर मिश्रा ने तेलीबांधा मंडल के नेताजी सुभाष चंद्र बोस वार्ड क्रमांक-11 के शक्ति नगर मुहल्ले में सघन जनसंपर्क किया। इसी तरह वार्ड भ्रमण दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर गली नं.1 से 3 होकर संगम चौक से मस्जिद गली होते हुए गौरा-गौरी चौक तक चला। इसके बाद मिश्रा सैकड़ों कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ राजीव नगर मेन रोड से राजनगर, अनुपम नगर गार्डन होकर पहलाजनी अस्पताल से वापस गणेश मंदिर होते हुए हनुमान मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने मंदिर में में पूजा-अर्चना की। इस दौरान क्षेत्र के लोगों ने भी मिश्रा का आत्मीय अभिनंदन किया।

इसी तरह शाम को शिव नगर बस्ती खम्हारडीह से जनसंपर्क शुरु किया गया। यह कारवां शिव नगर, बिजली तालाब व पैंठु तालाब से होकर तुलसी नगर, रामलीला चौक, दुर्गा चौक, राशन दुकान गली, संगम चौक, एकता कॉलोनी, बर्मन गली, बलीराम गली, गोल्डन ग्लोरी, और केहर भी पहुंचा। इसके बाद मिश्रा रेल्वे ट्रेक से तालाब किनारे होते हुए पार्षद रोहित साहू के घर पहुंचे और यहां चाय पर चर्चा की गई।

जनसंपर्क के दौरान भाजपा प्रत्याशी पुरंदर मिश्रा के साथ पार्षद रोहित साहू के नेतृत्व में  मंडल अध्यक्ष सुनील कुकरेजा, मंडल महामंत्री अजा मोर्चा सुरेश तांडी, देवराज पारधी, बेला साहू, रजत साहू, राजीव राव, रोहित शर्मा, बलविंदर वेदी, विजय लक्ष्मी, आरती साहू, रामजी वर्मा, मन्नूलाल साहू, नंदलाल वर्मा, राकेश कुमार, विजय पांडेय, सुरेंद्र वर्मा, रोहित साहू व श्याम सुंदर सहित सैकडों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

मंदिर में अचानक टकराए प्रत्याशी पुरंदर- कुलदीप, दोनों ने कहा- कृपा बनी रहे...

No comments Document Thumbnail

रायपुर। चुनावी माहौल, दौरा और जनसंपर्क कार्यक्रम के बीच राजधानी में दृश्य ऐसा है कि चुनाव के मैदान पर एक-दूसरे के खिलाफ खड़े प्रत्याशी भी कई जगहों पर आमने-आमने हो जा रहे हैं। इसी तरह सोमवार को जब रायपुर उत्तर विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी पुरंदर मिश्रा और कांग्रेस प्रत्याशी कुलदीप जुनेजा आमने-सामने हुए तो नजारा कुछ अलग ही बन गया। यह सब देखने वाले मुस्कुराने से खुद को नहीं रोक सके।

   शांतिनगर दुर्गा पंडाल के पास पहुंचे थे बीजेपी - कांग्रेस प्रत्याशी 

शांतिनगर दुर्गा पंडाल के पास स्थित श्रीराम मंदिर में दोनों प्रत्याशी पुरंदर मिश्रा और कुलदीप जुनेजा जब अचानक मिले तो थोड़ा ठिठके भी, लेकिन संभवतः चुनावी माहौल को हवा देते हुए दोनों ने एक-दूसरे का ससम्मान अभिवादन किया और नवरात्रि पर्व की बधाई-शुभकामनाएं दी। पुरंदर मिश्रा ने कहा- मातारानी आप पर कृपा करें...तो वहीं कुलदीप जुनेजा ने भी कहा कि- भगवान श्री जगन्नाथ जी का आशीर्वाद आप पर हमेशा बना रहे। यहां पुरंदर मिश्रा ने श्रीराम मंदिर में नवरात्रि पर आयोजित महाभंडारे में शामिल होकर प्रसाद भी ग्रहण किया। इसके बाद दोनों अपने-अपने रास्ते पर बढ़ गए।

 इधर, चुनावी तैयारी को लेकर चली चर्चा

जनसम्पर्क कार्यक्रम की शुरुआत में तेलीबांधा गुरुद्वारा मार्ग स्थित राजीव राघवानी के घर जाकर उनसे मुलाकात की। इस दौरान चुनावी तैयारी को लेकर भी विस्तृत चर्चा की गई। आगे बढ़ते हुए भाजपा प्रत्याशी पुरंदर मिश्रा ने शंकरनगर विद्या हॉस्पिटल के पास शंकर मंदिर में भी पूजा-अर्चना की। इसके बाद मंडी रोड स्थित शास्त्रीनगर फोकटपारा में नवरात्र पर माता के मंदिर व ज्योत जवारे का दर्शन कर लोगों से आशीर्वाद मांगा। इसी तरह वे जवाहर नगर स्थित अग्रसेन भवन व राजा तालाब स्थित अर्जुन नगर के दुर्गा प्रतिमा स्थल पहुंचे। यहां पुरंदर मिश्रा ने कहा, टिकट देकर भाजपा ने जो विश्वास जताया है उस पर खरा उतरना अब हम सबकी जिम्मेदारी है ताकि राजधानी के लोगों को वार्डों के भीतर भी मूलभूत सुविधाएं मिलती रहे। यह गंभीर विषय है कि रायपुर अत्तर विधानसभा क्षेत्र के लोग मूलभूत सुविधाओं को लेकर पांच वर्षों से अबतक उपेक्षित हैं। शहर की जनता विधायक की निष्क्रियता से तस्त है, इसीलिए अब समय आ गया है कि सुरक्षा और सुविधाओं के लिए कांग्रेस प्रत्याशी को बाहर का रास्ता दिखा दिया जाए।


पुरंदर मिश्रा समाजसेवी और लोकप्रिय जननेता हैं, उन्हें जिताने के लिए कार्यकर्ता डट जाएंः संजय  

No comments Document Thumbnail
रायपुर। शहर की उत्तर विधानसभा क्षेत्र के बीजेपी प्रत्याशी पुरंदर मिश्रा को चुनाव में जिताने के लिए प्रदेश प्रवक्ता एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता संजय श्रीवास्तव ने भाजपा मंडल शंकर नगर में बैठक लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरा। इस मौके पर उन्होंने कहा कि, रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी पुरंदर मिश्रा की छवि क्षेत्र में समाजसेवी के साथ ही एक लोकप्रिय जननेता की है। 
पुरंदर मिश्रा का स्वागत करते हुए संजय श्रीवास्तव.

जनसेवा और समाजसेवा का उन्हें बेहतर अनुभव है, इसलिए पुरंदर मिश्रा को जिताने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर कमर कसकर मेहनत करना है। कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ माने जाते हैं। कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के आशीर्वाद के बिना कोई भी चुनाव नहीं जीता जा सकता, इसलिए इस चुनाव में भी पूरी ताकत से लड़कर भाजपा प्रत्याशी पुरंदर मिश्रा को विजयी बनाना है।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता एवं सरगुजा संभाग प्रभारी संजय श्रीवास्तव ने कार्यकर्ताओं की बैठक में आगे कहा कि, कांग्रेस के लोग सिर्फ लफ्फाजी करना जानते हैं जबकि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक सदस्य जी-तोड़ मेहनत के साथ विकास कार्य करने पर विश्वास रखता है और  भाजपा की यही सबसे बड़ी विशेषता है। छत्तीसगढ़ में बीजेपी के 15 सालों का कार्यकाल उपलब्धियों से भरा रहा है। इन उपलब्धियों को आईना बनाकर कार्यकर्ता उत्तर विधानसभा की जनता के घर-घर भाजपा की नीति और रीति को पहुंचाने की दिशा में काम करें। इसी तरह उत्तर विधानसभा क्षेत्र के बीजेपी प्रत्याशी पुरंदर मिश्रा के सहज, सरल और विश्वसनीय व्यक्तित्व से यहां की जनता काफी प्रभावित है। अब बीजेपी के एक-एक कार्यकर्ता का यह कर्तव्य और दायित्व है कि उत्तर  विधानसभा की जनता से सीधा संपर्क बढ़ाएं और पुरंदर मिश्रा को इस चुनाव में जिताने की अपील करें। 


संजय श्रीवास्तव ने आगे कहा कि, कार्यकर्ता भी यह याद रखें कि खुद को छत्तीसगढ़ का बेटा बताने और छत्तीसगढिया स्वाभिमान की बात कहने वाले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का असली चेहरा सामने आ गया है। छत्तीसगढ़ महतारी का चरण सेवक बनकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ को दोनों हाथों से लूटा है। पिछले चुनाव में कांग्रेस के लोगों ने  हाथों में गंगाजल लेकर प्रदेश में पूर्णंत: शराबबंदी करने का भरोसा दिलाकर माताओं - बहनों से वोट तो बटोर लिए थे लेकिन शराबबंदी आखिर तक नहीं पाए। कांग्रेस के लोग चारों तरफ लोगों को सिर्फ गुमराह करने में लगे हैं। यही कारण है कि रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र का बेहद बुरा हाल है और लोगों को अपना ही अधिकार पाने के लिए दर-दर की ठोकरें खानी पड़ रही है। कांग्रेस की कार्यशैली से हलाकान रायपुर उत्तर विधानसभा की जनता अपने अधिकारों की रक्षा के लिए सशक्त, कर्मठ, सेवाभावी और ईमानदार जनप्रतिनिधि का इंतजार कर रही है। यकीन मानिए, लोगों के इंतजार की घड़ी खत्म होने के साथ ही अब जल्द ही लोगों को पुरंदर मिश्रा के रूप में विश्वसनीय जनप्रतिनिधि मिलने जा रहा है, जिन्हें लोगों की समस्याओं और उसके समाधान करने का बेहतर अनुभव है। वहीं घोषणा पत्र में झूठे वादे कर सरकार बनाने वाली कांग्रेस के ताबूत पर अंतिम कील छत्तीसगढ़ की जनता - 2023 के विधानसभा चुनाव में मतदान कर ठोंकने वाली है।  

 शंकर नगर मंडल में बैठक में सुनील सोनी, पूनम चंद्राकर, किशोर महानंद, महमूद खान, जयंती पटेल, नलिनेश ठोकने, मंडल अध्यक्ष अनूप खेलकर, संजय कश्यप, पूर्व मंडल अध्यक्ष टिकेंद्र वर्मा, विपिन पटेल, प्रीतम महानंद, सुनील सुधीर चौबे, सुमन राम प्रजापति, राम प्रजापति, राधेश्याम बाग,दिलीप धनगर, हरिवंश वर्मा,रामदास मानिकपुरी, रितेश रक्सेल, उमा रात्रे, सुमित्रा रजक, डूमेंद्र वर्मा, गणेश निर्मलकर, आकाश बलानी, मीना सेन,उमेश्वरी चंद्राकर,,सीमा पिल्ले,गायत्री चंद्राकर, शहनाज नजमा, दीपाली चौधरी व विद्या समेत भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल थे।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.