Media24Media.com: त्रिस्तरीय

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label त्रिस्तरीय. Show all posts
Showing posts with label त्रिस्तरीय. Show all posts

नगरपालिका एवं त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन 2022-23

No comments Document Thumbnail

रायपुर। राज्य के नगरपालिक निगम, नगरपालिका परिषद, नगरपंचायतों और त्रिस्तरीय पंचायतों में उप निर्वाचन के लिए नामांकन की प्रक्रिया चल रही है। 19 दिसम्बर 2022 की स्थिति में पार्षद पद के लिए 01 और त्रिस्तरीय पंचायत के पंचायत प्रतिनिधि के लिए 59 अभ्यार्थियों ने नामांकन दाखिल किया है। इसमें जनपद पंचायत सदस्य के लिए 01, सरपंच के लिए 15 और पंच पद के लिए 43 अभ्यर्थी शामिल हैं।



राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार नगरपालिका उप निर्वाचन के तहत बिलासपुर जिले में नगरपालिक निगम बिलासपुर के वार्ड क्र. 16, जांजगीर-चांपा जिले में नगर पंचायत बलौदा के वार्ड क्र. 5, सक्ती जिले में नगर पंचायत नया बाराद्वार के वार्ड क्र. 7, रायगढ़ जिले में नगरपालिक निगम रायगढ़ के वार्ड क्र. 27, सूरजपुर जिले में नगरपंचायत प्रेमनगर के वार्ड क्र. 12, सरगुजा जिले में नगरपंचायत लखनपुर के वार्ड क्र. 14, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में नगरपालिका परिषद मनेन्द्रगढ़ के वार्ड क्र. 03 और नगरपालिक निगम चिरमिरी के वार्ड क्र. 22 में पार्षद पदों के लिए उप निर्वाचन हो रहा है।

इसी तरह बलौदाबाजार जिले में नगरपालिका परिषद बलौदाबाजार के वार्ड क्र. 05, धमतरी जिले में नगरपंचायत आमदी के वार्ड क्र. 02 और 09, राजनांदगांव जिले में नगरपंचायत डोंगरगांव के वार्ड क्र. 01 और नगरपालिका परिषद डोंगरगढ़ के वार्ड क्र. 06, कबीरधाम जिले में नगरपालिका परिषद कवर्धा के वार्ड क्र. 19 तथा उत्तर बस्तर कांकेर जिले में नगरपंचायत पखांजूर के वार्ड क्र. 13 में पार्षद पद के लिए उप निर्वाचन हो रहा है।  नामनिर्देशन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 23 दिसम्बर 2022 निर्धारित है। नामनिर्देशन पत्रों की संवीक्षा 24 दिसम्बर को प्रातः 10:30 बजे से की जाएगी। 26 दिसम्बर दोपहर 3ः00 बजे तक अभ्यर्थिता से नाम वापस लिए जा सकेंगे। 

त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के तहत राज्य के 33 जिलों में 687 पदों के लिए उप निर्वाचन होगा। जिसमें कोरिया जिले में 01 जिला पंचायत सदस्य, और सक्ती, रायगढ़, सरगुजा, जशपुर, रायपुर, बलौदाबाजार, महासमुन्द, बालोद और नारायणपुर जिले में जनपद पंचायत सदस्य के 01-01 पदों पर उप निर्वाचन होगा। इसी तरह विभिन्न जिलों में सरपंच के 109 और पंच के 568 पदों के लिए उप निर्वाचन की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। जनपद सदस्य के 01 पद के लिए 19 दिसम्बर तक 01 अभ्यर्थी, सरपंच के 12 पदों के लिए 15 अभ्यर्थी और पंच के 41 पदों के लिए 43 अभ्यर्थियों ने नामांकन दाखिल किया। त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन के लिए नामनिर्देशन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 23 दिसम्बर 2022 निर्धारित है। नामनिर्देशन पत्रों की संवीक्षा 24 दिसम्बर को प्रातः 10:30 बजे से की जाएगी। 26 दिसम्बर दोपहर 3:00 बजे तक अभ्यर्थिता से नाम वापस लिए जा सकेंगे।

उपचुनाव के लिए मतदाता सूची तैयार करने की प्रक्रिया शुरू

No comments Document Thumbnail

रायपुर। प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायतों और नगरीय निकायों के उपचुनाव के लिए मतदाता सूची तैयार करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार आगामी नौ नवंबर तक निर्वाचक नामावली के संबंध में सार्वजनिक सूचना का प्रकाशन किया जाएगा और दावा-आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। दावा-आपत्तियां प्राप्त करने की अंतिम तिथि सोलह नवंबर और दावा-आपत्तियों के निपटारे की अंतिम तिथि इक्कीस नवंबर निर्धारित की गई है।



छह दिसंबर को निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा किया जाएगा। इसी तरह, प्रदेश के विभिन्न नगर पंचायत और नगर पालिका परिषदों में प्रस्तावित उपचुनाव के लिए भी निर्वाचक नामावली तैयार करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। नगरीय निकाय उपचुनाव के लिए भी मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन छह दिसंबर को किया जाएगा।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.