Media24Media.com: जर्जर स्कूल

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label जर्जर स्कूल. Show all posts
Showing posts with label जर्जर स्कूल. Show all posts

छत्‍तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र  2023 : जर्जर स्कूल के सवालों में घिर गए शिक्षा मंत्री , विपक्ष ने किए तीखे सवाल….

No comments Document Thumbnail

रायपुर। छत्‍तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र के दौरान मंगलवार को जर्जर स्कूलों का मुद्दा उठा। विधायक भुवनेश्वर शोभाराम बघेल और विधायक चंदन कश्यप ने डोंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र और नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र को लेकर मामला सदन में उठाया।


मामले में स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम ने कहा, प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों के सभी स्कूलों के जर्जर भवनों का मरम्मतीकरण अगले शिक्षा सत्र से पहले हो जाएगा। भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने तंज कसते हुए कहा, पूरा स्कूल शिक्षा विभाग जर्जर हो गया है। स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम ने कहा, 15 सालों में स्कूली शिक्षा का जो बेड़ा गर्क किया है, उसे हम ठीक कर रहे हैं।

सहायक शिक्षकों की वेतन विसंगति का मामला

भाजपा विधायक शिवरतन शर्मा ने सहायक शिक्षकों की वेतन विसंगति का मामला उठाया। शिवरतन शर्मा ने पूछा, सहायक शिक्षकों की वेतन विसंगति के लिए 3 सालों में शिक्षा विभाग द्वारा क्या-क्या किया गया? वेतन विसंगति दूर करने कब कौन-सी समिति का गठन किया गया? उनके रिपोर्ट प्रस्तुत करने की समय सीमा क्या थी?

मंत्री प्रेमसाय सिंह ने दिया जवाब कि वेतन विसंगति दूर करने के संबंध में गठित समिति की बैठक 28 नवंबर 2022 को मंत्रालय में आयोजित की गई थी। बैठक में कई बिंदुओं पर जानकारी मांगी गई है। समिति द्वारा रिपोर्ट प्रस्तुत करने की समय सीमा नहीं है।

वेतन विसंगति की मामले में सत्ता पक्ष और विपक्ष में तीखी बहस

वेतन विसंगति के मुद्दे पर विधायक शिवरतन शर्मा और मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम के बीच तीखी बहस हुई। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा, विधायक शिवरतन शर्मा ये जानना चाहते हैं कि कमेटी किन-किन बिंदुओं की जांच कर रिपोर्ट पेश करेगी।

शिवरतन शर्मा ने कहा कि मंत्री का इस पर स्पष्ट जवाब नहीं आ रहा है। मंत्री अमरजीत भगत के हस्तक्षेप करने पर शिवरतन शर्मा के साथ तीखी बहस हुई। शिवरतन शर्मा ने कहा- मैं आपसे पहले विधायक बना हूं, मुझे प्रश्न करना मत सिखाइए। अमरजीत भगत ने कहा- प्रश्न करने की जगह भाषण दे रहे हैं। शिवरतन शर्मा ने कहा कि सरकार 1 लाख शिक्षकों के साथ खिलवाड़ कर रही है।

 

 

जर्जर स्कूल भवनों के संबंध में सभी कलेक्टर्स और जिला शिक्षा अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश

No comments Document Thumbnail

स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह ने प्रदेश में जर्जर स्कूल के भवनों के संबंध में कलेक्टर्स और जिला शिक्षा अधिकारियों को तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी निर्देश में कहा गया है कि शासन के ध्यान में यह बात लाई गई है कि कई स्थानों पर स्कूलों के भवनों की स्थिति जर्जर और अति जर्जर हो गई है, जिससे बारिश और अन्य परिस्थितियों में बच्चों और शिक्षकों के लिए खतरा हो सकता है। 


ऐसे में इस कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए तत्काल आवश्यक कार्रवाई करना सुनिश्चित करें। इस संबंध में कलेक्टरों और जिला शिक्षा अधिकारियों को एक हफ्ते के भीतर सभी जिलों की ऐसी शालाएं जो जर्जर और अति जर्जर प्रकार की हो उनका निरीक्षण संबंधित निर्माण संधारण एजेंसी के माध्यम से पूर्ण किया जाए। इसी प्रकार निरीक्षण किए गए जो भवन मरम्मत योग्य हों उनका उपलब्ध विभागीय मद या अन्य स्थानीय राशि से तत्काल मरम्मत कराए जाए। जो जर्जर और अति जर्जर भवन मरम्मत योग्य न हो उन्हें तत्काल नियमानुसार ध्वस्त करने का कार्य पूर्ण करें, ताकि उसके उपयोग से विद्यार्थी और शिक्षकों को किसी प्रकार की जनहानि न हो सके। 

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.