Media24Media.com: छिंदवाड़ा न्यूज

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label छिंदवाड़ा न्यूज. Show all posts
Showing posts with label छिंदवाड़ा न्यूज. Show all posts

ढोकला खाने से दुल्हन की मौत, आज होनी थी शादी, जानिए क्या है पूरा मामला

No comments Document Thumbnail

MP के छिंदवाड़ा से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जहां ढोकला खाने से एक डॉक्टर की मौत हो गई है। आज ही मेघा काले की शादी थी। जानकारी के मुताबिक गुरुवार सुबह वो नाश्ता कर रही थी। उसने ढोकला खाया था। इसी दौरान ढोकला उसके गले में फंस गया। वह काफी देर तक खांसते रही। परिजनों ने उसे पानी पिलाया, लेकिन उसकी हालत और बिगड़ गई। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मामला पश्चिम बुधवारी बाजार का है। 

SDOP संतोष डेहरिया के मुताबिक प्रमोद महादेवराव काले की बेटी मेघा काले की 20 मई को शहनाई लॉन से शादी थी। बारात पुणे से आने वाली थी। शादी की रस्में भी चल रही थीं। सभी बहुत खुश थे। घर पर सभी रिश्तेदार भी थे। गुरुवार सुबह मेघा नाश्ते में ढोकला खा रही थी। इसी दौरान वो उसके गले में फंस गया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं मौके से नाश्ते के सैंपल ले लिए गए हैं, जिसे FSL जांच के लिए भेजा गया है।

हॉस्पिटल के डायरेक्टर ने दी जानकारी

वहीं आनंद हॉस्पिटल के डायरेक्टर ने बताया कि परिजनों द्वारा बताई गई परेशानी के अलावा युवती का एडमिट करने के दौरान बीपी लो था। अस्पताल में डॉक्टरों ने लो बीपी पर ड्रीप लगाने के लिए बोला, लेकिन युवती के परिजनों ने इनकार कर दिया। परिजन जैसे ही उसे अस्पताल से बाहर ले जाने के लिए निकले तब अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। परिजनों ने निजी अस्पताल को लिखित में दिया कि हमको पोस्टमॉर्टम नहीं करवाना है। हालांकि दुल्हन के मामा PM कराना चाहते थे, लेकिन पिता मना कर रहे थे। इसके बाद जिला अस्पताल में परिजनों ने PM करवाया। उसकी कोई मेडिकल हिस्ट्री नहीं थी।

MBBS डॉक्टर थी मेघा

मेघा की प्राथमिक शिक्षा छिंदवाड़ा के केंद्रीय विद्यालय और हायर एजुकेशन नासिक और मुंबई में हुई थी। उसने MBBS और MD की डिग्री ली थी। वह मुंबई में ही सेवाएं दे रही थी।​​ उसका 2021 में पुणे के परिवार में इंजीनियर से रिश्ता तय हुआ था। लॉकडाउन की वजह से शादी लेट हो गई। अनलॉक होने के बाद काले परिवार के कुटुंब में कोई गमी होने की वजह शादी और लेट हो गई थी। गुरुवार को दूल्हा और उसके परिवार के 15 लोग पुणे से फ्लाइट से नागपुर पहुंच चुके थे। उनको जैसे ही घटना की जानकारी लगी तो दूल्हे के पिता की तबीयत भी बिगड़ गई। इसके बाद दूल्हा और उसके साथ आए लोग नागपुर से पुणे वापस चले गए। डॉक्टरों का मानना है कि आमतौर पर ऐसा नहीं होता है, लेकिन रेयर कंडीशन में ऐसा हो सकता है। ऐसे में कुछ भी खाते समय सावधानी रखने की जरूरत हैं।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.