Media24Media.com: चयनित

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label चयनित. Show all posts
Showing posts with label चयनित. Show all posts

मुख्यमंत्री साय ने महिला बॉक्सर सना माचू को दी शुभकामनाएँ

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) की महिला बॉक्सर सना माचू को भारतीय बॉक्सिंग टीम में चयनित होने पर हार्दिक शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि सना का चयन न केवल छत्तीसगढ़, बल्कि पूरे देश के लिए गर्व की बात है। बिलासपुर रेल मंडल में सीसीटीसी के पद पर पदस्थ सना माचू अब इंग्लैंड के लिवरपूल में 4 से 14 सितंबर तक आयोजित होने वाली विश्व बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि यह उपलब्धि छत्तीसगढ़ की बेटियों की बढ़ती प्रतिभा, मेहनत और आत्मविश्वास का प्रतीक है। उन्होंने विश्वास जताया कि सना अपने दमदार प्रदर्शन से देश का नाम विश्व पटल पर रोशन करेंगी और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनेंगी। मुख्यमंत्री ने सना को चैंपियनशिप के लिए अपनी शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।


बस्तर अंचल के पंडी राम मंडावी पद्मश्री सम्मान के लिए चयनित

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नारायणपुर जिले के जनजातीय कलाकार पंडी राम मंडावी का नाम पद्मश्री सम्मान के लिए चयनित होने पर बधाई और शुभकामनाएं दी है। यह प्रतिष्ठित सम्मान उन्हें पारंपरिक वाद्ययंत्र निर्माण और लकड़ी की शिल्पकला के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया जाएगा।

पंडी राम मंडावी, जो 68 वर्ष के हैं, गोंड मुरिया जनजाति से संबंधित हैं। वे पिछले पांच दशकों से बस्तर की सांस्कृतिक धरोहर को न केवल संरक्षित कर रहे हैं, बल्कि उसे नई पहचान भी दिला रहे हैं। उनकी विशेष पहचान बांस की बस्तर बांसुरी, जिसे ‘सुलुर’ कहा जाता है, के निर्माण में है। इसके अलावा, उन्होंने लकड़ी के पैनलों पर उभरे हुए चित्र, मूर्तियां और अन्य शिल्पकृतियों के माध्यम से अपनी कला को वैश्विक स्तर पर पहुंचाया है।

पंडी राम मंडावी ने मात्र 12 वर्ष की आयु में अपने पूर्वजों से यह कला सीखी और अपने समर्पण व कौशल के दम पर छत्तीसगढ़ की कला और संस्कृति को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। एक सांस्कृतिक दूत के रूप में उन्होंने अपनी कला का प्रदर्शन 8 से अधिक देशों में किया है। साथ ही, अपने कार्यशाला के जरिए एक हजार से अधिक कारीगरों को प्रशिक्षण देकर इस परंपरा को नई पीढ़ियों तक पहुंचाने का कार्य किया है।

विकसित छत्तीसगढ़ बनाने सहकारिता क्षेत्र की होगी बड़ी भूमिका : मुख्यमंत्री साय

No comments Document Thumbnail

रायपुर। हमारी सरकार पूरी पारदर्शिता के साथ शासकीय नौकरियों में भर्तियां कर रही है। पिछले एक साल में ही 9 हजार से अधिक पदों पर हमने भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। प्रदेश के आम युवाओं का सपना अब पूरा हो रहा है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के न्यू सर्किट हाउस में सहकारिता विभाग के विभिन्न पदों पर चयनित 334 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपते हुए पारदर्शिता के साथ भर्ती का यह संकल्प दोहराया। उन्होंने चयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कर्तव्यनिष्ठा और ईमानदारी के साथ अपना दायित्व निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने जशपुर जिले के तमनार और बगीचा में अपेक्स बैंक के दो नवीन शाखा, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक रायपुर की नवीन शाखा गढ़पुलझर और सिरपुर का वर्चुअल शुभारंभ और अपेक्स बैंक के नवीन शाखा भवन जशपुर का वर्चुअल लोकार्पण किया।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शहीद वीर नारायण सिंह के बलिदान को नमन करते हुए अपने संबोधन की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि शहीद वीर नारायण सिंह ने अपना सम्पूर्ण जीवन मानव कल्याण के लिए समर्पित किया। उन्होंने अनाज के भंडार लोगों के लिए खोल दिए, परोपकार की यही भावना हम सभी के भीतर होनी चाहिए। साय ने अमूल का उदाहरण देते हुए युवाओं को सहकारिता का महत्व समझाया। उन्होंने कहा कि केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह ने अपने प्रवास के दौरान सहकारिता को लेकर अमूल्य सुझाव दिये, जिसे हम कार्यान्वित कर रहे हैं। साय ने कहा कि सहकारिता का संबंध किसानों से है और हमें साथ मिलकर उनके जीवन में समृद्धि लानी है। उन्होंने सहकारी और अपेक्स बैंक की नई शाखाएं खुलने पर क्षेत्र के किसानों को अपनी शुभकामनाएं दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विकसित छत्तीसगढ़ बनाने में सहकारिता की भी बड़ी भूमिका होगी और इसमें आप सभी का योगदान अग्रणी रहेगा। साय ने कहा कि अब प्रदेश के युवाओं के मन में प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर भय या संशय नहीं होना चाहिए, अब किसान, मजदूर के बेटे-बेटियों की प्रतिभा को सम्मान मिलेगा।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि प्रदेश सरकार दृढ़ इच्छा शक्ति के साथ मोदी की गारंटी को पूरा करने का काम कर रही है। उन्होंने सभी चयनित युवाओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सहकारिता का क्षेत्र कितना महत्वपूर्ण है, यह आप सभी को समझना होगा। किसानों के जीवन को खुशहाल बनाने की दिशा में आप सभी काम करें। उन्होंने कहा कि बैंक की नई शाखाएं खुलने से  किसानों को बड़ी सहूलियत मिलेगी और हम इस दिशा में आगे भी काम करेंगे।

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने चयनित युवाओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पिछले 1 साल के भीतर 19 विभागों में भर्ती प्रक्रिया पारदर्शिता के साथ प्रारंभ कर दी गई है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार हमारी सरकार पारदर्शिता के साथ अपनी जिम्मेदारी निभा रही है, आप सभी अपनी सेवा भी इसी ईमानदारी के साथ करें और आम आदमी के जीवन को  खुशहाल बनाने समर्पित होकर कार्य करें।

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा सहकारिता विभाग के फील्ड ऑफिसर कार्यालय सहायक, समिति प्रबंधक समेत 334  पदों पर भर्ती परीक्षाएं आयोजित की गई थी। चयनित अभ्यर्थियों के लिए आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में आज मुख्यमंत्री ने उन्हें नियुक्ति पत्र वितरित किए। इस अवसर पर चयनित अभ्यर्थियों और उनके परिवार में खुशी का माहौल था। मुख्यमंत्री के हाथों नियुक्ति पत्र प्रकार सभी चयनित युवाओं ने खुशी जाहिर की और कहा कि यह हम सभी के जीवन के लिए गौरवपूर्ण क्षण है। सभी अभ्यर्थियों ने प्रतियोगी परीक्षाओं की नई पारदर्शी व्यवस्था के लिए मुख्यमंत्री  का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर आयुक्त सहकारिता कुलदीप शर्मा, के. एन. कांडे प्रबंध संचालक सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री 30 अगस्त को बेरोजगारी भत्ते के तहत अंतरित करेंगे 34.55 करोड़ रुपए की राशि

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 30 अगस्त को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में एक लाख 29 हजार 886 युवाओं को बेरोजगारी भत्ते के तहत 34 करोड़ 55 लाख 65 हजार रूपए की राशि का अंतरण करेंगे। इसके साथ ही वे आई.टी.आई. में प्रशिक्षण अधिकारी पद के लिए चयनित 84 अधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान करेंगे।

बेरोजगारी भत्ता योजना के तहत पूर्व में 112 करोड़ 43 लाख 30 हजार रुपए की राशि इस योजना के अंतर्गत युवाओं के खाते में अंतरित की जा चुकी है। अगस्त महीने की राशि 34 करोड़ 55 लाख 65 हजार की रािश शामिल करने पर यह राशि बढ़कर 146 करोड़ 98 लाख 95 हजार रुपए हो जाएगी। 

बेरोजगारी भत्ते के आवेदन के साथ ही युवाओं को कौशल प्रशिक्षण के लिए भी चिन्हांकित किया जा रहा है। जो युवा कौशल प्रशिक्षण चाहते हैं उन्हें विभिन्न संस्थाओं में प्रशिक्षित किया जा रहा है। 7200 युवाओं का प्रशिक्षण आरंभ हो चुका है। 1782 युवाओं का प्रशिक्षण शीघ्र ही आरंभ हो जाएगा।

मुख्यमंत्री ने पद्मश्री सम्मान के लिए चयनित छत्तीसगढ़ की विभूतियों मंडावी और कंवर को फोन पर दी बधाई

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पद्मश्री सम्मान के लिए चयनित छत्तीसगढ़ की विभूतियों अजय कुमार मंडावी और डोमर सिंह कंवर को फोन पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने देश के प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए चयनित होने पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि इससे छत्तीसगढ़ का कला जगत सहित पूरा प्रदेश गौरवान्वित हुआ।

उल्लेखनीय है कि राज्य गठन के बाद यह पहला मौका है जब किसी एक साल में राज्य से तीन हस्तियों को पद्म सम्मानों के लिए चयनित किया गया है । वर्ष 2023 के लिए चुनी गईं तीन हस्तियों में दो आदिवासी समाज से हैं। इनमें डोमर सिंह कंवर को नाचा कला के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए पद्मश्री दिया जाएगा। डोमर सिंह कंवर ने सामाजिक क्षेत्र में भी उल्लेखनीय काम किया है। उन्होंने बाल विवाह जैसी अनेक कुप्रथा रुकवाने में मदद की है। कला के क्षेत्र में जाने माने नाम डोमर सिंह ने देश के अलग-अलग हिस्सों में 5000 से ज्यादा प्रस्तुति दी है।

वहीं अजय कुमार मंडावी को कलाकृतियों का बेजोड़ नमूना तैयार करने के लिए पद्मश्री सम्मान से नवाजा जाएगा। लकड़ी पर कला का शानदार नमूना उकेरने वाले मंडावी कांकेर के रहने वाले हैं। दुर्ग की सुश्री उषा बारले को पंडवानी गायन के क्षेत्र में पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इन्होंने पंडवानी का प्रशिक्षण प्रख्यात पंडवानी गायिका एवँ पद्मविभूषण तीजन बाई से प्राप्त किया है। सुश्री बारले लन्दन एवं न्यूयॉर्क जैसे शहरों में पंडवानी की प्रस्तुति दी है।

कड़ी मेहनत लगन एवं सतत प्रयास से ही प्रतिभा में निखार आता है, प्रतिभा का सार्वजनिक सम्मान जीवन में महत्वपूर्ण क्षण होता है : आर. एन. वर्मा

No comments Document Thumbnail

दुर्ग। छत्तीसगढ़ शासन के आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग रायपुर के द्वारा न्यू सर्किट हाउस रायपुर में आज कार्यक्रम आयोजित किया गया था जहां प्रयास आवासीय विद्यालय से आई आई टी, ट्रिपल आई आई टी, एन आई टी, एम बी एस एवं अन्य विशिष्ट संस्थाओं में प्रवेश हेतु चयनित 54 विद्यार्थियों का प्रतिभा सम्मान का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी द्वारा अनुसंशित 50- 50 हजार रुपए का चेक इन प्रत्येक छात्र छात्राओं को प्रोत्साहन स्वरूप दिया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम ने छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित किया।



छत्तीसगढ़ के प्रथम स्वतंत्रता सेनानी भारत माता के वीर सपूत शहीद वीर नारायण सिंह के बलिदान को नमन करते हुए, कार्यक्रम में अतिथि के रूप में उपस्थित छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष राज्यमंत्री श्री आर. एन. वर्मा ने छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि आप लोगों के कड़ी मेहनत लगन एवं सतत प्रयास से आप लोगों का आज जिस प्रकार से सामाजिक रूप से सम्मान हुआ है वह जीवन में एक सुखदाई क्षण है। विद्यार्थी जीवन में जो अनुशासित रहकर अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए निरंतर लगा रहता है एवं इमानदारी पूर्वक अपने कर्तव्यों का निर्वहन करता है, उन्हें ही सफलता का श्रेय मिलता है, पुरस्कृत सभी छात्र छात्राओं को एवं उपस्थित उनके अभिभावकों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना किए।

आज के कार्यक्रम में के. पी. खांडे जी अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष, कुमारी राजकुमारी दीवान उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति आयोग, छत्तीसगढ़ शासन के सचिव डी० डी. सिंह विभागीय आयुक्त एवं विभाग के अधिकारी गणों के साथ छात्र छात्राओं के अभिभावक गण उपस्थित रहे।

SIS इण्डिया लिमिटेड, अनुपपुर एवं भारतीय सुरक्षा दक्षता परिषद के सहयोग से सुरक्षा सैनिको की होगी भर्ती

No comments Document Thumbnail

रायपुर। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने जनपद पंचायत एवं प्रभारी अधिकारी को निर्देशित किया है कि शिक्षित बेरोजगार युवको को रोजगार उपलब्ध कराने के  लिए एस.आई.एस. इण्डिया लिमिटेड, अनुपपुर एवं भारतीय सुरक्षा दक्षता परिषद नई दिल्ली के परस्पर सहयोग से सुरक्षा सैनिको की भर्ती का कार्यक्रम 17 नवंबर से 23 नवंबर तक आयोजित किया जाएगा। जिसमें चयनित अभ्यर्थियो को एक माह का आवासीय प्रशिक्षण रिजनल ट्रेनिंग एकेडमी अनुपपुर में देकर 65 वर्ष तक स्थाई नियुक्ति के साथ साथ बड़े औद्योगिक क्षेत्रो में पद स्थापित किया जायेगा।



एस.आई.एस. इण्डिया लिमिटेड के डिप्टी कमाण्डेट अभिषेक ने जानकारी देते हुए, बताया कि सभी विकास खण्ड कार्यालय पर सुबह 10 बजे से 4 बजे तक अलग अलग भर्ती तिथियों में चयन प्रक्रिया आयोजित की जायेगी। यह भर्ती मेला 17 नवंबर को धरसीवां जनपद, 18 नवंबर को तिल्दा जनपद, 21 नवबंर आरंग जनपद, 22 नवबंर को अभनपुर जनपद तथा 23 नवबंर को लाईवलीवुड कॉलेज रायपुर (जोरा) में आयोजित किया जायेगा। इस भर्ती के लिए 10वी पास इच्छुक अभ्यर्थी जिनकी न्यूनतम ऊंचाई 168 सेमी0, उम्र 21-35 वर्ष, वजन 56-96 किलोग्राम के बीच हो वही अभ्यर्थी इस के लिए पात्र होगें।

इच्छुक अभ्यर्थी 10वी, 12वीं की अंकसूची, गेजुएट की अंकसूची आधार कार्ड की फोटोकापी, एक फोटो और केवल चयनित अभ्यर्थी के लिए प्रोस्पेक्टस शुल्क 350 रूपये के साथ निर्धारित तिथि में ब्लॉक स्थल पर उपस्थित हो। चयनित अभ्यर्थीयों को स्थाई नियुक्ति के साथ-साथ 10 हजार से 15 हजार रूपये के मासिक मानदेय के साथ पी. एफ., ग्रेच्युटी, ई.एस.आई. द्वारा मेडिकल सुविधा, सालाना वेतन वृद्धि, प्रमोशन, बोनस, पेंशन जैसे अनेको अनेक सुविधायें देय होगी। प्रशिक्षण समाप्त होने के बाद कम्पनी द्वारा प्रशिक्षण प्रमाण पत्र भी दिया जायेगा। इस भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए शिक्षित बेरोजगार युवक मोबाइल नम्बर 79993-10954, 83180-20726 पर संपर्क स्थापित कर जानकी प्राप्त कर सकते है।

होम्योपैथी चिकित्सा अधिकारी के चयनित अभ्यर्थियों की सूची जारी

No comments Document Thumbnail

रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने होम्यौपैथी चिकित्सा अधिकारी,  चिकित्सा शिक्षा (आयुष) विभाग के चयनित अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी है। डॉ एकता चंद्राकर ने परीक्षा मे टाप किया है। टाप थ्री में दो महिलाएं शामिल हैं। लोक सेवा आयोग से मिली जानकारी के अनुसार कुल 20 पदों के लिए 60 अभ्यर्थियों का चयन किया जाना था, किंतु वर्गवार/उपवर्गवार अभ्यर्थियों की उपलब्धता के आधार पर कुल 28 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार के लिए चिन्हांकन किया गया।



उपरोक्त पद हेतु लिखित परीक्षा तथा साक्षात्कार में प्राप्त अंकों के कुल योग के मेरिट क्रम के आधार पर 20 पद के विरूद्ध 15 पद पर अभ्यर्थियों की उपलब्धता अनुसार चयन सूची एवं अनुपूरक सूची जारी की गई है। चयन सूची छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की अधिकारिक वेबसाइट www.psc.cg.gov.in से डाउनलोड की जा सकती है।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.