Media24Media.com: आंगनबाड़ी केंद्र

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label आंगनबाड़ी केंद्र. Show all posts
Showing posts with label आंगनबाड़ी केंद्र. Show all posts

Chhattisgarh : आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों के लिए 10 सितंबर तक आवेदन आमंत्रित

No comments Document Thumbnail

 रायपुर : कार्यालय परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना छिंदगढ़ द्वारा आंगनबाड़ी केंद्रों में आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए 10 सितंबर तक आवेदन आमंत्रित किया गया है। परियोजना अधिकारी ने बताया कि ग्राम पंचायत छिन्दगढ़ में आंगनबाड़ी केंद्र विनोदापारा, छिन्दगढ़ के ग्राम रानीबहाल में आंगनबाड़ी केंद्र पिटटेपारा, ग्राम पंचायत कांजीपानी में आंगनबाड़ी केंद्र पांण्डरीपानी, ग्राम पंचायत गंजेनार के ग्राम कस्तुरी में आंगनबाड़ी केंद्र कुम्हारपारा, पटेलपारा और बोरगुत में रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।


 इसी प्रकार ग्राम पंचायत गंजेनार में आंगनबाड़ी केंद्र आमापारा, सोढ़ीपारा और गिरलागुढ़ा, ग्राम पंचायत पाकेला में आंगनबाड़ी केंद्र ठोठापारा एवं बुटारास, ग्राम पंचायत मुर्रेपाल के ग्राम चौपेल में आंगनबाड़ी केंद्र  चौपेल 2, ग्राम पंचायत धोबनपाल में आंगनबाड़ी केंद्र मुरियापारा, ग्राम पंचायत कुन्दनपाल में आंगनबाड़ी केंद्र बैट्टीपारा और हड़मापारा, ग्राम पंचायत कुन्ना में आंगनबाड़ी केंद्र बण्डीपारा, ग्राम पंचायत पेन्दलनार में आंगनबाड़ी केंद्र पटेलपारा ग्राम पंचायत डोलेरास में आंगनबाड़ी केंद्र पसैलपारा ,ग्राम पंचायत केरातोंग ग्राम अब्दुमपाल में आंगनबाड़ी केंद्र पखनागुड़ा, केरातोंग के ग्राम बेन्द्रपानीे में आंगनबाड़ी केंद्र रेंगमपारा में 01-01 आंगनवाड़ी सहायिका के पदों पर भर्ती की जाएगी।

  विभागीय अधिकारियों ने बताया कि जहां रिक्त पद है आवेदिका को उसी राजस्व ग्राम की एवं नगरीय क्षेत्र के लिए उसी वार्ड का स्थानीय निवासी होना चाहिए। आवेदिका की उम्र 18 से 44 वर्ष निर्धारित की गई है।उन्होंने बताया कि आवेदिका 10 सितंबर 2024 तक  एकीकृत बाल विकास परियोजना छिंदगढ में कार्यालयीन समय में स्वयं उपस्थित होकर या पंजीकृत डाक के माध्यम से अपना आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। इस संबंध में विस्तृत जानकारी कार्यालय परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना छिंदगढ से प्राप्त की जा सकती है।


छत्तीसगढ़ में आज से सिर्फ 4 घंटे संचालित होगी आंगनबाड़ी केंद्र

No comments Document Thumbnail

रायपुर। प्रदेश में गर्मी की अधिकता के कारण बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए आंगनबाड़ी केंद्र  (Anganwadi center) संचालन की अवधि में परिवर्तन किया गया है। आंगनबाड़ी केंद्र अब सुबह 7 से 11 बजे तक संचालित होंगे। आंगनबाड़ी केंद्र (Anganwadi center) संचालन का समय 6 घंटे से घटाकर 4 घंटे कर दिया गया है।


 ग्रीष्म कालीन की समाप्ति के बाद एक जुलाई 2023 से आंगनबाड़ी (Anganwadi center) केंद्र फिर से सुबह 9.30 से 3.30 बजे तक 6 घंटे संचालित होंगे। इस संबंध में मंत्रालय से महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा सभी जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारियों, जिला कार्यक्रम अधिकारियों और सभी परियोजना अधिकारियों को आदेश जारी कर दिया गया है।


गर्मी को देखते हुए आंगनबाड़ी केंद्र संचालन के समय में परिवर्तन

No comments Document Thumbnail

रायपुर। प्रदेश में गर्मी की अधिकता के कारण बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए आंगनबाड़ी केंद्र संचालन की अवधि में परिवर्तन किया गया है। आंगनबाड़ी केंद्र अब सुबह 7 से 11 बजे तक संचालित होंगे। आंगनबाड़ी केंद्र संचालन का समय 6 घंटे से घटाकर 4 घंटे कर दिया गया है।

ग्रीष्म कालीन की समाप्ति के बाद एक जुलाई 2023 से आंगनबाड़ी केंद्र फिर से सुबह 9.30 से 3.30 बजे तक 6 घंटे संचालित होंगे। इस संबंध में मंत्रालय से महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 05 अप्रैल को सभी जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारियों, जिला कार्यक्रम अधिकारियों और सभी परियोजना अधिकारियों को आदेश जारी कर दिया गया है।

आज से फिर खुलेंगे आंगनबाड़ी केंद्र, हितग्राहियों को दिया जाएगा गरम खाना

No comments Document Thumbnail

छत्तीसगढ़ में 4 महीने बाद आंगनबाड़ी केंद्र सोमवार यानी 26 जुलाई से फिर से खुलेंगे। इससे पहले कोविड-19 के कारण 22 मार्च से आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन बंद रखते हुए हितग्राहियों को घर पहुंचाकर सूखा राशन दिया जा रहा था। बीते 20 जुलाई को आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में आंगनबाड़ी केंद्रों को दो पालियों में संचालित करने का फैसला लिया गया है। इसके बाद महिला एवं बाल विकास विभाग ने 26 जुलाई से जिले की सभी आंगनबाड़ी केंद्रों को कोविड-19 के दिशा-निर्देश का पालन करते हुए फिर से शुरू करने के सशर्त निर्देश जारी कर दिए हैं। कंटेनमेंट जोन या जिला प्रशासन द्वारा बंद करने का फैसला लिए गए क्षेत्रों में आंगनबाड़ी संचालित नहीं होंगे। 




बता दें कि विश्व स्वास्थ्य संगठन और यूनिसेफ जैसी अंतर्राष्ट्रीय संस्थाओं का मानना है कि कोविड-19 के कारण कुपोषण में बढ़ोत्तरी हो सकती है, इसलिए कुपोषण को रोकने के लिए कारगर कदम उठाए जाने की आवश्यकता है। इसे ध्यान में रखते हुए आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को दोपहर का गरम भोजन और स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस को कोविड-19 के प्रोटोकॉल का पालन करते हुए शुरू करने का निर्देश दिया गया है। इस दौरान 3 से 6 साल तक के बच्चों, गर्भवती महिलाओं और सुपोषण अभियान के हितग्राहियों को आंगनबाड़ी आने की अनुमति होगी। केंद्र में बच्चों को भेजने के लिए पालकों की सहमति लिए जाने के निर्देश भी दिए गए हैं। केंद्र में हितग्राहियों को अलग-अलग समूह में अलग अलग समय पर बुलाया जाएगा। एक समय में 15 व्यक्तियों से ज्यादा लोग भवन में नहीं होंगे।


इन नियमों का पालन जरूरी


सभी संभागीय आयुक्तों, कलेक्टरों और महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारियों को आंगनबाड़ी केंद्रों को खोलन के पहले सैनिटाइज करने, हितग्राहियों की स्क्रीनिंग करने, बीमारियों का प्रबंधन, मास्क पहने, सोशल डिस्टेंसिंग पालन करने, खाना पकाने के बर्तनों को साफ करने और खाना पकाने के संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। इस संबंध में सभी पर्यवेक्षकों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को प्रशिक्षण देने भी कहा गया है। सभी अधिकारियों को जारी दिशा निर्देश का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने कहा गया है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.