Media24Media.com: #janjgir

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #janjgir. Show all posts
Showing posts with label #janjgir. Show all posts

सक्ती जिले के दो गांव की 28 महिलाएं पहुंची बहेराडीह गांव के किसान स्कूल, नवाचार को देखकर खूब प्रभावित हुई, जमकर तारीफ की...

No comments Document Thumbnail

जांजगीर-चांपा- बहेराडीह गांव में स्थित वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल में चांपा के लेप्रोसी मिशन ट्रस्ट के माध्यम से सक्ती जिले के चरोदा और किरारी गांव की 28 महिलाएं भ्रमण के लिए पहुंची है और किसान स्कूल में हो रहे नवाचार, जैविक खेती, धरोहर, सहित अन्य सामग्री का अवलोकन किया है. यहां नवाचार और धरोहर की पुरानी चीजों देखकर महिलाएं काफी प्रभावित हुई.


यहां महिलाओं ने बताया कि किसान स्कूल में कृषि की पुरानी सामग्री, केला के रेशे से कपड़ा, अलसी के रेशे से कपड़ा, जैविक खेती, छत्तीसगढ़ की 36 भाजी, सहित अन्य नवाचार और पुरानी सामग्री को देखकर खूब बहुत खुश हुई. महिलाओं ने किसान स्कूल के प्रयास की सराहना की.

वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहार साहू किसान स्कूल की सदस्य पुष्पा यादव ने बताया कि सक्ती जिले के चरोदा और किरारी गांव से 28 महिलाएं अवलोकन करने के लिए पहुंची. यहां महिलाओं को किसानों स्कूल के नवाचार, जैविक खेती सहित अन्य चीजों की जानकारी दी गई.


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.