Media24Media.com: #NukkadNatak

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #NukkadNatak. Show all posts
Showing posts with label #NukkadNatak. Show all posts

छटेरा मुनिबाबा आश्रम हाइक पर पहुंचे स्काउट गाइड के विद्यार्थी,नुक्कड़ नाटक कर दिया जनजागरण व स्वच्छता का संदेश

No comments Document Thumbnail

आरंग- सोमवार को शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला चरौदा के स्काउट गाइड के छात्र छात्राएं प्रभारी शिक्षक महेन्द्र कुमार पटेल और गिधवा के शिक्षक डोमन डहरिया के मार्गदर्शन में सायकल से मुनि बाबा आश्रम छटेरा हाइक पर पहुंचे।वहां चौराहे पर पहुंचते ही बच्चों ने स्वच्छता व जन जागरूकता पर नारे,नुक्कड़ नाटक और मंदिर परिसर की साफ सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। शिक्षक महेन्द्र पटेल ने बताया स्काउट गाइड के छात्र छात्राओं को चार दलो में बांटा गया था।सभी दलों का,बिना बर्तन के अधिक से अधिक पकवान बनाने का प्रतिस्पर्धा रखा गया था। जिसमें सुभाष दल प्रथम,रानी लक्ष्मीबाई दल द्वितीय, रानी दुर्गावती दल तृतीय, तथा भगतसिंह दल चतुर्थ स्थान पर रहें।

इस हाइक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जनपद पंचायत आरंग उपाध्यक्ष रवींद्र रिंकु चन्द्राकार रहे। उन्होंने बच्चों व शिक्षको का उत्साह देखते हुए एक हजार रुपए नगद प्रदान किया। तथा विभिन्न प्रेरक प्रसंगो के माध्यम से प्रेरित करते हुए कहा वर्तमान में पुस्तकीय ज्ञान के साथ साथ अन्य गतिविधियों से भी बच्चों को बहुत कुछ सीखने को मिलता है। उन्होंने बच्चों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा या तो जीत मिलती है या सीख मिलता है।हमें दोनों परिस्थितियों में कुछ न कुछ सीखने को जरूर मिलता है।उन्होंने बहुत ही कम समय में स्काउट गाइड के बच्चों द्वारा बिना बर्तन के करीब चालीस प्रकार के व्यंजनों को देख काफी प्रफूल्लित हुए।उन्होंने स्काउट गाइड प्रभारी शिक्षक महेन्द्र कुमार पटेल, डोमन डहरिया सहित अन्य  शिक्षक दीनदयाल धीवर,डिलेश्वर प्रसाद साहू शिक्षिका संगीता पाटले द्वारा बच्चो को सहयोग व प्रेरित करने की जमकर सराहना करते हुए कहा आज समाज के लिए कार्य करने वाले बहुत ही कम लोग हैं। राष्ट्रीयता की भावना,सेवा,स्वच्छता, पर्यावरण व संस्कृति संरक्षण सहित जनजागरण की दिशा में इस प्रकार के रचनात्मक कार्य जनमानस के लिए प्रेरक है। बच्चों ने मार्च पास्ट और स्काउट गीत पर सुंदर नृत्य प्रस्तुत किया। साथ ही आकर्षक मीनार की श्रृंखला बनाया जो आकर्षण का केंद्र रहा।इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्काउट गाइड के छात्र छात्राएं मौजूद रहे।



अभिव्यक्ति कौशल को निखारने, गीत, कविता, नुक्कड़ नाटक का हुआ आयोजन

No comments Document Thumbnail

आरंग- सुरक्षित शनिवार के तहत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला चरौदा में बच्चों की अभिव्यक्ति कौशल निखारने गीत, कविता,भाषण, नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए गीत, कविता, भाषण, नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किए।इस मौके पर गीत कविता के साथ साथ बच्चों ने नाचा विधा से संबंधित नुक्कड़ नाटक की शानदार प्रस्तुति दी।जो बच्चों के लिए बड़ा ही आकर्षण का केंद्र रहा।इस मौके पर ग्राम के सरपंच देवशरण धीवर और उपसरपंच रवि बंजारे पहुंचकर बच्चों का उत्साह देख काफी प्रभावित हुए।उन्होंने कहा इस प्रकार के गतिविधियों से बच्चों में छिपी प्रतिभाओं को अवसर मिलता है।पढ़ाई के साथ-साथ बच्चे अन्य विधाओं से भी अवगत होते हैं।वहीं शिक्षकों का कहना है बच्चों में झिझक दूर करने का अभिव्यक्ति कौशल एक बहुत ही अच्छा माध्यम है।ऐसे आयोजनों से बच्चे को अपनी प्रतिभा को प्रस्तुत करने का अवसर मिलता है।

वही वरिष्ठ शिक्षक महेन्द्र पटेल ने भी छत्तीसगढ़ी गीत गाकर बच्चों को  गीत, कविता, भाषण प्रस्तुति के लिए प्रोत्साहित किया।इस अवसर पर संस्था प्रमुख के के परमाल, वरिष्ठ शिक्षक महेन्द्र कुमार पटेल, सूर्यकांत चन्द्राकार, डीलेश्वर साहू, शिक्षिका संगीता पाटले सहित बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों की उपस्थिति रही।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.