Media24Media.com: #कुर्की और गिरफ्तारी की तलवार

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #कुर्की और गिरफ्तारी की तलवार. Show all posts
Showing posts with label #कुर्की और गिरफ्तारी की तलवार. Show all posts

EPFO का शिकंजा : 65 खातों से पहले ही वसूले ₹49 करोड़, अब 9 संस्थानों पर फोकस

No comments Document Thumbnail

 रायपुर। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के रायपुर क्षेत्रीय कार्यालय ने राज्य के बड़े बकायेदार संस्थानों की सूची जारी की है। इन 9 संस्थानों पर कुल ₹11 करोड़ 24 लाख 90 हजार 875 का बकाया दर्ज है।


शीर्ष बकायेदार संस्थान

बीएसआर सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल्स लिमिटेड, दुर्ग – ₹6.01 करोड़

आइडियाक इंक मैनेजमेंट प्रा. लि., रायपुर – ₹1.34 करोड़

किरोड़ीमल प्रौद्योगिकी संस्थान, रायगढ़ – ₹1.01 करोड़

प्रतिभा फ्लोकॉन इंजीनियरिंग प्रा. लि., दुर्ग – ₹38.18 लाख

नवभारत फ्यूज कंपनी प्रा. लि., रायपुर – ₹34.85 लाख

डीवी प्रोजेक्ट्स लि., रायपुर – ₹33.92 लाख

भिलाई बिल्डर्स प्रा. लि., रायपुर – ₹29.25 लाख

आसिया फैब्रिकेटर्स, दुर्ग – ₹25.71 लाख

कैनेलाइट फैसिलिटी मैनेजमेंट सर्विसेज प्रा. लि., रायगढ़ – ₹17.38 लाख

कड़ी कार्रवाई की तैयारी

EPFO ने स्पष्ट किया है कि भविष्य निधि अधिनियम के तहत इन संस्थानों के खिलाफ बैंक खाते अटैच करने, संपत्ति कुर्क करने और जरूरत पड़ने पर नियोक्ताओं की गिरफ्तारी तक की कार्रवाई की जा सकती है।

इस साल अब तक 65 संस्थानों के बैंक खाते अटैच कर ₹49 करोड़ की वसूली की जा चुकी है।

अधिकारियों का बयान

क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त जयवदन इंगले ने कहा कि बकाया वसूली के लिए प्रवर्तन अधिकारियों की टीम गठित की गई है, जो गहन जांच कर कार्रवाई करेगी। यह अभियान अपर केंद्रीय भ.नि. आयुक्त रंगनाथ के नेतृत्व में जारी है।

इंगले ने संस्थानों से अपील की कि वे कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए तुरंत बकाया जमा करें। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की निधि में किसी भी तरह की देरी या चूक बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.