Media24Media.com: #अस्पताल में भर्ती

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #अस्पताल में भर्ती. Show all posts
Showing posts with label #अस्पताल में भर्ती. Show all posts

कोदो चावल खाने से एक ही परिवार के 6 लोग बीमार, सभी अस्पताल में भर्ती

No comments Document Thumbnail

 बलरामपुर। जिले के वाड्रफनगर विकासखंड अंतर्गत त्रिकुंडा गांव में रविवार को भोजन करने के बाद एक ही परिवार के छह लोगों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। सभी को उल्टी और चक्कर आने की शिकायत के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र वाड्रफनगर में भर्ती कराया गया है। बीमारों में एक 15 वर्षीय किशोर भी शामिल है।


भोजन के कुछ घंटे बाद बिगड़ी हालत

जानकारी के अनुसार, रविवार दोपहर बसमतीया, देव कुमार, सुनीता, रामबकस, मिस्त्री और आकाश ने घर में बने भोजन में कोदो चावल और कुंदरु की सब्जी का सेवन किया था। भोजन करने के कुछ ही घंटों बाद सभी को उल्टियां शुरू हो गईं और चक्कर आने लगे।

हालत बिगड़ने पर परिजनों ने तुरंत सभी को सिविल अस्पताल वाड्रफनगर पहुंचाया।

डॉक्टरों ने जताई फूड पॉइजनिंग की आशंका

अस्पताल में मौजूद चिकित्सकों ने प्राथमिक जांच में फूड पॉइजनिंग की आशंका जताई है। डॉक्टरों के अनुसार, शुरुआती तौर पर कुंदरु की सब्जी को बीमारी का कारण माना जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारण लैब जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।

सभी की हालत स्थिर

फिलहाल सभी मरीजों की स्थिति स्थिर बताई जा रही है और उनका उपचार जारी है। स्वास्थ्य विभाग मामले पर नजर बनाए हुए है और आवश्यक जांच की जा रही है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.