Media24Media.com: PM Modi Mann Ki Baat

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label PM Modi Mann Ki Baat. Show all posts
Showing posts with label PM Modi Mann Ki Baat. Show all posts

मन की बात में बोले पीएम मोदी- नए साल में नया संकल्प लें राष्ट्र निर्माण में योगदान दें

No comments Document Thumbnail

 PM Modi Mann Ki Baat : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज रविवार को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 120वें एपिसोड में देशवासियों को चैत्र नवरात्रि, गुड़ी पाड़वा और हिंदू नववर्ष की शुभकामनाएं दीं.


पीएम मोदी ने कहा, “आज बहुत पावन दिन पर मुझे आपसे ‘मन की बात’ करने का अवसर मिला है. आज चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है, जिससे नवरात्रि का आरंभ होता है और भारतीय नववर्ष भी शुरू होता है”.

आज से शुरू हो रहा भारतीय नववर्ष

पीएम ने कहा आज से चैत्र नवरात्र की शुरुआत हो रही है और आज से ही भारतीय नववर्ष का भी आरंभ हो रहा है। इस बार विक्रम संवत 2082 (दो हजार बयासी) शुरू हो रहा है। इस समय मेरे सामने आपकी ढेर सारी चिट्ठियां रखी हुई हैं। कोई बिहार से है, कोई बंगाल से, कोई तमिलनाडु से है, कोई गुजरात से है। इनमें बड़े रोचक तरीके से लोगों ने अपने मन की बातें लिखकर भेजी हैं। कई सारी चिट्ठियों में शुभकामनाएं भी हैं, बधाई संदेश भी हैं, लेकिन आज मेरा मन करता है, कुछ संदेशों को आपको सुनाऊं।"

कन्नड़ और तेलुगु में दी उगादी उत्सव की शुभकामना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कन्नड़ और तेलुगु भाषा में उगादि उत्सव की शुभकामनाएं दीं। इसके अलावा, उन्होंने कोंकणी भाषा में संसार पाड़वा की शुभकामनाएं दीं। साथ ही, मराठी भाषा में गुड़ीपड़वा, मलयालम भाषा में विषु पर्व, और तमिल भाषा में नववर्ष (पुथांडु) की शुभकामनाएं दीं। पीएम मोदी ने आगे कहा, "साथियों, आप ये तो समझ गए होंगे कि अलग-अलग भाषाओं में भेजे गए संदेश हैं, लेकिन क्या आप इसकी वजह जानते हैं? यही तो वो खास बात है, जो आज मुझे आपसे साझा करनी है। हमारे देश के अलग-अलग राज्यों में आज और अगले कुछ दिनों में नववर्ष शुरू हो रहे हैं और ये सभी संदेश नववर्ष और विभिन्न पर्वों की बधाइयों के हैं, इसलिए मुझे अलग-अलग भाषाओं में लोगों ने शुभकामनाएं भेजी हैं।"

पीएम मोदी ने उगादि का जिक्र करते हुए कहा, "आज कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में उगादि का पर्व बहुत धूमधाम से मनाया जा रहा है। आज ही महाराष्ट्र में गुड़ीपड़वा मनाया जा रहा है। विविधता भरे हमारे देश में, अलग-अलग राज्यों में अगले कुछ दिनों में असम में ‘रोंगाली बिहू’, बंगाल में ‘पोइला बोइशाख’, और कश्मीर में ‘नवरेह’ का उत्सव मनाया जाएगा। इसी तरह, 13 से 15 अप्रैल के बीच देश के अलग-अलग हिस्सों में त्योहारों की जबरदस्त धूम दिखेगी। इसे लेकर भी उत्साह का माहौल है और ईद का त्योहार तो आ ही रहा है। यानी ये पूरा महीना त्योहारों और पर्वों का है। मैं देश के लोगों को इन त्योहारों की बहुत-बहुत बधाई देता हूं। हमारे ये त्योहार भले ही अलग-अलग क्षेत्रों में हों, लेकिन ये दिखाते हैं कि भारत की विविधता में भी कैसे एकता पिरोई हुई है। इस एकता की भावना को हमें निरंतर मजबूत करते चलना है।"

PM Modi Mann Ki Baat : अपने 108वें एपिसोड में पीएम मोदी ने 108 अंक की महत्व बताई

No comments Document Thumbnail

 PM Modi Mann Ki Baat : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को 2024 की शुभकामनाएं देते हुए आज 'मन की बात' के 108वी कड़ी के मौके पर 108 अंक का महत्व समझाया और कहा कि यह अध्ययन का विषय है। श्री मोदी ने आकाशवाणी के माध्यम से अपने मासिक कार्यक्रम 'मन की बात' की 108वीं कड़ी के प्रसारण के दौरान देशवासियों को वर्ष 2024 की शुभकामनाएं दी और कहा कि 108वीं कड़ी में लोगों से जुड़कर उन्हें बहुत प्रसन्नता हो रही है।


उन्होंने 'मन की बात' की 108वीं कड़ी के प्रसारण के अवसर पर 108 अंक का महत्व बताते हुए कहा, "यह हमारी साझा यात्रा की 108वीं कड़ी है। हमारे लिए 108 अंक का महत्व और इसकी पवित्रता गहन अध्ययन का विषय है। माला में 108 मोती, 108 बार जप, 108 दिव्य स्थल, मंदिरों में 108 सीढ़ियाँ, 108 घंटियाँ, यह संख्या 108 अपार आस्था से जुड़ी है।

इसलिए 'मन की बात' का 108वां एपिसोड मेरे लिए और भी खास बन गया है। इन 108 प्रकरणों में हमने जनभागीदारी के अनेक उदाहरण देखे हैं और उनसे प्रेरणा ली है।" इस मौके पर देशवासियों को वर्ष 2024 की शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने कहा, " 'मन की बात' यानी आपसे मिलने का शुभ अवसर और जब आप अपने परिवार वालों से मिलते हैं तो कितना सुख होते हैं, कितना संतुष्टिदायक होता है।

'मन की बात' के माध्यम से आपसे मिलकर मुझे यही महसूस हो रहा है और निःसंदेह अब इस मुकाम पर पहुंचकर हमें नए सिरे से, नई ऊर्जा के साथ, तेज गति से आगे बढ़ने का संकल्प लेना है। यह कितना सुखद संयोग है कि कल का सूर्योदय 2024 का पहला सूर्योदय होगा - हम वर्ष 2024 में प्रवेश कर चुके होंगे। आप सभी को 2024 की हार्दिक शुभकामनाएँ।" 

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.