Media24Media.com: LPG

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label LPG. Show all posts
Showing posts with label LPG. Show all posts

छत्तीसगढ़ में कमर्शियल LPG सप्लाई सीमित, होटल-रेस्टोरेंट पर असर; घरेलू गैस का पर्याप्त स्टॉक

No comments Document Thumbnail

 रायपुर। अंतरराष्ट्रीय हालातों के मद्देनज़र Chhattisgarh में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति फिलहाल सीमित कर दी गई है। Israel, United States और Iran के बीच बढ़ते तनाव के चलते यह कदम उठाया गया है। इसका असर मुख्य रूप से होटल और रेस्टोरेंट कारोबार पर पड़ रहा है। हालांकि राज्य सरकार ने स्पष्ट किया है कि आम उपभोक्ताओं के लिए घरेलू गैस सिलेंडरों की कोई कमी नहीं है और पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है।


राज्य में गैस और ईंधन की उपलब्धता की समीक्षा के लिए Mahanadi Bhawan में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की सचिव Reena Baba Saheb Kangale ने ऑयल कंपनियों के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में बताया गया कि प्रदेश के सभी पांच एलपीजी बॉटलिंग प्लांटों में घरेलू गैस का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है और इसकी आपूर्ति सामान्य रूप से जारी है।

अस्पताल और स्कूलों को प्राथमिकता

बैठक में यह भी स्पष्ट किया गया कि फिलहाल कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर अस्पतालों और शैक्षणिक संस्थानों को प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। परीक्षा अवधि को देखते हुए स्कूलों और छात्रावासों में गैस आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। जरूरत पड़ने पर होटलों और अन्य संस्थानों को लगभग 15 प्रतिशत तक कमर्शियल सप्लाई दी जा सकती है।

कालाबाजारी रोकने के निर्देश

सरकार ने एलपीजी गैस के दुरुपयोग और अवैध रिफिलिंग को रोकने के लिए जिलों में सख्ती बरतने के निर्देश दिए हैं। जिला प्रशासन को Essential Commodities Act के तहत कार्रवाई करने को कहा गया है, ताकि कालाबाजारी या अनियमितता पर रोक लगाई जा सके।

डीजल-पेट्रोल का भी पर्याप्त स्टॉक

बैठक में डीजल, पेट्रोल और सीएनजी की उपलब्धता की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों ने बताया कि राज्य के सभी डिपो में पर्याप्त स्टॉक मौजूद है और आपूर्ति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

शिकायत के लिए टोल-फ्री नंबर

खाद्य सचिव रीना कंगाले ने लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा कि राज्य में एलपीजी गैस और अन्य ईंधनों की कोई कमी नहीं है। यदि किसी उपभोक्ता को गैस आपूर्ति में समस्या आती है तो वह टोल-फ्री नंबर 1800-233-3663 पर शिकायत दर्ज करा सकता है। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील भी की है।

मोदी सरकार ने दिया रक्षाबंधन का गिफ्ट, 200 रुपये एलपीजी सिलेंडर हुआ सस्ता, जानिए नई कीमत

No comments Document Thumbnail

 LPG Cylinder Price : मोदी सरकार ने रक्षाबंधन और ओणम पर देशवासियों का बड़ा तोहफा दिया है। सरकार के एलपीजी सिलेंडर (LPG Cylinder) की कीमत में 200 रुपये की कमी करने का फैसला किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आज हुई कैबिनेट की बैठक में यह फैसला लिया गया। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के लाभार्थियों को 200 रुपये का अतिरिक्त फायदा मिलेगा। उन्हें पहले से ही सब्सिडी के रूप में 200 रुपये मिल रहे हैं।


 इस तरह अब उनके खाते में 400 रुपये की सब्सिडी आएगी। अभी दिल्ली में बिना सब्सिडी वाले 14.2 किलो के एलपीजी सिलेंडर की कीमत 1103 रुपये है। उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के खाते में 400 रुपये आएंगे। यानी उन्हें सिलेंडर 703 रुपये का पड़ेगा। आम उपभोक्ताओं के लिए गैस सिलेंडर दिल्ली में 903 रुपये का पड़ेगा। घटी हुई कीमत आज से ही लागू हो गई है।

बता दें कि इससे पहले अगस्त महीने की पहली तारीख को पेट्रोलियम कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 100 रुपये की कटौती की थी। हालांकि, घरेलू गैस सिलेंडर की दामों में कोई भी बदलाव नहीं हुआ था।

देश में अभी LPG की कीमतें

राजधानी दिल्ली में घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 1103 रुपये वहीं, मुंबई में रसोई गैस सिलेंडर का दाम 1102.50 रुपये, कोलकाता में 1129 रुपये और चेन्नई में 1118.50 रुपये था. बता दें कि पेट्रोलियम कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी की कीमतों में बदलाव करती हैं। अगर सरकार सिलेंडर में 200 रुपये की कटौती करती है तो दिल्ली में घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 903 रुपये हो जाएगी।


LPG Price: सुबह-सुबह आई अच्छी खबर, 100 रुपये सस्ता हो गया LPG स‍िलेंडर

No comments Document Thumbnail

 नई दिल्ली: अगस्त महीने की शुरुआत के साथ ही अच्छी खबर के साथ हुआ है। मंगलवार को महीने के पहले दिन तेल कंपनियों ने गैस सिलेंडर की कीमत जारी की। 1 अगस्त से एलपीजी सिलेंडर की कीमत में बदलाव का ऐलान कर दिया। इस बार कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बड़ी कटौती की गई है।


जहां जुलाई में 19 किलो वाले कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर में 7 रुपये की मामूली बढ़ोतरी की गई थी, वहीं इस महीने 100 रुपये की कटौती कर बड़ी राहत दी गई है। यहां गौर करने वाली बात या है कि ये कटौती सिर्फ कॉमर्शियल यानी 19 किलो वाले सिलेंडर में की गई है। घरों में इस्तेमाल होने वाले सिलेंडर में कोई बदलाव नहीं किया गया है।


होटलों में खाने वालों को मिलेगी राहत

बता दें कि कमर्शियल गैस सिलेंडर का उपयोग होटलों या फिर सड़क किनारे के ठेले और खोमचे करते हैं। जहां बड़ी संख्या में आम लोग खाना खाते हैं। ऐसे में यदि कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में कटौती की गई है, तो इसका असर होटलों की थाली पर भी दिखाई दे सकता है। यहां आपको जेब पर कुछ राहत महसूस हो सकती है।

देश के महानगरों में गैस सिलेंडर के दाम

दिल्ली में 19 किलो वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत : 1680 रुपये
कोलकाता में 1820.50 रुपये
मुंबई में 1640.50 रुपये
चेन्नई में 1852.50 रुपये

1 जुलाई से आम आदमी के जीवन पर पड़ेगा असर, LPG के रेट में बदलाव, जानिए क्या कुछ बदल जाएगा

No comments Document Thumbnail

नई दिल्ली : नए महीने यानी जुलाई की शुरुआत होने वाली है। इस नए महीने के पहले दिन ही कई अहम बदलाव होंगे। इसका असर आपकी जेब पर पड़ने वाला है। उदाहरण के लिए एक बड़ा बदलाव LPG सिलेंडर की कीमतों से जुड़ा है। इसके अलावा सीएनजी-पीएनजी की कीमतों में भी बदलाव संभव है। आइए जानते हैं कि आखिर 1 जुलाई से क्या कुछ बदलने वाला है।


टैक्स रिटर्न की डेडलाइन: इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने की डेडलाइन 31 जुलाई तक है। आमतौर पर हर साल सरकार इस डेडलाइन को आगे बढ़ाती है। इस बार भी ऐसी ही उम्मीद की जा रही है। बता दें कि इस बार टैक्सपेयर्स ऑटोमैटिक न्यू टैक्स रिजीम के तहत आ गए हैं। अगर निवेश पर टैक्स छूट जैसी सुविधाएं चाहिए तो आपको ओल्ड टैक्स रिजीम को सेलेक्ट करना होगा।

HDFC और HDFC बैंक का मर्जर: जुलाई महीने में HDFC और HDFC बैंक का मर्जर प्रभावी हो जाएगा। विलय के बाद बैंक के सभी शाखाओं में HDFC लिमिटेड की हर सर्विस मिलती रहेंगी। एक ही ब्रांच में लोन, बैंकिंग आदि सर्विसेस मिलेंगी। HDFC के फिक्स्ड डिपॉजिट यानी एफडी की ब्याज दरों में बदलाव हो सकता है। बता दें कि एचडीएफसी बैंक में एफडी की ब्याज दरें एचडीएफसी की तुलना में कम हैं। HDFC के शेयर रखने वाले निवेशकों पर भी मर्जर का असर देखने को मिलेगा।

LPG गैस की कीमतें: रसोई या कॉमर्शियल में इस्तेमाल होने वाले सिलेंडर की कीमतों पर फैसला 1 जुलाई को आएगा। आपको बता दें कि सरकारी तेल कंपनियों द्वारा हर महीने नियमित रूप से LPG की कीमतों की समीक्षा और संशोधन किया जाता है। मई और अप्रैल में जहां 19 किलोग्राम के कॉमर्शियल इस्तेमाल वाले गैस सिलेंडर की कीमत में कमी आई, वहीं 14 किलोग्राम वाले गैस सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसलिए इस बार एलपीजी की कीमतों में कमी होने की संभावना है।

सीएनजी और पीएनजी: पिछले महीनों की तरह जुलाई में भी सीएनजी और पीएनजी (पाइप्ड नेचुरल गैस) की कीमतों में बदलाव हो सकता है। दिल्ली और मुंबई में पेट्रोलियम कंपनियां इसकी कीमतों की समीक्षा और समायोजन कर सकती हैं।


महीने में तीसरी बार बढ़े एलपीजी सिलेंडर के रेट, आज से लागू हुई नयी कीमतें, जानिए रेट

No comments Document Thumbnail

देश में गैस के दाम में लगातार बढ़ोत्तरी देखी जा रही है। अब तेल कंपनियों ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर (LPG Cylinder rate hike) की कीमतों में एक बार फिर से बढ़ोत्तरी कर दी है। जिसके बाद बिना सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम के एलपीजी सिलेंडर (Gas Cylinder Price today) की कीमत 769 रुपये से बढ़कर 794 रुपये हो गई है। बढ़े हुए दाम आज 25 फरवरी 2021 से लागू हो गए हैं। इस महीने गैस सिलेंडर की कीमतों में यह तीसरी बार बढ़ोतरी की गई है। बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर के दाम में आज 25 रुपये तक का इजाफा किया गया है।





वैसे तो हर महीने की पहली तरीख को एलपीजी के दाम में बदलाव होते हैं। इस बार एक फरवरी को सिर्फ कामर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में 190 रुपये की बढ़ोतरी हुई थी। इसके बाद देश की राजधानी में 19 किलो वाले सिलेंडर का भाव 1533.00 रुपये, कोलकाता में 1598.50 रुपये, मुंबई में 1482.50 रुपये और चेन्नई में 1649.00 रुपये हो गए हैं।





27 फरवरी को अबूझमाड़ पीस हॉफ मैराथन का आयोजन, देश-विदेश के 11 हजार से ज्यादा प्रतिभागी होंगे शामिल





वही सरकार ने 4 फरवरी को LPG के दाम में 25 रुपये का इजाफा किया था। उसके बाद 15 फरवरी को एक फिर से सिलेंडर के दाम 50 रुपये बढ़ा दिए गए थे। और अब यह तीसरी बार है जब फिर से 25 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। 1 दिसम्बर को गैस सिलेंडर 594 रुपये से बढ़कर 644 रुपये हुए थे। 1 जनवरी को फिर से 50 रुपये बढ़ाए गए, जिसके बाद 644 रुपये वाला सिलेंडर 694 रुपये हो गया। 4 फरवरी को की गई बढ़ोत्तरी के बाद इसकी कीमत 644 रुपये से बढ़कर 719 रुपये हो गई है। 15 फरवरी को 719 रुपये से 769 रुपये हुई और 25 फरवरी को 25 रुपये दाम बढ़ने से इसकी कीमत 769 रुपये से 794 रुपये पर आ गई।





आपकी जानकारी केर लिए बता दे देश में एलपीजी (LPG Cylinder rate hike) की पहुंच करीब 99.5 फीसदी भाग तक हो गई है। देश में एलपीजी के करीब 28.9 करोड़ कंज्यूमर हो गए हैं। हालांकि जनवरी महीने में एलपीजी की कीमत में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई, लेकिन दिसंबर में दो बार की गई बढ़ोतरी के चलते दिल्ली में एलपीजी के दाम 100 रुपये प्रति सिलेंडर तक बढ़ गए थे।


लगातार सातवें दिन पेट्रोल और डीजल की कीमत में इजाफा, जानिए क्या चल रहा है आपके शहर में रेट

No comments Document Thumbnail

आज लगातार सातवें दिन भी पेट्रोल और डीजल (petrol diesel Rate hike) के दामों में इजाफा हुआ। पिछले 7 दिनों से देश में पेट्रोल-डीजल के दामों में लगातार वृद्धि देखने को मिल रही है। वही आज फिर सप्ताह के पहले दिन फिर से तेलों के दाम बढ़े है। तेल मार्केटिंग कंपनियों की ओर से दाम में इजाफे के बाद आज पेट्रोल, डीजल की कीमत में 25-30 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई।





पेट्रोल डालकर नाबालिग को जिंदा जलाने की कोशिश, जांच में जुटी पुलिस





जानिए कहां क्या है रेट





आज पेट्रोल-डीजल की कीमतें एक बार फिर रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के मुताबिक, दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 88.99 रुपये प्रति लीटर, जबकि डीजल 79.35 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गया। इस बीच मुंबई में पेट्रोल की कीमत 95.46 और डीजल के दाम बढ़कर 86.34 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गए। कोलकाता में पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़कर क्रमशः 90.25 रुपये प्रति लीटर और 82.94 रुपये प्रति लीटर पर आ गए, जबकि चेन्नई में पेट्रोल 91.19 रुपये और डीजल 84.44 रुपये लीटर हो गया। मध्य प्रदेश में प्रीमियम पेट्रोल 100 रुपये के पार चला गया है।





आज से गाड़ियों के लिए अनिवार्य होगा FASTag, नहीं किया पालन तो लगेगा डबल टैक्स, पढ़िए कहां और कैसे लगवाएं अपनी व्हीकल पर





सरकार लगातार निशाने पर





गौरतलब है कि पेट्रोल-डीजल के दाम में (petrol diesel Rate hike) लगातार वृद्धि पर सरकार की आलोचना हो रही थी, जिसका जवाब पिछले दिनों धर्मेंद्र प्रधान ने राज्यसभा में दिया था। प्रधान ने कहा था कि तेल की कीमतों में इजाफे में सरकार का कोई रोल नहीं है और यह अंतरराष्ट्रीय कीमतों पर निर्भर करता है। पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार को तेल उत्पादक देशों को कृत्रिम रूप से कीमतों में बढ़ोतरी का दोषी ठहराया। उन्होंने कहा कि कि मुझे यह कहते हुए खेद है कि तेल उत्पादक देश उपभोक्ता देशों के हितों के बारे में नहीं सोच रहे हैं, इससे उपभोक्ता देशों को परेशानी हो रही है।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.