Media24Media.com: IMD

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label IMD. Show all posts
Showing posts with label IMD. Show all posts

बारिश से मिली राहत, अब लू का खतरा- IMD का डबल अलर्ट जारी

No comments Document Thumbnail

 नई दिल्ली। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार देशभर में मौसम का मिजाज अलग-अलग बना हुआ है। जहां उत्तर भारत के कई हिस्सों में बारिश और तेज हवाओं से गर्मी से राहत मिली है, वहीं मध्य भारत में हीटवेव का खतरा बढ़ गया है।


उत्तर भारत में बारिश से राहत

पिछले 24 घंटों के दौरान उत्तर प्रदेश, दिल्ली समेत कई राज्यों में हल्की बारिश और तेज हवाएं चलीं, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। पहाड़ी राज्यों जैसे जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी मौसम ठंडा बना हुआ है।

मध्य भारत में हीटवेव का अलर्ट

IMD के मुताबिक, मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में अगले 3 दिनों तक लू चलने की संभावना है। इन क्षेत्रों में तापमान 40 से 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है।
उत्तर प्रदेश के बांदा में सबसे ज्यादा 44.4°C तापमान दर्ज किया गया।

उड़ीसा में 20 अप्रैल और झारखंड में 19 से 21 अप्रैल के बीच हीटवेव की स्थिति बन सकती है।

तटीय इलाकों में उमस

पूर्वी और पश्चिमी तटीय क्षेत्रों में अगले 7 दिनों तक उमस भरा मौसम रहने की संभावना है, जिससे लोगों को गर्मी और चिपचिपाहट का सामना करना पड़ सकता है।

पूर्वोत्तर में भारी बारिश का अलर्ट

अरुणाचल प्रदेश में 18 से 21 अप्रैल, असम और मेघालय में 19-20 अप्रैल, और पश्चिम बंगाल व सिक्किम में 18-19 अप्रैल के दौरान भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

पश्चिमी विक्षोभ का असर

अफगानिस्तान-पाकिस्तान के पास सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर-पश्चिम भारत में मौसम बदला है। इससे तापमान में 2°C तक गिरावट संभव है। हालांकि 19 से 21 अप्रैल के बीच फिर से तापमान 2-3°C बढ़ सकता है।

इन राज्यों में भी बदलेगा मौसम

अगले 24 घंटों में:

जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश: बारिश और ओलावृष्टि
पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान: तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश
कर्नाटक: हल्की बारिश के आसार

आगे कैसा रहेगा मौसम

पूर्वी भारत में 17 से 21 अप्रैल के बीच तापमान 3-4°C तक बढ़ सकता है
महाराष्ट्र में फिलहाल तापमान स्थिर रहेगा, लेकिन 19 से 21 अप्रैल के बीच हल्की गिरावट संभव है

देशभर में मौसम का ट्रेंड मिला-जुला है—कहीं बारिश से राहत तो कहीं लू का खतरा। ऐसे में मौसम विभाग की सलाह का पालन करना जरूरी है, खासकर उन इलाकों में जहां हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है।

1901 के बाद से दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत के लिए यह सबसे गर्म जून का महीना : IMD

No comments Document Thumbnail

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मंगलवार को बताया कि 1901 के बाद से दक्षिणी प्रायद्वीपीय भारत में यह सबसे गर्म जून का महीना रहा क्योंकि इस क्षेत्र में औसत अधिकतम तापमान 34.05 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस क्षेत्र में 1901 के बाद जून में तीसरा सबसे अधिक औसत न्यूनतम तापमान 26.04 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


विभाग द्वारा मंगलवार शाम को जारी मासिक मौसम समीक्षा में यह भी कहा गया कि मुख्य रूप से पूर्व और पूर्वोत्तर, दक्षिण प्रायद्वीप और उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से 4.4 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।

दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में जून में 88.6 मिमी बारिश हुई, जो 1901 के बाद से सबसे कम है। इस क्षेत्र में जून में सामान्य बारिश 161 मिलीमीटर होती है। इससे पहले 19760 में सबसे कम 90.7 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई थी। 

मौसम विभाग ने कहा कि 1901 के बाद जून के दौरान पूर्वी और पूर्वोत्तर भारतम औसत अधिकतम तापमान 1979 (34.47 डिग्री सेल्सियस), 1958 (34.26 डिग्री सेल्सियस) दर्ज किया गया था। 

इसमें कहा गया है कि औसत न्यूनतम तापमान पूर्व और पूर्वोत्तर भारत के लिए 1901 के बाद वर्ष 1958 (25.14 डिग्री सेल्सियस) के बाद दूसरा उच्चतम (1.00 डिग्री सेल्सियस की विसंगति के साथ) 25.11 डिग्री सेल्सियस था। देश के पूर्वी हिस्सों को भी जून में लू का प्रकोप झेलना पड़ा। बिहार में 1 से 22 जून तक, पश्चिम बंगाल में 1 से 18 जून तक और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 12 से 21 जून तक लगभग सभी तारीखों पर लू से लेकर गंभीर लू चली। 


Mocha चक्रवाती तूफान के असर से कई राज्यों में बारिश! आया IMD का ये अलर्ट

No comments Document Thumbnail

Cyclone Mocha : बंगाल की खाड़ी के ऊपर बन रहे चक्रवाती तूफान मोचा को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है. मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, इसका असर सोमवार (08 मई) से देखने को मिल रहा है. 40 से लेकर 60 किमी प्रति घंटे तक तेज हवाएं चलने की संभावना है. तमिलनाडु और दक्षिण कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है.


वहीं सिक्किम, असम, अरुणाचल प्रदेश और पश्चिमी हिमालय में हल्की से मध्यम बारिश संभव है. पश्चिमी हिमालय, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश के ऊपरी इलाकों में भी हिमपात संभव है. पंजाब, हरियाणा, तटीय आंध्र प्रदेश, दक्षिण छत्तीसगढ़ और मध्य महाराष्ट्र में एक या दो मध्यम बारिश हो सकती है.

वहीं, हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली में अलग-अलग स्थानों पर धूल भरी आंधी संभव है. इसके अलावा दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश, आंतरिक कर्नाटक, तेलंगाना और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की बारिश संभव है.

दिल्ली और यूपी में छाए रहेंगे बादल

मौसम विभाग ने बताया कि देश की राजधानी दिल्ली में आज यानी 9 मई को बादल छाए रहने के आसार हैं, जिस कारण बूंदबांदी भी हो सकती है. हालांकि, अगले सप्ताह से धीरे-धीरे बादल साफ होगा, जिस कारण तापमान में भी बढ़ना शुरू होगा.

दिल्ली में रविवार का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. वहीं उत्तर प्रदेश की बात करें तो राजधानी लखनऊ में आज हल्के बादल छाए रहेंगे. हालांकि, यहां पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होने के कारण पारा धीरे-धीरे ऊपर बढ़ना शुरू होगा.

मछुआरों के लिए एडवाइजरी

ओडिशा के साथ ही पश्चिम बंगाल के सभी जिलों को अलर्ट पर रखा गया है. राज्य में एसडीआरएफ और एनडीआरएफ को आपात स्थितियों के लिए तैयार रहने को कहा गया है. इसके साथ ही मछुआरों के लिए भी एडवाइजरी जारी की गई है.

मौसम विभाग ने मछुआरों को सलाह जारी करते हुए कहा है कि 8 से 11 मई के दौरान समुद्र के अंदर न जाएं. वहीं, जो लोग समुद्र के अंदर हैं, उन्हें लौटने को कहा गया है.

 

 

Weather Update: छत्तीसगढ़ में हल्की बारिश का अनुमान, IMD ने बताया देशभर के मौसम का हाल

No comments Document Thumbnail

नई दिल्ली। देश में बीते कुछ घंटों में मौसम का मिजाज तेजी से बदला है। दिल्ली-एनसीआर, यूपी, उत्तराखंड के अलावा कई राज्यों में तेज हवाओं के साथ ही बारिश हुई है। बारिश के बाद लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। दिल्ली-एनसीआर में मौसम आज भी खुशनुमा बना हुआ है। मौसम विभाग ने आज भी कुछ राज्यों में बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है।


इन राज्यों में हल्की बारिश की संभावना

विभाग ने बताया कि ट्रफ के रूप में पश्चिमी विक्षोभ का क्षेत्र बना हुआ है। साथ ही चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र आंतरिक ओडिशा और उससे सटे छत्तीसगढ़ पर निचले स्तर पर बना हुआ है। इस वजह से आज कौर कल पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ में गरज के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।

झारखंड के कुछ इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के मुताबिक अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में 9 से 12 मार्च तक हल्की बारिश की संभावना है। साथ ही मौसम विभाग ने कोंकण और गोवा में आज हीट वेव चलने का पूर्वानुमान जताया है। पूर्वोत्तर भारत में 9 से 12 मार्च के दौरान अधिकतम तापमान में 2-4 डिग्री इजाफा होने का अनुमान है।

इन राज्यों में तापमान में होगी बढ़ोतरी

मौसम विभाग के मुताबिक गुजरात में 9 मार्च को अधिकतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण परिवर्तन नहीं होने की संभावना है। 10-12 मार्च के दौरान 3-5 डिग्री बढ़ सकता है। IMD के मुताबिक कोंकण और गोवा में तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। मध्य भारत में अधिकतम तापमान में 4 से 6 डिग्री का इजाफा होने का अनुमान है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.