Media24Media.com: राम मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label राम मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा. Show all posts
Showing posts with label राम मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा. Show all posts

सियाराम ने राम मंदिर निर्माण के लिए बेच दी अपनी जमीन, दान में दिए 1 करोड़ रुपए

No comments Document Thumbnail

राम मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा की तारीख जैसे-जैसे करीब आ रही है, देश में लोगों का उत्साह बढ़ रहा है. इसी के साथ अयोध्या में तैयारियां भी ज़ोरो पर हैं. लगभग 8 हज़ार लोगों को अयोध्या राम मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने का निमंत्रण भेजा गया है. 


मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ के रहने वाले सियाराम को भी निमंत्रण भेजा गया है. सियाराम ने श्रीराम मंदिर के लिए सुप्रीम कोर्ट के निर्णय आने से पहले ही अपनी 16 विस्वा जमीन बेचकर 1 करोड़ रुपए का दान दिया था.

हालांकि अभी तक उनके पास आमंत्रण पत्र नही पहुंचा है, लेकिन अयोध्या मंदिर से फोन आने के बाद से ही परिवार खुश है.

बता दें की शहर के सियाराम कॉलोनी के रहने वाले सियाराम उमरवैष्य राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के समर्पित कार्यकर्ता हैं. उन्होंने अक्टूबर 2018 में श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए 1 करोड़ का दान दिया था. उन्होंने यह धनराशि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के काशी प्रांत को दी थी. उनके रिकॉर्ड के अनुसार वह पहले दानदाता हैं.


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.