Media24Media.com: रक्षाबंधन

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label रक्षाबंधन. Show all posts
Showing posts with label रक्षाबंधन. Show all posts

सैनिकों की कलाई पर इस बार सजेगी छत्तीसगढ़ की राखी, बहनों ने भेजा स्नेह और सम्मान

No comments Document Thumbnail

रायपुर। रक्षाबंधन के इस पावन पर्व पर महासमुंद की बहनों ने एक अनोखी मिसाल पेश की है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और महतारी वंदन योजना की लाभार्थी माताओं-बहनों ने अपने हाथों से राखियां बनाकर देश की सीमाओं की रक्षा कर रहे वीर सैनिकों को भेजी हैं। इन राखियों के साथ बहनों ने भाव-भीनी पत्र भी भेजे हैं, जिनमें उन्होंने अपने वीर सैनिक भाइयों के प्रति प्यार, सम्मान और आभार व्यक्त किया है।

उल्लेखनीय है कि इस रक्षाबंधन के पावन पर्व पर जब देश के कोने-कोने से राखियां जाएंगी, तब महासमुंद की ये राखियां सैनिकों के लिए विशेष होंगी। क्योंकि इनमें न सिर्फ धागा है, बल्कि छत्तीसगढ़ की माताओं-बहनों का सच्चा स्नेह और सम्मान भी बंधा है।

महासमुंद शहरी सेक्टर 01 की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती राखी दुबे ने बताया कि यह सिर्फ एक राखी नहीं, बल्कि उस भरोसे का धागा है जो हमें अपने सैनिक भाइयों से जोड़ता है। बहनों ने कहा कि रक्षाबंधन केवल घर में नहीं, बल्कि सीमाओं पर तैनात जवानों के साथ भी मनाया जाना चाहिए, क्योंकि वही असली रक्षक हैं। जब सैनिकों की कलाई पर यह राखी बंधेगी, तो वे भी खुद को अपने परिवार से जुड़ा हुआ महसूस करेंगे।

इस अवसर पर वार्ड क्रमांक 10 के पार्षद श्री माखन पटेल, पूर्व पार्षद श्रीमती शोभा शर्मा, महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी टी. जटवार, पर्यवेक्षक शीला प्रधान, नगर पालिका की सीओ ममता बग्गा, आंगनबाड़ी सहायिका भानमती साहू, और वीणा महिला समिति की सदस्य सरला वर्मा, अनिता बिसेन सहित कई माताएं और बहनें शामिल रहीं। कार्यक्रम में उपस्थित सभी ने इस पहल की सराहना की और कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र अब सिर्फ बच्चों की देख-रेख का स्थान नहीं, बल्कि समाज में संवेदनशीलता, देश-प्रेम और संस्कारों का केंद्र बनते जा रहे हैं।


नकली खोवा एवं मिठाइयों जांच के लिए दुकानों पर औचक दबिश

No comments Document Thumbnail

रायपुर। राज्य शासन के निर्देशानुसार रक्षाबंधन पर्व को दृष्टिगत रखते हुए खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा कोरिया जिले में नकली खोवा, मिलावटी मिठाई एवं दूषित दुग्ध उत्पादों की बिक्री पर कड़ाई से रोक लगाने के लिए जांच-पड़ताल का विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। आज 21 जुलाई को बैकुंठपुर नगर में मिठाई दुकानों एवं दुग्ध उत्पाद विक्रय वाली दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान पॉपुलर स्वीट कॉर्नर (पुराना बस स्टैंड) एवं बड़े भैया स्वीट्स (भट्टीपारा) से संदेहास्पद खोवा के विधिक नमूने संकलित किए गए, जिन्हें राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, कालीबाड़ी, रायपुर भेजा गया है। नमूनों की जांच रिपोर्ट के आधार पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 एवं विधि नियम, 2011 के तहत कार्रवाई की जाएगी।


खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे मिठाई एवं दुग्ध उत्पाद केवल विश्वसनीय एवं लाइसेंस प्राप्त प्रतिष्ठानों से ही क्रय करें तथा उत्पादों की निर्माण तिथि, समाप्ति तिथि एवं लेबलिंग की जानकारी अवश्य देखें। यदि कहीं भी मिलावट अथवा संदिग्ध खाद्य सामग्री की जानकारी मिले, तो तत्काल संबंधित विभाग को सूचित करें। जांच-पड़ताल का यह अभियान आमजन के स्वास्थ्य सुरक्षा तथा खाद्य उत्पादों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने हेतु सतत रूप से


वीर सिपाहियों की कलाई न रहे सूनी -छत्तीसगढ़ की बहनों ने भेजे रक्षासूत्र और दिल से लिखे पत्र

No comments Document Thumbnail

रायपुर। रक्षाबंधन पर्व के पहले छत्तीसगढ़ में देशभक्ति और भाईचारे की अद्भुत मिसाल पेश की गई। उत्तर बस्तर कांकेर की महिलाओं ने सीमाओं पर तैनात देश के जांबाज सैनिकों के लिए रक्षासूत्र और भावनाओं से भरे पत्र भेजकर यह जताया कि उनका रक्षक सिर्फ उनका भाई ही नहीं, बल्कि सरहद पर डटे वीर जवान भी हैं। यह पहल न केवल रक्षाबंधन को एक नया आयाम देती है, बल्कि देश के प्रति नागरिक जिम्मेदारी और भावनात्मक एकजुटता का भी परिचायक है। छत्तीसगढ़ की धरती से उठी यह आत्मीय भावना एक संदेश है दृ जब तक सैनिक जागते हैं, तब तक देश चैन से सोता है३ और उनकी कलाई पर बंधा रक्षासूत्र, पूरे भारत की बहनों की प्रार्थना का प्रतीक है।

कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद भोजराज नाग द्वारा दिशा समिति की समीक्षा बैठक के पश्चात एक भावुक पल देखने को मिला, जब महिला एवं बाल विकास विभाग की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और महतारी वंदन योजना से लाभान्वित महिलाओं ने स्वयं के हाथ से लिखे गए पत्रों और रक्षासूत्रों को सांसद नाग को सौंपते हुए आग्रह किया कि ये निश्छल भावनाएं सीमा पर तैनात जवानों तक जरूर पहुंचवाएं।

सांसद भोजराज नाग ने महिलाओं के इस स्नेह और समर्पण की सराहना करते हुए कहा, ष्हम देश के भीतर तब ही सुरक्षित रह सकते हैं, जब सीमा पर हमारे सैनिक रात-दिन डटे रहते हैं। इन रक्षासूत्रों में नारी शक्ति की दुआएं और कृतज्ञता छिपी है, जो हमारे सैनिकों के मनोबल को और ऊंचा करेगी।ष् उन्होंने वादा किया कि हर पत्र और हर रक्षासूत्र वीर सैनिकों तक पहुंचाया जाएगा।

जिला कलेक्टर कांकेर ने सभी महिलाओं से भावुक अपील की है कि इस रक्षाबंधन पर वे अपने स्नेह का प्रतीक रक्षासूत्र देश के सैनिक भाइयों के लिए भी भेजें। उन्होंने कहा, ष्जो सैनिक अपने प्राणों की परवाह किए बिना देश की सुरक्षा में लगे हैं, उनके लिए हर नागरिक के दिल में आदर और स्नेह होना चाहिए।


सामाजिक समरसता और एकात्म भाव का पर्व रक्षाबंधन, आरएसएस ने मनाया रक्षाबंधन उत्सव

No comments Document Thumbnail

 महासमुन्द। "रक्षाबंधन भाई-बहन के पवित्र प्रेम के पर्व के साथ-साथ राष्ट्र रक्षा का पर्व है। सबसे श्रेष्ठ संबंध भातृत्व भाव का है, हम सब एक ही माता के पुत्र हैं। इस भाव से ही एकात्म भाव प्रकट होता है।


एक ओर समाज में बहनें अपने भाई को रक्षा सूत्र बांधकर अपनी रक्षा करने का वचन लेती है, वहीं दूसरी ओर संघ के स्वयंसेवक भगवा ध्वज को रक्षा सूत्र बांधकर राष्ट्र रक्षा का संकल्प लेते हैं। सेवा बस्ती में जाकर समाज में एकात्म भाव, समरसता, रक्षा भाव व राष्ट्र जागरण के भाव से रक्षा सूत्र बांधते हैं। इस प्रकार सामाजिक समरसता और एकात्म भाव का पर्व है रक्षाबंधन।" उक्त उद्गार सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ आचार्य चाणक्य युवा व्यवसायी शाखा के रक्षाबंधन उत्सव में मुख्य अतिथि के आसंदी से सेवानिवृत शिक्षक खोरबाहरा राम साहू ने कहा।

उत्सव के मुख्य वक्ता खंड बौद्धिक शिक्षण प्रमुख उमेश भारती गोस्वामी ने कहा कि "रक्षाबंधन का पर्व प्राचीन काल से ही समाज द्वारा मनाया जाता है। पौराणिक मान्यता है कि लक्ष्मीजी ने राजा बलि को राखी बांधकर भगवान विष्णु को उनके बंधन से मुक्त कराया था। शिशुपाल वध के समय द्रौपती ने श्रीकृष्ण को अपनी साड़ी को फाड़कर बांधा था। देव-दानव युद्ध में देवताओं के लगातार पराजय होने पर इन्द्राणी ने इन्द्र को राखी बांधी। ऐतिहासिक परिदृश्य में देखें तो सिकंदर और पोरस युद्ध के दौरान सिकंदर की पत्नी ने पोरस को रक्षा सूत्र बांधकर अपने पति की रक्षा का वचन लिया था। चित्तौड़ की रानी कर्णावती ने बहादुर शाह से अपनी रक्षा हेतु हुमायूं को राखी भेजी थी। बंगाल विभाजन के समय 1905 में नोबेल पुरस्कार विजेता रवीन्द्रनाथ टैगोर द्वारा हिन्दू-मुस्लिम को एकजुट होने के लिए एक-दूसरे को रक्षा सूत्र बांधने का आग्रह किया गया था।" ज्ञात हो संघ के 6 प्रमुख उत्सव में एक रक्षाबंधन है।

उमेश ने बताया कि "राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ समाज को सबल और राष्ट्र को उन्नत बनाने का कार्य करता है। संघ राष्ट्र को परम वैभव के शिखर पर देखना चाहता है। 2025 में संघ के 100 साल पूरे होने वाले हैं। वर्तमान में संघ अपने 50 से अधिक समवैचारिक संगठनों के साथ मिलकर ग्राम विकास, गौपालन, जैविक कृषि, कुटुंब प्रबोधन, सामाजिक समरसता, धर्म जागरण, पर्यावरण जैसे समाज के विविध क्षेत्रों में कार्य कर रहा है।" कार्यक्रम का प्रारंभ अमृत वचन गीत व सुभाषित के साथ तथा समापन प्रार्थना के पश्चात् हुआ।

इस अवसर पर स्वयंसेवकों ने एक दूसरे को रक्षा सूत्र भी बांधा तथा समरसता व एकात्म भाव जागरण की दृष्टि से सेवा बस्ती में पहुंचकर रक्षासूत्र बांधकर राष्ट्र रक्षा का संकल्प लिया। कार्यक्रम में जिला प्रचारक आदित्य जी, विभाग धर्म जागरण के विपिन शर्मा, जिला व्यवस्था प्रमुख राकेश यादव, जिला सह बौद्धिक प्रमुख राधेश्याम जी , खंड कार्यवाह चंदन जी , सह नगर कार्यवाह रामेश्वर साहू सहित चाणक्य प्रभात शाखा के स्वयंसेवक व नगर के प्रतिष्ठित नागरिक उपस्थित थे। उक्ताशय की जानकारी शाखा कार्यवाह सुदेश जी ने दी।

मुहूर्त के फेर में न पड़ें भाई-बहन, पूरे उत्साह के साथ मनाएं रक्षाबंधन !

No comments Document Thumbnail

 आनंदराम पत्रकारश्री.


महासमुन्द। भाई-बहन के अटूट विश्वास और निश्छल स्नेह का पर्व रक्षाबंधन इस साल 19 अगस्त को है। ज्योतिष शास्त्र और काल गणना से जुड़े हुए विद्वान पर्व के मुहूर्त को लेकर तरह-तरह का ज्ञान दे रहे हैं। इस बीच शोसल मीडिया प्लेटफार्म पर 'गीता प्रेस गोरखपुर के संतों की मान्यता' नाम से फेसबुक वॉल पर एक पोस्ट खूब वायरल हो रहा है।

जिसमें लिखा गया है कि श्री वाल्मिकी रामायण में रक्षाबंधन पर भद्रावास का उल्लेख मिलता है। जिसके अनुसार मेष, मकर, वृष, कर्क राशि का चंद्रमा होने पर भद्रा स्वर्गलोक में। तुला, धनु, कन्या, मिथुन राशि का चंद्रमा होने पर भद्रा नागलोक में। कुंभ, मीन, वृश्चिक, सिंह राशि का चंद्रमा होने पर भद्रा मृत्युलोक (पृथ्वी) पर होती है।

स्वर्ग में भद्रा होने पर प्रत्येक कार्य शुभ होता है। नागलोक (पाताल) में होने पर मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है।और जब भद्रा पृथ्वी लोक पर होती है, प्रत्येक शुभ कर्म को नष्ट करने वाली होती है।

इसलिए कभी भी रक्षाबंधन पर्व पर कथित विद्वानों के मायाजाल से भयभीत नहीं होना चाहिए। रक्षाबंधन का पर्व परंपरागत उत्साह और अच्छे सोच के साथ मनाया जाना चाहिए। सबकुछ शुभ और मंगलकारी होगा। मुहूर्त के फेर में न पड़ें सभी भाई-बहन पूरे उत्साह के साथ रक्षाबंधन पर्व मनाएं।

मुख्यमंत्री साय प्रदेश की 70 लाख माता-बहनों को जगदलपुर से देंगे रक्षाबंधन का तोहफा

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जगदलपुर प्रवास के दौरान 01 अगस्त को वहां आयोजित जिला स्तरीय महिला सम्मेलन में शामिल होंगे और प्रदेश की महिलाओं को महतारी वंदन योजना के तहत 1000-1000 रूपए की 6 वीं किश्त जारी कर राखी त्यौहार का उपहार देंगे। इस मौके पर वे महतारी वंदन एप का भी शुभारंभ करेंगे।

गौरतलब है कि महतारी वंदन योजना के तहत प्रदेश की लगभग 70 लाख विवाहित महिलाओं को उनके आर्थिक सशक्तिकरण के मद्देनजर राज्य सरकार द्वारा हर माह एक-एक हजार रूपए की राशि उनके बैंक खातों में अंतरित की जाती है। सम्मेलन में मुख्यमंत्री साय 3061 महिला स्व-सहायता समूहों को आर्थिक गतिविधियों के संचालन के लिए वित्तीय समावेशन के तहत 100 करोड़ का बैंक लोन का भी वितरित करेंगे। कार्यक्रम में शहीद गुण्डाधूर की प्रतिमा के माल्यार्पण के साथ ही नारी शक्ति से जल शक्ति रथ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना करेंगे।

एक पेड़ माँ के नाम

मुख्यमंत्री साय एक पेड़ माँ के नाम महावृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ करेंगे। इस मौके पर महतारी वंदन योजना के हितग्राही के साथ ही उद्योग विभाग, श्रम विभाग सहित अन्य विभाग के हितग्राहियों को भी सामग्री वितरण किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर एक पेड़ मां के नाम का वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ किया गया है। इस अभियान के अंतर्गत देश में सितम्बर 2024 तक 80 करोड़ एवं मार्च 2025 तक 140 करोड़ वृक्षों के रोपण का लक्ष्य है। एक पेड़ मां के नाम महावृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत छत्तीसगढ़ राज्य में 2 करोड़ 75 लाख पौधों का रोपण एंव वन विभाग द्वारा वन एवं वनेत्तर क्षेत्रों में 03 करोड़ 95 लाख 85 हजार पौधों का रोपण किया जा रहा है।

विकास कार्यो का लोकार्पण

मुख्यमंत्री साय जगदलपुर में 9 करोड़ 31 लाख से अधिक राशि के विकास कार्यों लोकार्पण करेंगे। इनमें 48.03 लाख की लागत से अनुविभागीय दण्डाधिकारी कार्यालय जगदलपुर, तोकापाल और लोहांडीगुड़ा तथा 66.49 लाख की लागत से नवीन तहसील कार्यालय जगदलपुर का जीर्णाेद्धार के साथ 2.50-2.50 करोड़ की लागत से निर्मित लोहांडीगुड़ा और बुरगुम थाना का शामिल हैं।

इसी प्रकार जिला अस्पताल (महारानी अस्पताल) परिसर में डीएमएफटी मद के तहत 01 करोड़ 72 लाख 76 हजार की लागत से स्थापित माडुलर किचन एवं सामग्री युक्त अन्नपूर्णा रसोईघर का लोकार्पण किया जाएगा। साथ ही महारानी लक्ष्मी बाई अस्पताल परिसर में प्रधानमन्त्री भारतीय जन औषधि केंद्र का भी  शुभारंभ किया जाएगा।

महतारी वंदन एप

महतारी वंदन योजना के क्रियान्वयन को और सुदृढ़ बनाने के लिए महतारी वंदन मोबाईल ऐप का भी शुभारंभ किया जा रहा है। इस एप के माध्यम से हितग्राहियों को प्रतिमाह हुए भुगतान और यह राशि किस खाते में प्राप्त हुई है की जानकारी आसानी से मिल सकेगी।

महतारी वंदन योजना के किसी हितग्राही की असामायिक मृत्यु हो जाती है तो इसकी सूचना भी इसी मोबाईल ऐप के माध्यम से दी जा सकती है। इस एप के जरिए शिकायतें भेजी जा सकती है तथा निराकरण की स्थिति भी देखी जा सकती है। यदि किसी हितग्राही को उसे प्राप्त हो रहे लाभ त्याग करना हो तो भी मोबाईल ऐप के माध्यम से लाभ त्याग कर सकेगी। इसके अलावा शासन द्वारा योजनांतर्गत समय-समय जारी होने वाले दिशा-निर्देशों की सूचना भी इसी मोबाईल ऐप के माध्यम से हितग्राहियों को प्राप्त हो सकेंगी।

महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों की सुविधा के लिए बनाया गया यह मोबाईल ऐप एन्ड्रायड बेस है तथा इसे प्लेस्टोर से https://play.google.com/store/apps/details/id%20com-mahtarivandanyojan डाउनलोड किया जा सकता है।

Raksha Bandhan 2023 : आज पूरे दिन रहेगी भद्रा, जानें राखी बांधने का शुभ मुहूर्त

No comments Document Thumbnail

Raksha Bandhan 2023 : इस साल भद्रा के कारण रक्षाबंधन का त्योहार 30 अगस्त और 31 अगस्त को मनाया जा रहा है. 30 अगस्त को रात 9 बजे के बाद राखी बांधने का मुहूर्त है, लेकिन जो लोग रात में रक्षाबंधन नहीं मनाना चाहते हैं, वे दिन में रक्षाबंधन का त्योहार मना सकते हैं, लेकिन वह दिन 31 अगस्त का होगा. उस दिन आप भद्रा के डर से भी मुक्त रहेंगे और पूरे दिन में राखी बांधने का मुहूर्त मिल जाएगा. दिल्ली के आचार्य विजय दीक्षित से जानते हैं 30 अगस्त और 31 अगस्त को रक्षाबंधन का शुभ मुहूर्त कब से है?


31 अगस्त को पूरे दिन है रक्षाबंधन का मुहूर्त

रक्षाबंधन का त्योहार हमेशा सावन पूर्णिमा की उदयातिथि में मनाना ही सही रहता है. इस साल सावन पूर्णिमा की उदयातिथि 31 अगस्त गुरुवार को है. ऐसे में रक्षाबंधन 31 अगस्त को भी मनाना ठीक है.

31 अगस्त को राखी बांधने का शुभ मुहूर्त सुबह 05:55 ए एम से सुबह 07:05 ए एम तक है. यह रक्षाबंधन का मध्यम उत्तम मुहूर्त है. उसके बाद आप सुबह 08:12 ए एम से शाम 05:42 पी एम के मध्य कभी भी राखी बांध सकते हैं. इस समय में रक्षाबंधन मनाने में कोई दोष नहीं होगा. यह रक्षाबंधन का सामान्य मुहूर्त है. इस दिन सुकर्मा योग सुबह से शाम 05:16 पी एम तक है.

30 अगस्त को राखी बांधने का शुभ मुहूर्त क्या है?

30 अगस्त को सुबह 10:58 ए एम से सावन पूर्णिमा तिथि शुरू हो रही है और उसके साथ ही भद्रा भी लग जा रही है. भद्रा पूर्णिमा तिथि के प्रारंभ से लेकर रात 09:01 पी एम तक है. जो लोग 30 अगस्त को राखी बांधना चाहते हैं, उनके लिए शुभ मुहर्त रात 09:01 पी एम के बाद से है. यह रक्षाबंधन का सर्वोत्तम मुहूर्त है.

क्या है रक्षाबंधन का ज्योतिष नियम?

ज्योतिष नियम के अनुसार, रक्षाबंधन त्योहार के लिए सावन पूर्णिमा ति​थि में कम से कम त्रिमुहूर्त व्यापिनी होना आवश्य​क है. सामान्य भाषा में समझें तो पूर्णिमा तिथि को सूर्योदय के बाद 144 मिनट तक मुहूर्त होना जरूरी माना जाता है. तभी उस पूर्णिमा तिथि में रक्षाबंधन मनाना सही रहता है.

लेकिन इस साल 30 अगस्त को रात्रि में रक्षाबंधन का उत्सव किरकिरा न हो तो 31 अगस्त को रक्षाबंधन मना सकते हैं. उस दिन आपको रक्षाबंधन के लिए मध्यम और सामान्य मुहूर्त प्राप्त हो रहे हैं. जब स्थिति सामान्य नहीं होती है तो उसमें विकल्प का चयन करना विवशता हो जाती है.

संस्कृत दिवस पर विशेष : विश्व की पहली वैज्ञानिक भाषा संस्कृत

No comments Document Thumbnail

रायपुर। संस्कृत दिवस श्रावण पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्यामण्डलम् द्वारा राज्य स्तर पर सप्ताह का आयोजन रक्षाबंधन के 3 दिन पूर्व और 3 दिवस बाद तक किया जाता है। विभिन्न जयंतियों - वाल्मिकि जयंती, कालीदास जयंती, गीता जयंती, गुरू पूर्णिमा का आयोजन किया जाता है। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के विद्यालयों की सक्रिय सहभागिता रहती है। संस्कृत दिवस के दिन वेद शास्त्रों की पूजा एवं महत्ता पर चर्चा एवं विद्वत्संगोष्ठी का आयोजन किया जाता है।

भारत की प्राचीनतम भाषा संस्कृत में भारत का सर्वस्व संन्निहित है। देश के गौरवमय अतीत को हम संस्कृत के द्वारा ही जान सकते हैं। संस्कृत भाषा का शब्द भण्डार विपुल है। यह भारत ही नहीं अपितु विश्व की समृद्ध एवं सम्पन्न भाषा है। भारत का समूचा इतिहास संस्कृत वाड्मय से भरा पड़ा है। आज प्रत्येक भारतवासी के लिए विशेषकर भावी पीढ़ी के लिए संस्कृत का ज्ञान बहुत ही आवश्यक है।

संस्कृत भाषा ने अपनी विशिष्ट वैज्ञानिकता के कारण भारतीय विरासत को सहेजकर रखने में अपना अप्रतिम योगदान दिया है। संस्कृत ऐसी विलक्षण भाषा है जो श्रुति एवं स्मृति में सदैव अविस्मरणीय है। अतिप्राचीन काल में संरक्षित-संग्रहित भारत की यह विपुल ग्रंथ सम्पदा संस्कृत के कारण ही सुरक्षित रही है। संस्कृत की महत्ता को सम्पूर्ण विश्व ने स्वीकारा है। संस्कृत को भारतीय शिक्षा में अनिवार्य करना आवश्यक है। शिक्षा में इसकी अनिवार्यता को लेकर केन्द्रीय संस्कृत आयोग ने 1959 में - माध्यमिक स्कूलों में संस्कृत को अनिवार्य शिक्षा करने के साथ मातृभाषा तथा क्षेत्रीय भाषा पढ़ाई जाने की अनुसंशा की। संस्कृत शाला एवं संस्कृत महाविद्यालय प्रारंभ करने के लिए शासन द्वारा 90 प्रतिशत की छूट भी प्रदान की गई है।

संस्कृत परिष्कृत, संस्कारित एवं वैज्ञानिक भाषा है। आदिकाल से वेद, रामायण, महाभारत सहित विशिष्ट विषयों को भारतीय मस्तिष्क में संस्कृत के संबल पर सहेज कर रखा है। वेद, रामायण, महाभारत आदि ग्रंथ श्रुति एवं स्मृति परिचारों में सुरक्षित रखते हुए आज लिपिबद्ध रूप में गोचर हो रहे हैं। इससे बड़ा प्रमाण कोई नहीं हो सकता। संस्कृत भाषा का अपना एक वैज्ञानिक महत्व है। नासा के वैज्ञानिकों के अनुसार संस्कृत एक सम्पूर्ण वैज्ञानिक भाषा है। प्राचीन भारत में बोल-चाल की भाषा में संस्कृत का ही उपयोग किया जाता था। इससे नागरिक अधिक और मानसिक रूप से अधिक संतुलित रहा करते थे।

संस्कृत के मंत्रों का उच्चारण करते समय मानव स्वास्थ्य पर विशेष प्रभाव पड़ता है। मंत्रोच्चार के समय वाइब्रेशन से शरीर के चक्र जागृत होते हैं और मानव का स्वास्थ्य बेहतर रहता है। बहुत सी विदेशी भाषाएं भी संस्कृत से जन्मी हैं। फ्रेंच, अंग्रेजी के मूल में संस्कृत निहित है। संस्कृत में सबसे महत्वपूर्ण शब्द ‘ऊँ’ अस्तित्व की आवाज और आंतरिक चेतना एवं ब्रम्हाण्ड का स्वर है। प्राचीन धरोहर की खोज करने का मुख्य मापदण्ड संस्कृत है। संस्कृत की महत्ता को देखते हुए जर्मनी में 14 से अधिक विश्व विद्यालयों में संस्कृत का अध्ययन कराया जाता है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का कहना है कि हमारे वेद पुराण और गीता आदि संस्कृत में लिखे गए हैं। हमें अपनी जड़ों को नहीं भूलना चाहिए। संस्कृत भाषा के प्रचार-प्रसार के लिए राज्य शासन द्वारा हरसंभव सहयोग दिया जा रहा है। छत्तीसगढ़ में राज्य सरकार के प्रयास से संस्कृत शिक्षा की प्रगति हो रही है। संस्कृत अध्ययन प्रोत्साहन राशि संस्कृत शालाओं में पढ़ने वाले उत्तर मध्यमा स्कूल प्रथम वर्ष कक्षा 11वीं के विद्यार्थियों को दी गई। इससे कक्षा पहली, छठवीं और 9वीं को दी गई थी। गैर अनुदान प्राप्त संस्कृत शालाओं को स्तरवार वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। इस वर्ष से गैर अनुदान प्राप्त विद्यालयों को उनके प्रत्येक स्तर को जोड़ते हुए वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है।

प्रवेशिका प्राथमिक स्तर को 10 हजार रूपए प्रतिवर्ष, प्रथमा मिडिल स्तर को 20 हजार रूपए प्रतिवर्ष, पूर्व मध्यमा प्रथम एवं उत्तर मध्यमा प्रथम (हाईस्कूल और हायर सेकेण्डरी) को 40 हजार रूपए प्रतिवर्ष की दर से राशि प्रदान की जाती है। केन्द्रीय जेल रायपुर और अम्बिकापुर में संस्कृत पाठशाला संचालित की जा रही है। प्रदेश में संस्कृत उत्तर मध्यमा कक्षा को छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा कक्षा 12वीं के समकक्ष मान्यता प्रदान की गई है। राज्य में कक्षा तीसरी से 12वीं तक संस्कृत की शिक्षा स्कूलों में दी जा रही है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशानुरूप स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में भी संस्कृत की शिक्षा देने के लिए शिक्षक नियुक्त किए गए है।

भारतीय विरासत के संरक्षण के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मार्गदर्शन में आयुर्वेद, योग, प्रवचन, वेद, ज्योतिष जैसे संस्कृत के वैज्ञानिक विषयों का अध्ययन-अध्यापन संस्कृत पाठशालाओं में किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ की संस्कृत पाठशालाओं में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को संस्कृत में शास्त्रों के अध्ययन के साथ-साथ आधुनिक विषयों जैसे गणित, विज्ञान, वाणिज्य आदि का समन्वित ज्ञान प्राप्त कर रहे हैं। प्रदेश में संस्कृत पढ़ने वाले विद्यार्थी किसी भी क्षेत्र में उच्च शिक्षा प्राप्त करने में समर्थ हैं।

प्रदेश में संस्कृत का अतीत समृद्ध है। यहां बलौदाबाजार में तुरतुरिया महर्षि वाल्मीकि और सरगुजा जिले के उदयपुर में रामगढ़ की पहाड़ियां महाकवि कालीदास का क्षेत्र माना जाता है। प्रदेश रामायणकालीन एवं महाभारतकालीन धरमकर्मों से जुड़ा हुआ है। यहां का बड़ा भू-भाग दण्डकारण्य क्षेत्र में आता है, जो ऋषियों का क्षेत्र कहा गया है। छत्तीसगढ़ वासियों का आचार-विचार, व्यवहार और संस्कार संस्कृत से पुरित हैं।

प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री रविन्द्र चौबे एवं अध्यक्ष छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्यामण्डलम् डॉ. सुरेश कुमार शर्मा संस्कृत के विकास के लिए निरंतर प्रयासरत् है। राज्य के पांच जिलों में संचालित आठ शासकीय अनुदान प्राप्त विद्यालयों को शासन के द्वारा सहायता प्रदान की जाती है। इनमें रायपुर के गोलबाजार में संचालित श्रीराम चन्द्र संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बिलासपुर में निवास संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, रायगढ़ जिले के लैलुंगा में रामेश्वर गहिरा गुरू संस्कृत पूर्व माध्यमिक विद्यालय, रायगढ़ के गहिरा में रामेश्वर गहिरा गुरू संस्कृत पूर्व माध्यमिक विद्यालय और गहिरा में ही रामेश्वर गहिरा गुरू संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, जशपुर जिले दुर्गापारा में रामेश्वर गहिरा गुरू संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सामरबार और रामेश्वर गहिरा गुरू संस्कृत पूर्व माध्यमिक विद्यालय सामरबार, बलरामपुर जिले के जवाहर नगर में रामेश्वर गहिरा गुरू संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय श्रीकोट शामिल हैं। प्रदेश में एक शासकीय संस्कृत विद्यालय गरियाबंद जिले के राजिम में संचालित है।

ये राखी है खास, घरौंदा के 20 दिव्यांग बना रहे हैं राखी, 5 रूपए से लेकर 100 रुपए तक की हैं राखियां

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। रक्षाबंधन पर्व को लेकर बाजार में तरह-तरह की राखियां बेची जा रही है लेकिन कुछ ऐसी भी राखियां हैं जो लोगों के लिए खास बनी हुई हैं। दरअसल कम कीमत पर खूबसूरत दिखने वाली यह राखियां इसलिए खास है क्योंकि इन्हें समाज कल्याण विभाग महासमुंद की आशा मनु विकास केंद्र घरौंदा के दिव्यांग बना रहे हैं।

महासमुंद के नयापारा स्थित घरौंदा केंद्र में लगभग 20 मानसिक दिव्यांगों के द्वारा आकर्षक राखियां बनाई जा रही हैं जो कम कीमत की होने के साथ लोगों की पहली पसंद बनी हुई है। 27 अगस्त से बाजार में इन राखियों स्टाल लगाकर बेचा जाएगा। अब तक यहां बच्चों के द्वारा 1500 से ज्यादा राखियां बनाई जा चुकी हैं। गौर करने वाली बात यह है इन राखियों की बाजार में काफी डिमांड भी देखी जा रही है। 5 रुपए से लेकर 100 रुपए तक की राखियां लोगों की पहली पसंद बनी हुई है। कलेक्टर प्रभात मलिक को भी इन बहनों ने राखी बांधी। उन्होंने इनके काम को बहुत सराहा।

ट्रेनिंग देकर बढ़ा रहे आत्मविश्वास

घरौंदा केंद्र मानसिक एवं शाररिक रूप से अशक्त बच्चों के लिए शेल्टर होम चला रहा है। इसमें करीब 20 दिव्यांग हैं। संस्थान इन दिव्यांगों को छोटी-छोटी ट्रेनिंग देकर उनका आत्मविश्वास बढ़ा रहा है। 

संस्था ने रक्षा बंधन के त्यौहार में सामाजिक रिश्तों में और अधिक प्रगाढ़ता लाने और दिव्यांगों में आत्मविश्वास जगाने के लिए अनूठा प्रयास कर रहे हैं।

बच्चों को दिया जा रहा है स्पेशल गाइडेंस

इस बार इस संस्थान के दिव्यांग राखियां बना रहे है। संस्थान द्वारा सिखाई गई छोटी एक्टिविटी राखी बनाने में काम आ रही है जैसे रंगों को पहचानना, गठान बांधना, धागा पिरोना। 

वहीं पूजन सामग्री, चूड़ियां, बाती आदि इनके द्वारा बनाया जा रहा है। घरौंदा की अधीक्षक श्रीमती उषा साहू का कहना है कि इस प्रयास से जो भी थोड़ी बहुत आमदनी होगी इससे इन दिव्यांगों का हौसला बढ़ेगा, और इनको भी लगेगा कि हम भी कुछ कर दिखा सकते है।

घरौंदा योजना का उद्देश्य

घरौंदा योजना का उद्देश्य ऐसे निःशक्तजनों को जीवन भर के लिए संस्थागत आश्रय सुनिश्चित करना और देखरेख की मानक सेवाएं प्रदान करना है, जो आटिज्म, सेरेब्रल पाल्सी, मानसिक मंदता और एकाधिक बहुनिःशक्तता से ग्रस्त हो।

इस योजना का उद्देश्य इन व्यक्तियों के लिए सुनिश्चित करना है। सम्पूर्ण राज्य में स्वैच्छिक संस्था के माध्यम से अधोसरंचना की स्थापना में मदद करना, ताकि देख-भाल की व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके।

मोदी सरकार ने दिया रक्षाबंधन का गिफ्ट, 200 रुपये एलपीजी सिलेंडर हुआ सस्ता, जानिए नई कीमत

No comments Document Thumbnail

 LPG Cylinder Price : मोदी सरकार ने रक्षाबंधन और ओणम पर देशवासियों का बड़ा तोहफा दिया है। सरकार के एलपीजी सिलेंडर (LPG Cylinder) की कीमत में 200 रुपये की कमी करने का फैसला किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आज हुई कैबिनेट की बैठक में यह फैसला लिया गया। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के लाभार्थियों को 200 रुपये का अतिरिक्त फायदा मिलेगा। उन्हें पहले से ही सब्सिडी के रूप में 200 रुपये मिल रहे हैं।


 इस तरह अब उनके खाते में 400 रुपये की सब्सिडी आएगी। अभी दिल्ली में बिना सब्सिडी वाले 14.2 किलो के एलपीजी सिलेंडर की कीमत 1103 रुपये है। उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के खाते में 400 रुपये आएंगे। यानी उन्हें सिलेंडर 703 रुपये का पड़ेगा। आम उपभोक्ताओं के लिए गैस सिलेंडर दिल्ली में 903 रुपये का पड़ेगा। घटी हुई कीमत आज से ही लागू हो गई है।

बता दें कि इससे पहले अगस्त महीने की पहली तारीख को पेट्रोलियम कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 100 रुपये की कटौती की थी। हालांकि, घरेलू गैस सिलेंडर की दामों में कोई भी बदलाव नहीं हुआ था।

देश में अभी LPG की कीमतें

राजधानी दिल्ली में घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 1103 रुपये वहीं, मुंबई में रसोई गैस सिलेंडर का दाम 1102.50 रुपये, कोलकाता में 1129 रुपये और चेन्नई में 1118.50 रुपये था. बता दें कि पेट्रोलियम कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी की कीमतों में बदलाव करती हैं। अगर सरकार सिलेंडर में 200 रुपये की कटौती करती है तो दिल्ली में घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 903 रुपये हो जाएगी।


BJP Candidate List : रक्षाबंधन तक आएगी भाजपा प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट

No comments Document Thumbnail

BJP Candidate List : छत्तीसगढ़ विधानसभा में होने वाले चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी की दूसरी सूची जल्द ही आएगी पार्टी सूत्रों की माने तो रक्षाबंधन के बाद यानी एक या दो तारीख को भाजपा अपनी दूसरी लिस्ट जारी करने वाली है। इस सूची में तकरीबन 32 विधानसभा के प्रत्याशियों के नाम के ऐलान किया जा सकते हैं।


जिसमें कई महत्वपूर्ण सीटों पर भी प्रत्याशियों का ऐलान भाजपा की तरफ से किए जाएंगे। विश्वसनीय सूत्रों की माने तो भाजपा इन 32 विधानसभा में से बिलासपुर, बस्तर, रायपुर, सरगुजा संभाग की कई अहम सीटों के नाम की घोषणा की जाएगी।

भारतीय जनता पार्टी इस बार विधानसभा चुनाव में नए चेहरों पर दांव खेल सकती है। लिहाजा रक्षाबंधन के बाद जारी होने वाली 32 विधानसभा सीटों में कई ऐसे चेहरे होंगे, जो पहले संगठन में सक्रिय रहे हैं। वहीं कई चेहरे चौंकाने वाले भी सामने आ सकते हैं। खबर है कि रायपुर संभाग के विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों के फेरबदल होने की संभावनाएं जताई जा रही है।

रायपुर में दावेदारों की भरमार

इधर रायपुर में जहां चार विधानसभा सीटों पर कांग्रेस में दावेदारों का आंकड़ा जल्द ही जल्द ही 100 के आसपास पहुंच जाएगा। इनमें से अब तक सर्वाधिक 36 आवेदन रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट पर कांग्रेस नेताओं ने दिए है। गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता बृजमोहन अग्रवाल की ये सीट है, जो कांग्रेस के लिए एक अभेद्य किले सरीखा है। वहीं भाजपा में रायपुर के उत्तर विधानसभा सीट में संजय श्रीवास्तव, श्रीचंद सुंदरानी, प्रमोद साहू का नाम बड़े दावेदारों में शामिल है। इसके अलावा रायपुर के ग्रामीण विधानसभा में भी दावेदारी को लेकर कई चेहरे सामने आए हैं।

रायपुर ग्रामीण में युवा नेता अमित साहू का नाम सबसे मजबूती के साथ उभरा है। अमित के अलावा पूर्व विधायक नंदे साहू का भी नाम चल रहा है। इन दो नामों के अलावा हाल ही में भाजपा प्रवेश करने वालें डॉ. ओम प्रकाश देवांगन भी एक सशक्त दावेदार है। पश्चिम विधानसभा से पूर्व मंत्री राजेश मूणत के अलावा प्रफुल्ल विश्वकर्मा का नाम पूरे जोर शोर से सामने रखा जा रहा है। प्रफुल्ल विश्वकर्मा के अलावा भी दो अन्य भाजपाई यहां से दावेदार है।

 

गोबर, बांस और मोती से बने आकर्षक राखियों से सजेगी भाईयों की कलाईयां

No comments Document Thumbnail

रायपुर। आगामी 30 अगस्त को रक्षाबंधन के अवसर पर गरियाबंद जिले के स्व-सहायता समूह की महिलाओं द्वारा गोबर, बांस और मोती से निर्मित आकर्षक इको फ्रेंडली राखियां भाइयों की कलाईयों पर सजेगी। इसके लिए समूह की महिलाओं द्वारा जोर-शोर से राखियों के निर्माण लगी हुई है। राखियां निर्माण में जिला प्रशासन द्वारा विशेष रूप से मदद की जा रही है। ताकि उन्हें त्यौहार के सीजन में बाजार की उपलब्धता करा सके

गरियाबंद जिला प्रशासन की अधिकारियों ने चर्चा के दौरान बताया कि पैरी बंधन के तहत व राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत जिले की 13 महिला समूहों के द्वारा बांस की कलात्मक राखियां, गोबर, मोती, रत्नजड़ित राखियों का निर्माण किया जा रहा है। कलेक्टर आकाश छिकारा के मार्गदर्शन में जिले के सभी विकासखण्डों में बड़े एवं बच्चों की कलात्मक पैरी राखियां का विविध कलाकृतियों के माध्यम से व्यापक स्तर पर समूह द्वारा सुंदर, आकर्षक व पर्यावरण सुरक्षित राखियों का निर्माण किया जा रहा है। समूह की महिलाओं द्वारा अब तक 7000 राखी का निर्माण किया जा चुका है। 2,235 राखियाँ विक्रय कर 26 हजार 285 रूपये आय प्राप्त कर चुका है।

समूह की दीदियां द्वारा राखी तैयार करने में अनाज, धान, चावल, दालों के अलावा कुमकुम, मौली धागा का उपयोग किया जा रहा है। समूह की दीदियों द्वारा बड़े पैमाने पर रत्नजड़ित मोती, गोबर, बांस से भी राखी बनाई जा रही है। इन राखियों की गरियाबंद सहित पद्रेश के अन्य जिलों में भी काफी मांग है। दीदियों ने इस साल लगभग 40 हजार राखियां तैयार करने का लक्ष्य रखा है। रक्षाबंधन के बाद भाई चाहें तो बीजों से बनी राखियों को गमले में लगा सकते है। इन बीजों से निकलने वाले पौधे लंबे समय तक भाई बहन के स्नेह के प्रतीक के रूप में दिखते रहेंगे। महिला स्व-सहायता समूहों को राखी तैयार करने से लेकर बाजार उपलब्ध कराने तक में जिला प्रशासन मदद कर रहा है। इन इको फ्रेंडली राखियों की कीमत 30 रूपये से लेकर 250 रूपये तक है।

बंधन नेह का, बहनों के स्नेह का, पुनीत बंधन, बढ़ेगा गौधन, आओ बच्चों बांधे, पैरी का पवित्र रक्षा सूत्र, बच्चों का हाथ, पैरी बन्धन के साथ, मोतियों से बंधा, पैरी का अटूट बंधन, रत्नों से जड़ा, पैरी का अटूट बंधन जैसे स्लोगन के साथ इस पैरी बंधन अभियान को आगे बढ़ाया जा रहा है। इन समस्त राखियों के विक्रय हेतु सी-मार्ट, जिला गरियाबंद को विक्रय केन्द्र बनाया गया है।

संस्कृत दिवस पर विशेष लेख : विश्व की पहली वैज्ञानिक भाषा संस्कृत

No comments Document Thumbnail

रायपुर। संस्कृत दिवस श्रावण पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्यामण्डलम् द्वारा राज्य स्तर पर सप्ताह का आयोजन रक्षाबंधन के 3 दिन पूर्व और 3 दिवस बाद तक किया जाता है। विभिन्न जयंतियों - वाल्मिकि जयंती, कालीदास जयंती, गीता जयंती, गुरू पूर्णिमा का आयोजन किया जाता है। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के विद्यालयों की सक्रिय सहभागिता रहती है। संस्कृत दिवस के दिन वेद शास्त्रों की पूजा एवं महत्ता पर चर्चा एवं विद्वत्संगोष्ठी का आयोजन किया जाता है।



भारत की प्राचीनतम भाषा संस्कृत में भारत का सर्वस्व संन्निहित है। देश के गौरवमय अतीत को हम संस्कृत के द्वारा ही जान सकते हैं। संस्कृत भाषा का शब्द भण्डार विपुल है। यह भारत ही नहीं अपितु विश्व की समृद्ध एवं सम्पन्न भाषा है। भारत का समूचा इतिहास संस्कृत वाड्मय से भरा पड़ा है। आज प्रत्येक भारतवासी के लिए विशेषकर भावी पीढ़ी के लिए संस्कृत का ज्ञान बहुत ही आवश्यक है। संस्कृत भाषा ने अपनी विशिष्ट वैज्ञानिकता के कारण भारतीय विरासत को सहेजकर रखने में अपना अप्रतिम योगदान दिया है। 

संस्कृत ऐसी विलक्षण भाषा है जो श्रुति एवं स्मृति में सदैव अविस्मरणीय है। अतिप्राचीन काल में संरक्षित-संग्रहित भारत की यह विपुल ग्रंथ सम्पदा संस्कृत के कारण ही सुरक्षित रही है। संस्कृत की महत्ता को सम्पूर्ण विश्व ने स्वीकारा है। संस्कृत को भारतीय शिक्षा में अनिवार्य करना आवश्यक है। शिक्षा में इसकी अनिवार्यता को लेकर केन्द्रीय संस्कृत आयोग ने 1959 में - माध्यमिक स्कूलों में संस्कृत को अनिवार्य शिक्षा करने के साथ मातृभाषा तथा क्षेत्रीय भाषा पढ़ाई जाने की अनुसंशा की। संस्कृत शाला एवं संस्कृत महाविद्यालय प्रारंभ करने के लिए शासन द्वारा 90 प्रतिशत की छूट भी प्रदान की गई है।

संस्कृत परिष्कृत, संस्कारित एवं वैज्ञानिक भाषा है। आदिकाल से वेद, रामायण, महाभारत सहित विशिष्ट विषयों को भारतीय मस्तिष्क में संस्कृत के संबल पर सहेज कर रखा है। वेद, रामायण, महाभारत आदि ग्रंथ श्रुति एवं स्मृति परिचारों में सुरक्षित रखते हुए आज लिपिबद्ध रूप में गोचर हो रहे हैं। इससे बड़ा प्रमाण कोई नहीं हो सकता। संस्कृत भाषा का अपना एक वैज्ञानिक महत्व है। नासा के वैज्ञानिकों के अनुसार संस्कृत एक सम्पूर्ण वैज्ञानिक भाषा है। प्राचीन भारत में बोल-चाल की भाषा में संस्कृत का ही उपयोग किया जाता था।

इससे नागरिक अधिक और मानसिक रूप से अधिक संतुलित रहा करते थे। संस्कृत के मंत्रों का उच्चारण करते समय मानव स्वास्थ्य पर विशेष प्रभाव पड़ता है। मंत्रोच्चार के समय वाइब्रेशन से शरीर के चक्र जागृत होते हैं और मानव का स्वास्थ्य बेहतर रहता है। बहुत सी विदेशी भाषाएं भी संस्कृत से जन्मी हैं। फ्रेंच, अंग्रेजी के मूल में संस्कृत निहित है। संस्कृत में सबसे महत्वपूर्ण शब्द ‘ऊँ’ अस्तित्व की आवाज और आंतरिक चेतना एवं ब्रम्हाण्ड का स्वर है। प्राचीन धरोहर की खोज करने का मुख्य मापदण्ड संस्कृत है। संस्कृत की महत्ता को देखते हुए जर्मनी में 14 से अधिक विश्व विद्यालयों में संस्कृत का अध्ययन कराया जाता है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का कहना है कि हमारे वेद पुराण और गीता आदि संस्कृत में लिखे गए हैं। हमें अपनी जड़ों को नहीं भूलना चाहिए। संस्कृत भाषा के प्रचार-प्रसार के लिए राज्य शासन द्वारा हर संभव सहयोग दिया जा रहा है। छत्तीसगढ़ में राज्य सरकार के प्रयास से संस्कृत शिक्षा की प्रगति हो रही है। संस्कृत अध्ययन प्रोत्साहन राशि संस्कृत शालाओं में पढ़ने वाले उत्तर मध्यमा स्कूल प्रथम वर्ष कक्षा 11वीं के विद्यार्थियों को दी गई। इससे कक्षा पहली, छठवीं और 9वीं को दी गई थी। गैर अनुदान प्राप्त संस्कृत शालाओं को स्तरवार वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है।

इस वर्ष से गैर अनुदान प्राप्त विद्यालयों को उनके प्रत्येक स्तर को जोड़ते हुए वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है। प्रवेशिका प्राथमिक स्तर को 10 हजार रूपए प्रतिवर्ष, प्रथमा मिडिल स्तर को 20 हजार रूपए प्रतिवर्ष, पूर्व मध्यमा प्रथम एवं उत्तर मध्यमा प्रथम (हाईस्कूल और हायर सेकेण्डरी) को 40 हजार रूपए प्रतिवर्ष की दर से राशि प्रदान की जाती है। केन्द्रीय जेल रायपुर में संस्कृत पाठशाला संचालित की जा रही है और विगत तीन वर्षों से अम्बिकापुर में भी संस्कृत पाठशाला संचालित हो रही है।

पन्द्रह वर्ष बाद संस्कृत उत्तर मध्यमा कक्षा को छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा कक्षा 12वीं के समकक्ष मान्यता प्रदान की गई। भारतीय विरासत के संरक्षण के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के दिग्दर्शन में आयुर्वेद, योग, प्रवचन, वेद, ज्योतिष जैसे संस्कृत के वैज्ञानिक विषयों का अध्ययन-अध्यापन संस्कृत पाठशालाओं में किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ की संस्कृत पाठशालाओं में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को संस्कृत में शास्त्रों के अध्ययन के साथ-साथ आधुनिक विषयों जैसे गणित, विज्ञान, वाणिज्य आदि का समन्वित ज्ञान प्राप्त कर रहे हैं। प्रदेश में संस्कृत पढ़ने वाले विद्यार्थी किसी भी क्षेत्र में उच्च शिक्षा प्राप्त करने में समर्थ हैं।

प्रदेश में संस्कृत का अतीत समृद्ध है। यहां बलौदाबाजार में तुरतुरिया महर्षि वाल्मीकि और सरगुजा जिले के उदयपुर में रामगढ़ की पहाड़ियां महाकवि कालीदास का क्षेत्र माना जाता है। प्रदेश रामायणकालीन एवं महाभारतकालीन धरमकर्मों से जुड़ा हुआ है। यहां का बड़ा भू-भाग दण्डकारण्य क्षेत्र में आता है, जो ऋषियों का क्षेत्र कहा गया है। छत्तीसगढ़ वासियों का आचार-विचार, व्यवहार और संस्कार संस्कृत से पुरित हैं। प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री एवं अध्यक्ष छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्यामण्डलम् डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम संस्कृत के विकास के लिए निरंतर प्रयासरत् है। 

राज्य के पांच जिलों में संचालित आठ शासकीय अनुदान प्राप्त विद्यालयों को शासन के द्वारा सहायता प्रदान की जाती है। इनमें रायपुर के गोलबाजार में संचालित श्रीराम चन्द्र संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बिलासपुर में निवास संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, रायगढ़ जिले के लैलुंगा में रामेश्वर गहिरा गुरू संस्कृत पूर्व माध्यमिक विद्यालय, 

रायगढ़ के गहिरा में रामेश्वर गहिरा गुरू संस्कृत पूर्व माध्यमिक विद्यालय और गहिरा में ही रामेश्वर गहिरा गुरू संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, जशपुर जिले दुर्गापारा में रामेश्वर गहिरा गुरू संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सामरबार और रामेश्वर गहिरा गुरू संस्कृत पूर्व माध्यमिक विद्यालय सामरबार, बलरामपुर जिले के जवाहर नगर में रामेश्वर गहिरा गुरू संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय श्रीकोट शामिल हैं। प्रदेश में एक शासकीय संस्कृत विद्यालय गरियाबंद जिले के राजिम में संचालित है।

भाईयों की कलाई पर सजेगी रूद्राक्ष, बीज, धान, बांस से बनी आकर्षक राखियां

No comments Document Thumbnail

रायपुर। इस साल रक्षाबंधन में भाईयों की कलाई के साथ स्व-सहायता समूहों की दीदीयों का रक्षाबंधन का त्यौहार भी खुशियों से रंगा होगा। भाईयों की कलाईयों में जहां छत्तीसगढ़ की माटी की सौंधी महक लिए धान, चावल, बीज और बांस की राखियां सजेंगी। वहीं इन राखियों की बिक्री से हुई आय से महिला समूह की कई दीदीयों के घरों में खुशियां भी आएंगी। हर साल की तरह इस साल भी छत्तीसगढ़ में महिला स्व-सहायता समूह की महिलाओं द्वारा बड़ेे प्रेम और उत्साह से भाईयों के लिए मनमोहक और आकर्षक राखियां बनाई गई हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर शुरू हुए सी-मार्ट में इन राखियों की बिक्री से उन्हें अच्छी आय भी हुई है।



महासमुंद जिले में छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान अंतर्गत समूह की 140 से अधिक दीदीयों ने बांस, धान, रखिया बीज, मोती, रुद्राक्ष, ऊन और सूती धागे से राखियां तैयार की है। इसे उन्होंने सौम्य बंधन का नाम दिया है। इसे शहरी, ग्रामीण बाजारों के साथ-साथ सी-मार्ट में भी विक्रय किया जा रहा है। जिला मुख्यालय सहित सभी ब्लॉक मुख्यालयों में इन महिलाओं को बिक्री के लिए स्टॉल भी उपलब्ध कराये गए है। इसके अलावा स्थानीय हाट बाजारों सहित पड़ोसी जिलो में भी इनकी अच्छी माँग है। स्थानीय बाजार में समूह द्वारा बनाई गई राखीं को 10 रूपए से लेकर 50 रूपए तक बेचा जा रहा हैं।



 राखी से बिहान दीदीयों को 1 लाख रूपए की आय

रक्षाबंधन का त्यौहार समूह की महिलाओं के लिए एक नई सौगात लेकर आया है। राजनांदगांव जिले में स्वीप योजना के तहत राखी निर्माण का प्रशिक्षण लेकर लगभग 80 समूहों की 100 से अधिक महिलाएं राखी निर्माण और विक्रय कर रही हैं। इस वर्ष बिहान दीदीयों ने मार्केट के डिमांड के अनुरूप खूबसूरत, फैंसी राखियां बनाई हैं। अब तक महिलाओं ने 35 हजार से अधिक राखियाँ बनाई है, जिनमें से 17 हजार राखियों का विक्रय किया जा चुका है। इससे उन्हें 1 लाख रूपए से अधिक की आय हुई है।

 आदिवासी दीदियों ने बनाई राखियां - आर्थिक रूप से हुई सशक्त

दंतेवाड़ा जिले की पार्वती महिला ग्राम संगठन चितालंका, मां दंतेश्वरी संकुल संगठन बालूद, किसान महिला संकुल संगठन भांसी, एकता महिला ग्राम संगठन चितालंका की स्वसहायता समूह की महिलाओं ने भी रक्षाबंधन के त्यौहार के लिए आकर्षक राखी तैयार की हैं। मां दंतेश्वरी संकुल संगठन बालूद की सदस्य ग्राम चितालुर की निवासी श्रीमती सीमा ने बताया कि महिलाओं द्वारा धान, 

चावल, मोती, ऊन, रक्षा धागे से अलग-अलग डिजाइन की फैंसी एवं आकर्षक रंग-बिरंगी राखियां तैयार की गई है। इससे उन्हें रोजगार मिल रहा है। अन राखियों को कलेक्ट्रेट परिसर सहित सी-मार्ट में भी बेचा जा रहा है। पिछले साल समूह की दीदियों को लगभग 1 लाख 20 हजार का मुनाफा हुआ था। इस वर्ष भी उन्हें अच्छी आमदनी की आशा है। स्थानीय बाजार में भी इन राखियों की काफी मांग है।

राज्यपाल उइके ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात कर बांधी राखी

No comments Document Thumbnail

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से राज्यपाल अनुसुईया उइके ने अपने नई दिल्ली प्रवास के दौरान सौजन्य भेंट की। इस मौके पर सुश्री उइके ने प्रधानमंत्री को रक्षाबंधन की अग्रिम बधाई दी और प्रदेश की सभी बहनों की ओर से प्रधानमंत्री को राखी बांधी और उनके स्वस्थ तथा दीर्घायु जीवन की कामना की। राज्यपाल ने प्रधानमंत्री को हर घर तिरंगा अभियान शुरू करने के लिए धन्यवाद दिया। इस अवसर पर उन्होंने प्रधानमंत्री से प्रदेश से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। 



सुश्री उइके ने प्रधानमंत्री को प्रदेश की कानून व्यवस्था के संबंध में जानकारी दी और अपराध नियंत्रण को लेकर अपने विचार साझा किए। राज्यपाल ने मोदी को छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के क्रियान्वयन के लिए और अधिक प्रयास की जरूरत बताई और कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति से प्रदेश के युवाओं को लाभ मिलेगा, इसलिए उनके हितों का ध्यान रखने की जरूरत है। साथ ही उन्होंने छत्तीसगढ़ की बाईस जनजातियों की सूची में मात्रात्मक त्रुटि होने की वजह से प्रमाण-पत्र मिलने में हो रही परेशानी को देखते हुए इसके शीघ्र संशोधन का आग्रह किया। 

इसके अलावा राज्यपाल ने पांचवीं अनुसूची के तहत आने वाले क्षेत्रों में वहां के निवासियों के अधिकारों के संरक्षण की बातों को भी रखा। राज्यपाल अनुसुईया उइके नई दिल्ली में आयोजित आजादी के अमृत महोत्सव की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की तीसरी बैठक में शामिल हुई। बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित सभी राज्यों के राज्यपाल, मुख्यमंत्री और विभिन्न क्षेत्रों के प्रबुद्ध व्यक्ति तथा कलाकार शामिल हुए। बैठक में केंद्रीय संस्कृति विभाग के सचिव ने अमृत महोत्सव के तहत अब तक हुए कार्यक्रमों की जानकारी दी और आगामी कार्ययोजना से सभी को अवगत कराया।

पीएम मोदी को गोबर की माला, गौमूत्र और स्केच भेंट किया

राज्यपाल सुश्री अनुसूइया उइके ने प्रधानमंत्री मोदी से प्रदेश के विभिन्न विषयों और समसामयिक गतिविधियों सहित जीएसटी से जुड़े विषयों पर चर्चा करते हुए इसके निराकरण का अनुरोध किया। राज्यपाल सुश्री उइके ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को छत्तीसगढ़ की गौशाला में निर्मित गोबर की माला, गौमूत्र और अन्य उत्पाद के साथ साथ प्रदेश के जनजातीय कलाकार द्वारा बनाए प्रधानमंत्री मोदी का स्केच भी भेंट किया

रक्षाबंधन पर्व पर क्यों मनाते हैं संस्कृत दिवस, जानिए संस्कृत से जुड़ा स्वर्णिम इतिहास

No comments Document Thumbnail

संस्कृत सप्ताह का आरंभ वर्ष 1969 में भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के आदेश से हुआ। तब से केंद्रीय तथा राज्य स्तर पर संस्कृत दिवस रक्षाबंधन अर्थात श्रावण पूर्णिमा को संस्कृत दिवस मनाया जाता है । भारत सहित कई देशों में श्रावण पूर्णिमा के दिन संस्कृत दिवस मनाया जाता है। हमारे संत ऋषि ही संस्कृत साहित्य के आदि श्रोता हैं। इसलिए श्रावणी पूर्णिमा को  ऋषि पर्व और संस्कृत दिवस  मनाया जाता है। वर्ष 2000-01 में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई के पहल करने से संस्कृत वर्ष मनाया गया। और प्रथम बार संस्कृत सप्ताह मनाया जाना प्रारंभ हुआ।



अब संस्कृत सप्ताह का आयोजन

संस्कृत सप्ताह रक्षाबंधन श्रावणी पूर्णिमा से 3 दिन पूर्व और 3 दिन बाद तक मनाया जाता है। और रक्षाबंधन के दिन संस्कृत दिवस का आयोजन किया जाता है। संस्कृत भारती के जिला अध्यक्ष आचार्य सुखेद्र द्विवेदी ने बताया कि संस्कृत भारती नामक संगठन जो एक अखिल भारतीय संगठन है। यह हर राज्य में कार्य कर रहा है। जिसका मुख्य उद्देश्य संस्कृत भाषा के प्रचार-प्रसार और संस्कृत की महत्ता को  बनाए रखना और संस्कृत में वार्तालाप के साथ देश सेवा को प्रोत्साहित करना है । 

छत्तीसगढ़ संस्कृत बोर्ड का गठन

छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद 25 मार्च 2003 को छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्या मंडलम अर्थात संस्कृत बोर्ड की स्थापना हुई। इसके बाद वर्ष 2003 से संस्कृत सप्ताह संस्कृत भारतीय संगठन छत्तीसगढ़ एवं संस्कृत विद्या मंडल मिलकर हर वर्ष संस्कृत सप्ताह मनाने लगे। साथ ही अन्य शिक्षण संस्थाओं के द्वारा भी पूरे छत्तीसगढ़ में संस्कृत सप्ताह मनाया जाता है। सभी विद्यालयों- महाविद्यालयों तथा सामाजिक स्तर में 7 दिन तक अलग-अलग संस्कृत के कार्यक्रम जैसे विद्युत गोष्टी, श्लोक प्रतियोगिता ,संस्कृत संभाषण प्रतियोगिता, वीथी नाटक ,संस्कृत संभाषण शिविर, रैली ,संस्कृत विज्यान्प्रदर्शनी ,आदि का  आयोजन किया जाता है। 

इनकी सक्रिय भागीदारी

संस्कृत भारती छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष डॉ सत्येंद्र सिंह सिंगर, संगठन मंत्री हेमंत साहू, प्रांत मंत्री दादू भाई त्रिपाठी, शिक्षण प्रमुख लक्ष्मीकांत पंडा सहित महासमुंद जिला के जिला अध्यक्ष आचार्य सुखेन्द्र  द्विवेदी, बिलासपुर से दामोदर सोनी, राजीव तिवारी, प्रफुल्ल त्रिपाठी सहित अनेक विद्वान एवं छात्र-छात्राएं विद्या मंडलम से अन्य संस्कृत के विद्वान इसमें भाग लेंगे। 

सभी भाषाओं की जननी और प्राचीन भाषा है संस्कृत

संस्कृत को सभी लोग देव भाषा और पुराणों की भाषा समझते हैं। लेकिन बहुत कम लोगों को जानकारी है कि यह जन-जन की भाषा है। भारतीय पुरातन संस्कृति और सनातन संस्कृति को बचाए रखने में संस्कृत ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।जितने भी वेद पुराण ग्रंथ हैं, वे सभी मूल रूप में संस्कृत भाषा में ही लिखे गए हैं। वेद पुराणों की महत्ता को देखते हुए अब विश्व की अन्य भाषाओं में इसका अनुवाद किया जा रहा है ।यदि वेद पुराण उपनिषद के मूल उपनिषद के अर्थ को समझना हो तो संस्कृत भाषा सीखना आवश्यक है। पहले के समय में हर कोई संस्कृत को जानता और समझता था। इसलिए ही तो पहले के समय सभी वेद पुराण शास्त्र सब संस्कृत भाषा में ही लिखे गए हैं । प्राचीन भाषा के प्रति जागरूकता फैलाना अति आवश्यक है। आज की पीढ़ी केवल धन संचय करने में लगी हुई है । संस्कृत ऐसी भाषा है जो जीवन को समृद्ध बना सकती है।  श्रावण पूर्णिमा को संस्कृत दिवस के रूप में मनाया जाता है और उस सप्ताह को संस्कृत सप्ताह कहते हैं।  ऋषियों ने ही संस्कृत में विविध ग्रंथों की रचना कर हमारी विरासत को सहेजे रखा है। इसलिए ऋषि परंपरा को सम्मान देने श्रावण पूर्णिमा को संस्कृत दिवस के लिए चयन किया गया ।

सप्ताहभर विविध आयोजन

संस्कृत भाषा के प्रचार प्रमुख एवं जिला अध्यक्ष आचार्य सुखेंद्र द्विवेदी ने बताया कि संस्कृत दिवस और संस्कृत सप्ताह के अवसर पर संस्कृत भाषा के संरक्षण प्रचार से संबंधित चर्चा,  गोष्ठी, संस्कृत में संभाषण, संस्कृत प्रश्नोत्तरी, व्याख्यान, राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर चर्चा के साथ अधिक से अधिक लोगों को संस्कृत के प्रति लगाव हो । संस्कृत को कैरियर के रूप में अपनाने संस्कृत के माध्यम से देश सेवा करने के प्रति जोर दिया जा रहा है। ताकि आम जनता के साथ पढ़ने वाले बच्चे संस्कृत की महत्ता, संस्कृत के ग्रंथों की समझ रख सकें। और उससे उन्हें लगाव हो सके । संस्कृत विज्ञान की भाषा है, दिव्य भाषा है । सभी भाषाओं की जननी और दुनिया की सबसे पुरानी भाषा है । यह किसी प्रकार कठिन भाषा नहीं, बल्कि बहुत ही सरल भाषा है ।आवश्यकता बस इसे सही तरीके से सीखने, दैनिक उपयोग में लाने की है।  

संस्कृत भाषा हो स्कूल पाठ्यक्रम में

केंद्र सरकार और सभी राज्यों के सरकारों से मांग किया जा रहा है कि जैसे अंग्रेजी भाषा के छोटे बच्चों के स्कूल में पाठ्यक्रम के रूप में शामिल किया गया है वैसा ही संस्कृत भाषा को भी स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल करें।  और संस्कृत के वेद शास्त्र गीता को कक्षा एक से बारहवीं तक के शिक्षा में शामिल करते हुए ऐसा पाठ्यक्रम बनाया जावे जो 12वीं पास करते तक बच्चे को संस्कृत की महत्ता, वेद में समाजिक विज्ञान समझ आ सके।  एक से बारहवीं तक संस्कृत एक अनिवार्य विषय के रूप में हो। केवल कोर्स पूरा करने से ना हो, उसके जीवन में भी उतरे । संस्कृत पढ़ कर आगे की पढ़ाई हेतु कॉलेज में डिग्री लेकर अपने कैरियर को समाज के वैदिक विचारो को पाठ्यक्रम में शामिल करना चाहिए ।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.