Media24Media.com: भूमिका

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label भूमिका. Show all posts
Showing posts with label भूमिका. Show all posts

धरती आबा बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम का शानदार आयोजन

No comments Document Thumbnail

रायपुर। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, आदिवासी जननायक, धरती आबा बिरसा मुण्डा की जयंती के अवसर पर पूरे देश और प्रदेश में जनजातीय गौरव दिवस मनाया गया। सरगुजा जिले में महिला एवं बाल विकास विभाग तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के मुख्य आतिथ्य में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा बिहार राज्य के जमुई से वर्चुअली जुड़कर देशवासियों को संबोधित किया गया। उन्होंने बिरसा मुंडा के स्वतंत्रता संग्राम में निभाई गई ऐतिहासिक भूमिका और उनकी प्रेरणादायक विरासत का उल्लेख किया और धरती आबा बिरसा मुंडा के सम्मान में एक स्मारक सिक्का और डाक टिकट भी जारी किया। इस अवसर पर जिले की आदिवासी संस्कृति का सुंदर नजारा देखने को मिला जब लोक नृत्य दलों के साथ मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने भी कदम से कदम मिलाए और खुशी जाहिर की।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने जनजातीय गौरव दिवस की शुभकामनाएं देते हुए धरती आबा बिरसा मुंडा को नमन किया। उन्होंने कहा कि बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती को पूरे देश में जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का विशेष लगाव आदिवासी समाज के साथ है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के इतिहास में आदिवासी विभूतियों का अतुलनीय योगदान रहा है। आदिवासी समाज अपनी शालीनता और साहस के लिए जाना जाता है। हमें इस पहचान को बनाए रखना होगा। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में जनजातीय ग्राम उत्कर्ष जैसी क्रांतिकारी योजना से ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्य द्रुत गति से हो रहे हैं। प्रधानमंत्री ने आदिवासी समाज को मुख्यधारा से जोड़ने विभिन्न योजनाएं बनाई हैं।

जिसमें पीएम जनमन भी शामिल है। केंद्र एवं राज्य सरकार का समन्वित प्रयास है कि माताएं एवं बहनें आत्मनिर्भर बने और उन्हें सम्मान और सुरक्षा मिले। शासन का प्रयास है कि आदिवासी समाज की संस्कृति और मूल्यों का संरक्षण किया जा सके। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में जनजातीय समाज के कल्याण के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने इस अवसर पर सरगुजा क्षेत्र में आदिवासी समाज के हित में महत्वपूर्ण योगदान हेतु माता राजमोहिनी देवी एवं संत गाहिरा गुरु का विशेष स्मरण करते हुए नमन किया। कार्यक्रम में स्कूली छात्र छात्राओं द्वारा असमिया लोक नृत्य बिहू, सहित छत्तीसगढ़ के आदिवासी लोक नृत्यों पर प्रस्तुति दी गई।

इस अवसर पर जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए जिनका श्रीमती राजवाड़े द्वारा अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने विभागीय अधिकारियों से योजनाओं और कार्यक्रमों पर जानकारी भी ली। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले जनजातीय समाज प्रमुखों, कलाकारों और खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।

शिक्षा सचिव सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी ने निभाई शिक्षक की भूमिका

No comments Document Thumbnail

रायपुर। स्कूल शिक्षा सचिव सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी ने आज महासमुंद जिले के उड़ीसा सीमा से सटे वनांचल क्षेत्रों में स्थित विभिन्न विद्यालयों का अचानक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने छात्रों की शैक्षिक प्रगति, स्कूलों की सुविधाओं और शैक्षिक गतिविधियों का गहन अवलोकन किया। बच्चों के उत्साही उत्तरों से प्रभावित होकर परदेशी ने उनकी समझ और ज्ञान की सराहना की।

निरीक्षण के दायरे में आने वाले स्कूलों में हायर सेकेंडरी स्कूल बेलसोंडा, प्राथमिक शाला ओंकारबंद, पीएम स्कूल खोपड़ी, मिडिल एवं हाई स्कूल खोपली, मिडिल और हाई स्कूल कसेकेरा, मिडिल स्कूल कुलिया, और कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय सुनसुनिया शामिल थे।

निरीक्षण के दौरान परदेशी ने कुछ समय के लिए शिक्षक की भूमिका निभाते हुए विद्यार्थियों को कृत्रिम उपग्रह के बारे में समझाया। उन्होंने बच्चों से विज्ञान, भूगोल और सामान्य ज्ञान से जुड़े सवाल पूछे। बच्चों से भारत के महान वैज्ञानिकों, इंद्रधनुष के रंगों की संख्या, छत्तीसगढ़ के जिलों और पड़ोसी राज्यों के बारे में सवाल किए गए, जिनका बच्चों ने सही जवाब दिया। छोटे बच्चों से रंगों और फलों से जुड़े सवाल भी पूछे गए, जिनमें अधिकांश बच्चों ने सही उत्तर दिए।

कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय सुनसुनिया की छात्राओं ने शिक्षा सचिव से राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से रक्षाबंधन पर्व पर हुई मुलाकात का अपना अनुभव साझा किया जिसे छात्रों ने एक अविस्मरणीय पल बताया। इस पर सचिव  ने कहा कि आज की बालिकाएं और महिलाएं हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं, वे सुई से लेकर हवाई जहाज तक उड़ा रही हैं। यह समाज में महिला सशक्तिकरण का एक शानदार उदाहरण है।

निरीक्षण में शौचालयों की तालाबंदी देखकर परदेशी ने प्रधानपाठक और प्राचार्य को नाराजगी जताते हुए निर्देश दिए कि सभी सुविधाएं बच्चों के लिए सुलभ होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि शासन से प्राप्त सामग्री बच्चों के उपयोग के लिए खुली और उपलब्ध रहनी चाहिए। इसके अलावा, उन्होंने शौचालयों में स्वच्छता बनाए रखने और उन्हें स्कूल समय में खुला रखने के निर्देश के साथ ही परिसर की साफ-सफाई, पुस्तकालय का अधिकतम उपयोग, प्रयोगशाला का उपयोग, शिक्षकों की समय पर उपस्थिति, शिक्षक डायरी का संधारण और शासन के दिशा-निर्देशों का समयानुसार पालन करने पर भी जोर दिया।

निरीक्षण के अवसर पर रायपुर संभाग के संयुक्त संचालक राकेश पांडे, जिला शिक्षा अधिकारी मोहन राव सावंत, आलोक चांडक, जिला मिशन समन्वयक कमल नारायण चंद्राकर सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

राज्यपाल रमेन डेका ने विंग कमांडर (सेवानिवृत्त) एमबी ओझा जी के निधन पर व्यक्त किया गहरा दुःख

No comments Document Thumbnail

रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने विंग कमांडर (सेवानिवृत्त) एमबी ओझा जी के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए नमन किया। राज्यपाल ने कहा कि उन्होंने 1971 के युद्ध में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और युद्ध में भारत की विजय के साक्षी भी रहे, मॉं भारती की रक्षार्थ अपना सर्वस्व समर्पित करने वाले ऐसे वीर सैनिक को शत-शत् नमन।

साथ ही राज्यपाल ने कहा कि एमबी ओझा जी 1971 के युद्ध के साथ-साथ अनेक मिशनों में सभी को अपने अद्भुत शौर्य एवं पराक्रम से परिचित कराया। राज्यपाल डेका ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में आश्रय एवं परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर उन्हें नमन किया

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज जशपुर जिले के बगिया सीएम कार्यालय में देश के प्रथम उपप्रधानमंत्री और गृहमंत्री स्वर्गीय सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर उन्हें नमन किया है। मुख्यमंत्री ने देश के लिए लौह पुरुष सरदार पटेल के योगदान को याद करते हुए कहा कि सरदार पटेल अपनी देशभक्ति, दृढ़ इच्छाशक्ति और साहस के लिए जाने जाते थे। देश के स्वतंत्रता संग्राम में उनकी अग्रणी भूमिका थी। इस मौके पर विधायक श्रीमती गोमती साय भी मौजूद रहीं।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम और स्वतंत्र भारत के नवनिर्माण में सरदार पटेल जी की अविस्मरणीय भूमिका को देखते हुए उनकी स्मृति और सम्मान में प्रत्येक वर्ष उनकी जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है। राष्ट्रीय एकता किसी भी देश की शक्ति और विकास का मूल स्तंभ होती है। भारत विविधताओं का देश है, जहां हर क्षेत्र की अपनी भाषा, संस्कृति और परंपरा है। उन्होंने कहा कि हम सभी का कर्तव्य है कि एकजुट होकर अपने प्रदेश और  देश की प्रगति में अपना योगदान दें।

कारखानों में श्रमिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जानी चाहिए: डॉ. डहरिया

No comments Document Thumbnail

रायपुर। छत्तीसगढ़ के कल-कारखानों में दुर्घटनाओं की रोकथाम और कार्यस्थलों में श्रमिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने प्रबंधन की भूमिका सेमिनार का विगत दिनों आयोजन किया गया। औद्योगिक स्वास्थ्य एवम् सुरक्षा संचालनालय द्वारा राजधानी रायपुर के एक निजी होटल में आयोजित किया गए इस सेमिनार में श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

श्रम मंत्री डॉ. डहरिया ने सेमिनार में प्रबंधन से जुड़े लोगों को श्रमिकों की सुरक्षा के मद्देनजर हर संभव उपाय सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि कारखानों के संचालन में श्रमिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जानी चाहिए। सेमिनार मे देश के विभिन्न क्षेत्रों से सुरक्षा के क्षेत्र मे कार्य करने वाले विषय विशेषज्ञों द्वारा अलग अलग सत्रों मे व्याख्यान दिए गए। सेमिनार मे पूर्व कारखानो मे घटित दुर्घटनाओ  और उनसे बचाव के उपायों पर भी चर्चा की गई। सेमिनार मे प्रदेश के विभिन्न कारखानों से प्रतिनिधि भी सम्मिलित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता भीम सिंह, श्रमायुक्त सह मुख्य कारखाना निरीक्षक द्वारा की गई। विभाग के प्रभारी संचालक के.के. द्विवेदी द्वारा सभी  अतिथियो एवम् प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए “शून्य दुर्घटना“ के लए कार्य करने का आह्वान किया गया।


मुख्यमंत्री द्वारा मितान सेवा के विस्तार के पश्चात् आधे घंटे के भीतर मिला विवाह प्रमाण पत्र

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा मितान योजना के शुभारंभ के तत्काल बाद 30 मिनट के भीतर, हितग्राही बालोद निवासी गौरव पटेल और श्रीमती डिंपल पटेल के घर तक पहुंचा उनका “विवाह प्रमाण पत्र” बालोद नगर पालिका में “मुख्यमंत्री मितान योजना” के तहत स्वयं विधायक संजारी बालोद श्रीमती संगीता सिन्हा,

नगर पालिका अध्यक्ष विकास चोपड़ा और कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने मितान की भूमिका निभाई। ज्ञात हो कि प्रदेश के नगर निगमों में यह सुविधा उपलब्ध थी। इसका विस्तार अब नगर पालिका स्तर पर किया गया है। इससे आम नागरिकों को विभिन्न प्रकार के प्रमाण पत्र आसानी से सुलभ हो सकेंगे।

मीडिया जगत निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता से लोकतंत्र को नई दिशा प्रदान करता है - भूपेश

No comments Document Thumbnail

रायपुर। आज राष्ट्रीय प्रेस दिवस है। यह दिन प्रतिवर्ष सोलह नवंबर को स्वतंत्र और जिम्मेदार प्रेस की भूमिका को रेखांकित करने के लिए मनाया जाता है। आज ही के दिन से भारतीय प्रेस परिषद ने काम करना शुरू किया था। राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मीडिया जगत के लोगों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि मीडिया जगत निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता से लोकतंत्र को एक नई दिशा प्रदान करता है। राष्ट्रीय प्रेस दिवस, प्रेस की स्वतंत्रता और जिम्मेदारियां की ओर भी ध्यान आकर्षित करता है।



 तीन दिवसीय मल्टीमीडिया चित्र प्रदर्शनी

एक भारत-श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम के तहत बिलासपुर के गुरू घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय परिसर में आज से तीन दिवसीय मल्टीमीडिया चित्र प्रदर्शनी शुरू हुई। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत अट्ठारह नवंबर तक चलने वाली इस प्रदर्शनी में विभिन्न स्पर्धाओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्रालय के तहत केंद्रीय संचार ब्यूरो के रायपुर प्रादेशिक कार्यालय और बिलासपुर क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा आयोजित इस प्रदर्शनी का शुभारंभ सीआरपीएफ के गु्रप कमांडिंग अधिकारी लक्ष्मीनारायण मिश्रा ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर आलोक चक्रवाल ने की। कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना-एनएसएस के मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ के निदेशक ए.एस. कबीर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे।

इस अवसर पर मिश्रा ने कहा कि सर्वश्रेष्ठ भारत का निर्माण गुरु घासीदास और सरदार वल्लभभाई पटेल के आदर्शों से ही संभव है। उन्होंने कहा कि गुरु घासीदास ने सदियों पहले मनखे-मनखे एक समान का विचार दिया, जो आज भी देश को एकसूत्र में पिरोने का कार्य कर रहा है। मिश्रा ने कहा कि प्रदर्शनी में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के योगदान को दर्शाया गया है। उन्होंने सीआरपीएफ द्वारा किए जा रहे प्रयासों के बारे में भी जानकारी दी। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ अभियान को राष्ट्रीय एकता के प्रसार के लिए जरूरी बताया।  इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के करीब दो सौ स्वयंसेवियों ने विश्वविद्यालय परिसर में पारंपरिक वेशभूषा में जागरूकता रैली निकाली।

पर्यावरण संरक्षण में स्कूली बच्चों की महत्वपूर्ण भूमिका : सुब्रत साहू

No comments Document Thumbnail

रायपुर। स्कूली बच्चों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने और उन्हें पर्यावरण संरक्षण के लिये प्रेरित करने के लिये छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल द्वारा आयोजित दो दिवसीय इको बाल मेले का आज शुभारंभ किया गया। अपर मुख्य सचिव आवास एवं पर्यावरण विभाग एवं अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल सुब्रत साहू ने इस मेले का शुभारंभ करने के बाद समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण में स्कूली बच्चों को आगे आना होगा। उन्होंने आज मेले में उपस्थित स्कूली बच्चों एवं शिक्षकों से पर्यावरण के संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान करते हुए कहा कि युवा पीढ़ी होने के नाते स्कूली बच्चों की पर्यावरण की रक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका है।



सुब्रत साहू ने पर्यावरण पर मंडराते खतरों का उल्लेख करते हुए कहा कि मौजूदा समय में पृथ्वी और हमारा जन-जीवन एक कठिन दौर से गुजर रहा है। विकास की गति को बरकरार रखते हुए पर्यावरण को बचाये रखना एक बड़ी चुनौती है, लेकिन थोड़ी सी सावधानियों के साथ ऐसा कर पाना संभव है। सुब्रत साहू ने कहा कि हमें अपनी आदतों में परिवर्तन लाना होगा तथा पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाले कार्यों को छोड़ना होगा। हमें अपने व्यवहार से पर्यावरण की रक्षा का संदेश देना होगा।छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल के सदस्य सचिव आर.पी. तिवारी ने दो दिवसीय इको बाल मेले के आयोजन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह कार्यक्रम मुख्यतः पर्यावरणीय जन-जागरूकता के लिए किया जा रहा है।



आज के इस कार्यक्रम में सभी जिलों के इको क्लब स्कूलों के बच्चों द्वारा उत्साहपूर्वक भाग लिया जाना यह प्रदर्शित कर रहा है कि बच्चे पर्यावरण के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वाह कर रहे हैं। दो दिवसीय इको बाल मेले में प्रदेश के सभी जिलों के 03-03 इको क्लब स्कूलों के विद्यार्थी भाग ले रहे हैं। यहां आयोजित प्रदर्शनी मंे इन विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न पर्यावरणीय विषयों पर केन्द्रित शैक्षणिक मॉडल प्रस्तुत किए गए हैं, जिनमें पर्यावरण पर आये खतरों को दर्शाते हुए पर्यावरण की रक्षा का संदेश दिया गया है। इसके साथ ही पर्यावरण पर आधारित विभिन्न प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जा रही है। श्री सुब्रत साहू ने पर्यावरण संरक्षण मण्डल द्वारा तैयार स्कूली बच्चों की प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.