Media24Media.com: किसान सम्मान निधि

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label किसान सम्मान निधि. Show all posts
Showing posts with label किसान सम्मान निधि. Show all posts

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में किसानों की उन्नति जय जवान-जय किसान के नारे को कर रही है सार्थक : मुख्यमंत्री साय

No comments Document Thumbnail

रायपुर : प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी ने आज महाराष्ट्र के वाशिम जिले से देश के लगभग 9 करोड़ 40 लाख से अधिक किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 18वीं किस्त के रूप में 20 हजार करोड़ रुपए से अधिक की राशि सीधे उनके खाते में अंतरित की। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के 18वीं किस्त के ऑनलाइन अंतरण कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल हुए। उन्होंने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के 18वीं किस्त के रूप में प्रदेश के 24 लाख 98 हजार से अधिक किसानों के खातों में 566 करोड़ 77 लाख रुपए से अधिक की राशि अंतरित होने पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया। श्री साय ने इस मौके पर प्रदेश के किसानों को बधाई और शुभकामनाएं दी।





           मुख्यमंत्री  साय ने इस मौके पर कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के 17 वीं किश्त की तुलना में इस बार 66 हजार 485 अधिक किसानों ने योजना का लाभ उठाया है। इससे पहले भी 16 वीं किश्त की तुलना में 17वीं किश्त का लाभ उठाने वाले किसानों की संख्या 01 लाख 11 हजार 518 अधिक थी।

 उन्होंने कहा कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना की किश्त-दर-किश्त लाभान्वित होने वाले किसानों की संख्या में बढ़ोतरी होना इस बात का प्रमाण है कि भारत के कृषि क्षेत्र में कितनी तेजी से प्रगति हो रही है। यह मोदी सरकार पर किसानों के मजबूत भरोसे का भी प्रमाण है। श्री साय ने कहा कि 18 वीं किश्त के अंतर्गत छत्तीसगढ़ के जो किसान भाई-बहन आज लाभान्वित हो रहे हैं, उनमें 02 लाख 49 हजार 867 वन-पट्टा धारक हैं और 30 हजार 408 किसान पीवीटीजी योजना के अंतर्गत लाभान्वित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में किसानों की उन्नति जय जवान-जय किसान के नारे को सार्थक कर रही है।

           इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, कृषि मंत्री  रामविचार नेताम, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री  लखनलाल देवांगन, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री  टंकराम वर्मा, सांसद  बृजमोहन अग्रवाल, विधायक सर्व  मोतीलाल साहू, पुरंदर मिश्रा,  ईश्वर साहू,  गुरु खुशवंत साहेब और डॉ. रामप्रताप मौजूद रहे।

PM Kisan Yojana: पीएम मोदी आज जारी करेंगे किसान सम्मान निधि की 14वीं किस्त

No comments Document Thumbnail

PM Kisan Yojana : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पीएम- किसान योजना के तहत लगभग 8.5 करोड़ किसान लाभार्थियों को 14वीं किस्त के रूप में लगभग 17,000 करोड़ रुपये जारी करेंगे। एक सरकारी बयान में कहा गया है कि यह राशि आज राजस्थान के सीकर के एक कार्यक्रम में लाभार्थियों के बैंक खातों में स्थानांतरित की जाएगी।


कहा गया है कि यह वित्तीय सहायता किसानों को उनकी दैनिक जरूरतों को पूरा करने में सहायता करेगी और उनके समग्र कल्याण में योगदान देगी। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) 24 फरवरी, 2019 को शुरू की गई। योजना के तहत, प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण (डीबीटी) प्रणाली के माध्यम से देश भर के किसान परिवारों के बैंक खातों में तीन समान किस्तों में प्रति वर्ष 6,000 रुपये दिये जाते हैं। अब तक देशभर के 11 करोड़ से अधिक किसानों को 2.42 लाख करोड़ रुपये से अधिक का लाभ प्रदान किया जा चुका है।

इस कार्यक्रम में मोदी देश को 1.25 लाख पीएम किसान समृद्धि केंद्र (पीएमकेएसके) समर्पित करेंगे। सरकार चरणबद्ध तरीके से देश में खुदरा उर्वरक दुकानों को पीएम किसान समृद्धि केंद्र में परिवर्तित कर रही है। ये केंद्र किसानों को कृषि-कच्चा माल, मिट्टी परीक्षण, बीज और उर्वरक की सुविधा प्रदान करेंगे।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.