Media24Media.com: #Toyota Fortuner

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #Toyota Fortuner. Show all posts
Showing posts with label #Toyota Fortuner. Show all posts

सीएम साय का बदला काफिला! फॉर्च्यूनर की जगह दौड़ी नई स्कॉर्पियो

No comments Document Thumbnail

 रायपुर। सीएम साय के काफिले में आज एक बड़ा बदलाव देखने को मिला, जिसने प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंचे पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। अब तक काफिले में शामिल Toyota Fortuner की जगह नई Mahindra Scorpio गाड़ियां नजर आईं, जिसे लेकर मौके पर उत्सुकता का माहौल रहा।


जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री अब तक पूर्व मुख्यमंत्री Bhupesh Baghel के कार्यकाल में खरीदी गई फॉर्च्यूनर का उपयोग कर रहे थे। हालांकि, वाहनों की स्थिति और लगातार उपयोग को देखते हुए इन्हें बदलने का निर्णय लिया गया।

बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री के काफिले में कुल छह नई स्कॉर्पियो गाड़ियां शामिल की गई हैं। इनमें से एक बुलेटप्रूफ स्कॉर्पियो में स्वयं मुख्यमंत्री सफर करेंगे। सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से यह बदलाव किया गया है।

काफिले में हुए इस बदलाव को लेकर भाजपा नेताओं और मीडिया के बीच खासा उत्साह देखा गया। कई लोग नई गाड़ियों के बारे में जानकारी लेते नजर आए, वहीं इस बदलाव को लेकर चर्चा भी तेज रही।

इस पूरे मामले पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि पुराने वाहन काफी समय से उपयोग में थे और उनकी स्थिति पहले जैसी नहीं रही थी। उन्होंने बताया कि कई बार रास्ते में गाड़ियां खराब हो जाती थीं, जिससे परेशानी होती थी। इन्हीं कारणों से अब नए वाहनों को काफिले में शामिल किया गया है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.