Media24Media.com: #SuicideCase

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #SuicideCase. Show all posts
Showing posts with label #SuicideCase. Show all posts

नवविवाहिता ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, परिजनों ने पति पर लगाया एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप

No comments Document Thumbnail

 दुर्ग। जिले के उतई थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता की फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान उत्तर प्रदेश के जौनपुर निवासी रवीना यादव के रूप में हुई है, जिसकी शादी करीब डेढ़ साल पहले विपुल यादव से हुई थी। घटना के बाद मृतका के परिजनों ने पति के विवाहेतर संबंध (एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर) को मौत की वजह बताया है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि आरोपों की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।


देर रात 17 बार किया फोन, नहीं मिला जवाब

पुलिस के अनुसार, घटना 14 अगस्त की रात की है। मृतका के मामा साहब लाल यादव ने आरोप लगाया कि उस रात रवीना और उसका पति घर पर मौजूद थे, तभी एक महिला वहां पहुंची जिसे कथित तौर पर पति की प्रेमिका बताया जा रहा है। इस बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ। परिजनों का दावा है कि विवाद के बाद रवीना को कमरे में बंद कर पति उस महिला के साथ बाहर चला गया। इसके बाद रवीना ने रात 12 से 2 बजे के बीच अपने पति को करीब 17 बार कॉल किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।

कथित प्रेमिका से 15 मिनट हुई थी बात

परिजनों ने यह भी बताया कि घटना से पहले रात करीब 8:30 बजे रवीना की उस महिला से फोन पर लगभग 15 मिनट बात हुई थी। बातचीत के दौरान रवीना अत्यधिक तनाव में थी और उसने खुद को नुकसान पहुंचाने की बात भी कही थी। इसके बाद रवीना ने कमरे में पंखे से दुपट्टे का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा

नवविवाहिता का मामला होने के कारण महिला कार्यपालिक मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पंचनामा कार्रवाई की गई और उतई पुलिस ने धारा 194 BNSS के तहत मर्ग कायम किया। 15 अगस्त की सुबह परिजनों को सूचना मिलने पर वे जौनपुर से दुर्ग पहुंचे। 16 अगस्त को महिला डॉक्टरों की टीम द्वारा पोस्टमार्टम किए जाने के बाद पिता लल्लन यादव व अन्य परिजन शव लेकर जौनपुर रवाना हो गए।

कॉल डिटेल और मोबाइल खंगाल रही पुलिस

पुलिस फिलहाल मृतका के मोबाइल फोन, कॉल डिटेल रिकॉर्ड्स (CDR) और विवाद से जुड़े सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पीएम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

28 पन्नों के सुसाइड नोट ने खोली पोल — ओला इलेक्ट्रिक के सीईओ पर लगा गंभीर आरोप

No comments Document Thumbnail

बेंगलुरु- ओला इलेक्ट्रिक में कार्यरत एक 38 वर्षीय इंजीनियर ने आत्महत्या कर ली। इस घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। पुलिस को 28 पन्नों का सुसाइड नोट मिला है, जिसमें इंजीनियर ने अपमान और मानसिक तनाव का ज़िक्र किया है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, इंजीनियर ने कार्यस्थल पर अत्यधिक दबाव, अपमानजनक व्यवहार और तनावपूर्ण माहौल का सामना करने की बात कही है।इस मामले में पुलिस ने ओला इलेक्ट्रिक के सीईओ भाविश अग्रवाल और कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने (abetment to suicide) का मामला दर्ज किया है।

फिलहाल जांच जारी है, और पुलिस कंपनी के आंतरिक कार्य माहौल से जुड़ी जानकारियां इकट्ठा कर रही है।यह घटना एक बार फिर से कॉर्पोरेट जगत में मानसिक स्वास्थ्य और कार्यस्थल की संस्कृति को लेकर गंभीर सवाल खड़े करती है।

मुख्य बिंदु:

  • मृतक: 38 वर्षीय इंजीनियर, ओला इलेक्ट्रिक कर्मचारी

  • सुसाइड नोट: 28 पन्नों का, जिसमें अपमान और तनाव का ज़िक्र

  • आरोपी: सीईओ भाविश अग्रवाल और एक शीर्ष अधिकारी

  • मामला: आत्महत्या के लिए उकसाने का (FIR दर्ज)

  • जांच: पुलिस कर रही है गहराई से पड़ताल


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.