Media24Media.com: #Sawan Somvar Upay

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #Sawan Somvar Upay. Show all posts
Showing posts with label #Sawan Somvar Upay. Show all posts

आज तीसरे सावन सोमवार की शाम करें ये 3 उपाय, मिल सकती है कर्ज से मुक्ति और भाग्य का साथ!

No comments Document Thumbnail

 Sawan Somvar Upay: सावन मास का प्रत्येक सोमवार भगवान शिव की आराधना के लिए अत्यंत फलदायी माना जाता है, लेकिन इस बार का आज तीसरा सावन सोमवार (28 जुलाई) विशेष रूप से महत्वपूर्ण है क्योंकि इसी दिन सावन विनायक चतुर्थी भी पड़ रही है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार यह दिन कर्ज मुक्ति, बाधा निवारण और भाग्योदय के लिए अत्यंत शुभ है।


अगर इस दिन भक्तजन विधिपूर्वक कुछ प्रभावी उपाय करें, तो भगवान शिव की विशेष कृपा प्राप्त हो सकती है। आइए जानते हैं ऐसे तीन आसान लेकिन प्रभावशाली उपाय, जो तीसरे सावन सोमवार की शाम किए जा सकते हैं:

1. बिल्वपत्र पर नाम लिखकर अर्पण करें

इस दिन 11 बिल्वपत्र लेकर उन पर अपना या अपने परिवारजनों का नाम लिखें और उन्हें भगवान शिव को अर्पित करें। ऐसा करने से भोलेनाथ की कृपा मिलती है और परिवार पर आए संकट दूर होते हैं।

मंत्र जाप:

“ॐ त्र्यंबकाय नमः”
(इस मंत्र का 108 बार जाप करें।)

2. दीपदान से दूर होंगी बाधाएं

तीसरे सोमवार की शाम के समय पांच दीपक जलाएं और उन्हें पंचमुखी शिवलिंग या शिव प्रतिमा के समक्ष समर्पित करें। यह उपाय जीवन की पाँचों दिशाओं से आने वाली रुकावटों को समाप्त करने में सहायक माना गया है।

मंत्र जाप:
“ॐ पंचवक्त्राय नमः”

3. रूद्राष्टक का पाठ करें

स्नान के बाद किसी शांत स्थान पर बैठकर संकल्प लें और रूद्राष्टक स्तोत्र का पाठ करें। पाठ के दौरान मन में अपनी मनोकामना को स्पष्ट रूप से रखें। यह शिव आराधना का अति प्रभावशाली स्तोत्र है।

शुभ मुहूर्त में करें ये उपाय

ज्योतिष विशेषज्ञों के अनुसार, तीसरा सोमवार भाग्य परिवर्तन का दुर्लभ अवसर है। इस दिन श्रद्धा और विश्वास से किए गए ये उपाय न केवल कर्ज से मुक्ति दिला सकते हैं बल्कि रुके हुए कार्यों को भी गति प्रदान करते हैं।

नोट: उपरोक्त उपाय धार्मिक आस्था और मान्यताओं पर आधारित हैं। इनका उद्देश्य आध्यात्मिक मार्गदर्शन है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.