Media24Media.com: #India-Russia Defense Deal

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #India-Russia Defense Deal. Show all posts
Showing posts with label #India-Russia Defense Deal. Show all posts

भारत की हवाई सुरक्षा और मजबूत, रूस से जल्द मिलेगी S-400 की चौथी यूनिट

No comments Document Thumbnail

 India-Russia Defense Deal : भारत की हवाई रक्षा प्रणाली को जल्द ही बड़ी मजबूती मिलने जा रही है। सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, रूस से S-400 ट्रायम्फ मिसाइल सिस्टम की चौथी यूनिट अगले महीने की शुरुआत में भारत पहुंच सकती है। यह कदम ऐसे समय में उठाया जा रहा है, जब देश अपनी सीमाओं पर हवाई सुरक्षा को और अधिक सुदृढ़ करने में जुटा है।


बताया गया है कि S-400 सिस्टम की तीन यूनिट पहले ही भारत को मिल चुकी हैं, जबकि चौथी यूनिट की आपूर्ति अंतिम चरण में है। वहीं, पांचवीं और आखिरी यूनिट नवंबर तक मिलने की संभावना जताई जा रही है।

2018 में हुआ था बड़ा रक्षा सौदा
भारत ने अक्टूबर 2018 में रूस के साथ लगभग 5 अरब डॉलर में S-400 मिसाइल सिस्टम की पांच यूनिट खरीदने का समझौता किया था। यह दुनिया के सबसे उन्नत लंबी दूरी के सतह से हवा में मार करने वाले रक्षा प्रणालियों में से एक माना जाता है।

और यूनिट खरीदने की तैयारी
सूत्रों के मुताबिक, भारत ने S-400 सिस्टम की पांच और यूनिट खरीदने को भी मंजूरी दी है। इसके बाद कुल यूनिट की संख्या 10 तक पहुंच सकती है। इसे मौजूदा सौदे का ही अगला चरण माना जा रहा है।

प्रतिबंधों की आशंका नहीं
यह सौदा अमेरिका की चेतावनियों के बावजूद किया गया था। अमेरिका ने CAATSA कानून के तहत प्रतिबंध लगाने की बात कही थी, हालांकि अब तक भारत पर किसी तरह की कार्रवाई नहीं हुई है। सूत्रों का कहना है कि नई खरीद पर भी प्रतिबंध की संभावना कम है।

ऑपरेशन में साबित हुई ताकत
हाल के सैन्य अभियानों में S-400 सिस्टम की उपयोगिता सामने आ चुकी है। इसने दुश्मन के हवाई खतरों को समय रहते ट्रैक और निष्क्रिय करने में अहम भूमिका निभाई है।

कई लक्ष्यों को एक साथ कर सकता है ट्रैक
S-400 ट्रायम्फ एक अत्याधुनिक एयर डिफेंस सिस्टम है, जो एक साथ कई हवाई खतरों—जैसे फाइटर जेट, ड्रोन और मिसाइल—को ट्रैक कर उन्हें नष्ट करने की क्षमता रखता है।
विशेषज्ञों का मानना है कि चौथी यूनिट की तैनाती से भारत की ‘टू-फ्रंट’ चुनौती (चीन और पाकिस्तान) से निपटने की क्षमता और मजबूत होगी तथा देश की हवाई सुरक्षा और ज्यादा अभेद्य बनेगी।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.