Media24Media.com: #CCM Naxali

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #CCM Naxali. Show all posts
Showing posts with label #CCM Naxali. Show all posts

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों पर प्रहार: करोड़ का इनामी सुधाकर एनकाउंटर में ढेर

No comments Document Thumbnail

 रायपुर : छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में एनकाउंटर में एक करोड़ का इनामी नक्सली ढेर हो गया है. मृतक नक्सली केंद्रीय कमेटी मेंबर का सदस्य था, जिसकी पहचान थेंटू लक्ष्मी उर्फ नरसिम्हा उर्फ गौतम उर्फ सुधाकर के रूप में हुई है. नक्सली तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र राज्य में वॉन्टेड था. बता दें कि राज्य में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है. पिछले कुछ महीनों में कई नक्सलियों के एनकाउंटर हुए हैं. वहीं, बड़ी संख्या में नक्सली सरेंडर भी कर चुके हैं.


इंद्रावती टाइगर रिजर्व में एनकाउंटर

पुलिस को सूचना मिली थी कि बीजापुर के इंद्रावती टाइगर रिजर्व एरिया में बड़े नक्सलियों की मौजूदगी है. इनमें केंद्रीय समिति सदस्य गौतम उर्फ सुधाकर, तेलंगाना राज्य समिति सदस्य बांदी प्रकाश, दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी के सदस्य पप्पा राव का भी नाम शामिल है. सूचना के आधार पर डीआरजी, एसटीएफ और कोबरा की संयुक्त बल को अभियान के लिए क्षेत्र में भेजा गया था. इस दौरान जवानों की नक्सलियों से मुठभेड़ हो गई. दोनों ओर से गोलीबारी चालू हो गई. मुठभेड़ में इनामी नक्सली थेंटू लक्ष्मी ढेर हो गया. सुरक्षाबलों की ओर से इलाके में क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है.

मारा गया था बसवा राजू

छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ इलाके में हुई मुठभेड़ में 1 करोड़ का नक्सली लीडर बसवा राजू को जवानों ने ढेर कर दिया. बसवा राजू को नंबाला केशव राव उर्फ बसवा राजू उर्फ गग़न्ना उर्फ प्रकाश के नाम से भी जाना जाता था. उसने बीटेक की पढ़ाई की है. मेडिसन के बारे में वो अच्छी खासी जानकारी रखता था. बसवा आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले के जियन्नापेट गांव का रहने वाला था.

बसवा राजू एक खूंखार नक्सली था. वो सीपीआई (माओवादी) का सुप्रीम कमांडर था. उसे नक्सल संगठन का थिंक टैंक भी कहा जाता था. 2018 में नक्सली लीडर गणपति ने अपना पोस्ट थोड़ दिया था. उसकी जगह राजू ने ले ली. बसवा राजू ने जवानों पर कई अटैक प्लान किए. वो कई जवानों की शहादत का जिम्मेदार है. वो आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले का रहने वाला था. स्टूडेंट लाइफ से ही उसने वामपंथी गतिविधियों में शामिल होने शुरू कर दिया था. रेडिकल स्टूडेंट्स यूनियन (RSU) का सदस्य रहा. धीरे-धीरे वो सीपीआई (माओवादी) के महासचिव की पोस्ट तक पहुंचा. NIA के साथ-साथ तेलंगाना और आंध्र प्रदेश पुलिस की मोस्ट वांडेट लिस्ट में भी वो शामिल था.

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.