Media24Media.com: #BJP 47 Foundation Day

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #BJP 47 Foundation Day. Show all posts
Showing posts with label #BJP 47 Foundation Day. Show all posts

BJP का 47वां स्थापना दिवस आज, “गांव चलो अभियान” की शुरुआत

No comments Document Thumbnail

 रायपुर। भारतीय जनता पार्टी (BJP) आज अपना 47वां स्थापना दिवस मना रही है। इस अवसर पर राजधानी रायपुर सहित पूरे प्रदेश में पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। हजारों कार्यकर्ता विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होकर स्थापना दिवस को भव्य रूप देंगे।


स्थापना दिवस के साथ ही भाजपा आज, 6 अप्रैल से 14 अप्रैल तक “गांव चलो अभियान” की शुरुआत भी कर रही है। इस अभियान के तहत मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता, मंत्री और विधायक गांव-गांव जाकर ग्रामीणों से सीधा संवाद करेंगे।

हर विधानसभा में चुने जाएंगे 50 गांव

पार्टी की योजना के अनुसार प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में लगभग 50 गांवों का चयन किया गया है। इन गांवों में जनसंपर्क और संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान सरकार की योजनाओं की जानकारी दी जाएगी और ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनी जाएंगी।

कार्यालयों में फहराया जाएगा पार्टी ध्वज

स्थापना दिवस के मौके पर प्रदेश के सभी भाजपा कार्यालयों में पार्टी का ध्वज फहराया जाएगा। साथ ही संगठन को और मजबूत करने का संकल्प लिया जाएगा।

जनसंपर्क और संगठन विस्तार पर फोकस

इस पूरे अभियान का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंच बढ़ाना, सरकार की योजनाओं का प्रचार-प्रसार करना और आम जनता से सीधा जुड़ाव स्थापित करना है। पार्टी इसे संगठन विस्तार और जनआधार मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल मान रही है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.