Media24Media.com: #सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता. Show all posts
Showing posts with label #सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता. Show all posts

नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता: जंगल से हथियारों का जखीरा बरामद

No comments Document Thumbnail

 मोहला-मानपुर। छत्तीसगढ़ के मोहला-मानपुर जिले में नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। डीआरजी और आईटीबीपी के जवानों ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए जंगल से माओवादियों का हथियारों से भरा डंप बरामद किया है।


पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह के नेतृत्व में सुरक्षा बलों ने सीमावर्ती क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चलाया। विश्वसनीय सूचना के आधार पर कांकेर जिले के उयकाटोला और कोवाचीटोला तथा मानपुर ब्लॉक के कलवर गांव के बीच जंगल में छिपाकर रखा गया यह डंप बरामद किया गया।

बरामद हथियारों में एक AK-47 रायफल, एक इंसास रायफल, कारतूस और अन्य नक्सली सामग्री शामिल है। सुरक्षा बलों ने सभी सामान को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, माओवादी इस डंप का उपयोग बड़ी वारदातों को अंजाम देने के लिए कर सकते थे, लेकिन समय रहते इसे बरामद कर लिया गया।

गौरतलब है कि इसी उयकाटोला क्षेत्र में कुछ समय पहले आरकेबी डिवीजन के पांच माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया था। लगातार चल रहे अभियानों से नक्सलियों पर दबाव बढ़ रहा है और क्षेत्र में सुरक्षा बलों को लगातार सफलता मिल रही है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.