Media24Media.com: #समाननागरिकसंहिता

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #समाननागरिकसंहिता. Show all posts
Showing posts with label #समाननागरिकसंहिता. Show all posts

UCC विरोध पर कांग्रेस को संतोष पांडेय की दो टूक, ‘भ्रम फैलाने की कोशिश नहीं होगी कामयाब’

No comments Document Thumbnail

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस की ओर से UCC के विरोध में प्रदर्शन की चेतावनी के बाद भाजपा सांसद संतोष पांडेय ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस लोगों के बीच भ्रम फैलाने और उन्हें भड़काने की कोशिश कर रही है। सांसद ने कहा कि कांग्रेस किसी भी मुद्दे को लेकर सामने आए, जनता उसका जवाब देगी।


मीडिया से चर्चा के दौरान संतोष पांडेय ने कहा कि भाजपा प्रदेश में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने कांग्रेस पर प्रदेश में दिल्ली जैसी स्थिति पैदा करने और समय-समय पर अराजकता फैलाने का प्रयास करने का आरोप लगाया।

UCC पर बोले- सभी वर्गों के हित में काम कर रही सरकार

UCC को लेकर सांसद ने कहा कि भाजपा सरकार सभी वर्गों के हितों को ध्यान में रखकर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि देश में आदिवासी समाज को भी महत्वपूर्ण प्रतिनिधित्व मिला है। संतोष पांडेय ने कहा, “हमारे यहां आदिवासी मुख्यमंत्री और महिला आदिवासी राष्ट्रपति हैं।”

'सेवा संकल्प अभियान' पर भी कांग्रेस को घेरा

'सेवा संकल्प अभियान' को लेकर कांग्रेस की ओर से की गई टिप्पणी पर भी सांसद ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकारों की उपलब्धियों पर सवाल उठाने से पहले कांग्रेस को यह देखना चाहिए कि कई चुनौतियों के बावजूद महाराष्ट्र और बिहार में भाजपा की सरकारें क्यों बनीं।

उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों को जनता का समर्थन मिल रहा है। सांसद ने कहा कि कांग्रेस किसी भी मुद्दे को लेकर सामने आए, वह अपने राजनीतिक उद्देश्य में सफल नहीं होगी।

महादेव सट्टा ऐप पर बोले- लगातार हो रही कार्रवाई

महादेव सट्टा ऐप मामले पर संतोष पांडेय ने कहा कि इस मामले में लगातार कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने दावा किया कि उन्होंने सबसे पहले लोकसभा में महादेव सट्टा ऐप का मुद्दा उठाया था।

उन्होंने पिछली कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि उसके कार्यकाल में युवाओं को सट्टे और शराब के नशे की ओर धकेला गया। वहीं, भाजपा सरकार युवाओं को रोजगार से जोड़ने और उन्हें बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए काम कर रही है।

सांसद ने कहा कि सरकार का उद्देश्य युवाओं को रोजगार और बेहतर अवसर देना है। उन्होंने कांग्रेस के विरोध प्रदर्शनों को लेकर कहा कि जनता अब उसकी राजनीति और मुद्दों को समझ चुकी है और आने वाले समय में जनता ही इसका जवाब देगी।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.