Media24Media.com: #रामकृष्ण केयर अस्पताल

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #रामकृष्ण केयर अस्पताल. Show all posts
Showing posts with label #रामकृष्ण केयर अस्पताल. Show all posts

‘मौत का टैंक’ बना अस्पताल! जहरीली गैस ने ली 3 सफाईकर्मियों की जान, मचा हड़कंप

No comments Document Thumbnail

 रायपुर : रामकृष्ण केयर अस्पताल में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे शहर को झकझोर दिया। राजधानी रायपुर के पचपेड़ी नाका स्थित इस प्रतिष्ठित अस्पताल में सीवरेज टैंक की सफाई के दौरान जहरीली गैस के रिसाव से तीन सफाईकर्मियों की मौत हो गई, जबकि एक की हालत गंभीर बनी हुई है।


सेप्टिक टैंक बना ‘मौत का कुआं’

मंगलवार रात करीब 8 बजे बाहरी ठेका एजेंसी के जरिए कर्मचारियों को टैंक की सफाई के लिए उतारा गया। जैसे ही पहला कर्मचारी अंदर गया, वह जहरीली गैस की चपेट में आकर बेहोश हो गया। उसे बचाने उतरे दो अन्य साथी भी उसी जहरीले जाल में फंस गए और तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।

बिना सुरक्षा उपकरण उतारे गए कर्मचारी

मृतकों की पहचान:

  • अनमोल मांझी (25)
  • गोविंद सेंद्रे (35)
  • सत्यम कुमार (22)

परिजनों का आरोप है कि कर्मचारियों को बिना किसी सुरक्षा उपकरण—जैसे गैस मास्क, ऑक्सीजन सिलेंडर या सेफ्टी बेल्ट—के सीधे टैंक में उतार दिया गया। यह सीधी लापरवाही बताई जा रही है।

परिजनों का फूटा गुस्सा

घटना की खबर मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे और जमकर विरोध किया। पत्थरबाजी और नारेबाजी के बीच माहौल तनावपूर्ण हो गया। एक परिजन का दर्दभरा बयान—
“मेरा भाई मुझे लौटा दो… अस्पताल वालों ने उसे मार डाला…”
ने सभी को भावुक कर दिया।

पुलिस ने संभाला मोर्चा

टिकरापारा थाना पुलिस और भारी बल मौके पर पहुंचा और हालात को काबू में किया। देर रात तक तनाव बना रहा।

जांच के घेरे में प्रबंधन

इस घटना ने एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं

  • क्या सुरक्षा नियम सिर्फ कागजों तक सीमित हैं?
  • क्यों अब भी बिना मशीनों के गटर सफाई कराई जा रही है?

पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.