Media24Media.com: #युवक की लाश

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #युवक की लाश. Show all posts
Showing posts with label #युवक की लाश. Show all posts

तालाब में युवक की लाश मिलने से सनसनी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

No comments Document Thumbnail

 कोरबा। जिले के सर्वमंगलवा नगर स्थित बरमपुर बस्ती के तालाब में शुक्रवार सुबह एक युवक की लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।


मृतक की पहचान बिलासपुर निवासी केशव यादव के रूप में हुई है, जो कुसमुंडा क्षेत्र की एक निजी खदान कंपनी में कार्यरत था। मामला कुसमुंडा थाना अंतर्गत सर्वमंगला चौकी क्षेत्र का है।

स्थानीय लोगों की सूचना पर चौकी प्रभारी वैभव तिवारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। गोताखोरों की मदद से तालाब में तैर रही लाश को बाहर निकाला गया। पुलिस ने मौके पर पंचनामा कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

प्रारंभिक जांच में घटना के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और मृतक के परिजनों को भी सूचना दे दी गई है।

फिलहाल, मौत के असली कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.