Media24Media.com: #भाजपा की छत्तीसगढ़ इकाई

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #भाजपा की छत्तीसगढ़ इकाई. Show all posts
Showing posts with label #भाजपा की छत्तीसगढ़ इकाई. Show all posts

भाजपा छत्तीसगढ़ में मीडिया विभाग में फेरबदल, प्रवक्ता और मीडिया पैनलिस्ट की नई सूची जारी

No comments Document Thumbnail

 रायपुर। भाजपा की छत्तीसगढ़ इकाई ने संगठन में फेरबदल करते हुए मीडिया विभाग में नई नियुक्तियों की घोषणा की है। पार्टी की ओर से प्रदेश स्तर पर प्रवक्ताओं और मीडिया पैनलिस्ट की सूची जारी की गई है।


जारी सूची के अनुसार सीए प्रवीण साहू, गोविंदा गुप्ता और राहुल राय को मीडिया विभाग में सह-संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं गौरीशंकर श्रीवास सहित कुल 10 नेताओं को प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। ये प्रवक्ता पार्टी की नीतियों और गतिविधियों को मीडिया और जनता के बीच रखने का कार्य करेंगे।


पार्टी संगठन का कहना है कि मीडिया विभाग में किए गए इस फेरबदल से संगठन की संवाद व्यवस्था और जनसंपर्क को और मजबूत किया जाएगा। नई टीम पार्टी की नीतियों, कार्यक्रमों और सरकार की योजनाओं को प्रभावी ढंग से आम जनता तक पहुंचाने का काम करेगी।

पार्टी नेतृत्व ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई है कि वे संगठन को और अधिक सशक्त बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.