Media24Media.com: #नौकरी का झांसा

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #नौकरी का झांसा. Show all posts
Showing posts with label #नौकरी का झांसा. Show all posts

नौकरी का झांसा देकर ठगी! ‘कलेक्ट्रेट में लगवा दूंगा’ कहकर महिला से 3.38 लाख ऐंठे

No comments Document Thumbnail

 रायगढ़। जिले में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। कोतरा रोड थाना क्षेत्र में एक महिला से कलेक्ट्रेट सारंगढ़ में कंप्यूटर ऑपरेटर की नौकरी दिलाने का झांसा देकर 3.38 लाख रुपये की ठगी की गई।


पीड़िता ने शनिवार को थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस के अनुसार, महिला की पहचान बैकुंठपुर निवासी आरोपी हरीश मिश्रा से उसकी भतीजी के माध्यम से हुई थी। आरोपी ने उसे कलेक्ट्रेट सारंगढ़ में संविदा आधार पर कंप्यूटर ऑपरेटर की नौकरी दिलाने का भरोसा दिलाया और इसके एवज में पैसों की मांग की।

शिकायत के मुताबिक, पीड़िता ने 9 फरवरी से 22 मार्च के बीच अलग-अलग किस्तों में 3,08,500 रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए। इसके बाद 23 मार्च को 30 हजार रुपये और दिए गए। इस तरह कुल 3.38 लाख रुपये आरोपी को सौंपे गए, लेकिन नौकरी नहीं मिली।

फर्जी नियुक्ति पत्र देकर किया गुमराह

पीड़िता ने बताया कि 20 मार्च को उसे एक नियुक्ति पत्र दिया गया, जो ‘कॉल मी सर्विस’ नामक संस्था के नाम से था। आरोपी ने उसे रायगढ़ कलेक्ट्रेट बुलाया, लेकिन वहां पहुंचने पर उसका मोबाइल बंद मिला। बाद में जांच में नियुक्ति पत्र फर्जी पाया गया।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

ठगी का पता चलने पर पीड़िता ने कोतरा रोड थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी हरीश मिश्रा के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.