Media24Media.com: #तस्कर गिरफ्तार

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #तस्कर गिरफ्तार. Show all posts
Showing posts with label #तस्कर गिरफ्तार. Show all posts

महासमुंद में बड़ी कार्रवाई: 1432 किलो अफीम पोस्त डोडा जब्त, 2 तस्कर गिरफ्तार

No comments Document Thumbnail

 महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स और थाना सिंघोड़ा पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मादक पदार्थ तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने 1432 किलोग्राम अफीम पोस्त डोडा जब्त किया है, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत करीब 2 करोड़ 14 लाख 80 हजार रुपये बताई जा रही है।


इसके अलावा तस्करी में प्रयुक्त पिकअप वाहन समेत कुल लगभग 2 करोड़ 25 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की गई है।

हरियाणा के दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने इस मामले में हरियाणा के करनाल जिले के रहने वाले दो आरोपियों—हरविंदर सिंह और सत्यवान वाल्मीकि—को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में दोनों के अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क से जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है।

सूचना पर की गई नाकाबंदी

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक पिकअप वाहन (HR46 F 4848) में भारी मात्रा में अफीम पोस्त डोडा ओडिशा की ओर से छत्तीसगढ़ लाया जा रहा है। इसके बाद एनएच-53 पर रेहटीखोल के पास नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहन को रोका गया।

वाहन से बरामद हुआ मादक पदार्थ

तलाशी के दौरान पिकअप में रखी बोरियों से भारी मात्रा में अफीम पोस्त डोडा बरामद किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे इस खेप को झारखंड के गुमला से रायपुर ले जा रहे थे।

बड़े नेटवर्क की जांच जारी

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह कार्रवाई एक बड़े तस्करी नेटवर्क का हिस्सा हो सकती है। एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स को पूरे नेटवर्क की जांच के निर्देश दिए गए हैं, जिसमें सोर्स, ट्रांजिट रूट और डेस्टिनेशन तक की कड़ी जांच की जा रही है।

नशे पर वार: गरियाबंद में साढ़े 14 लाख का गांजा पकड़ा गया

No comments Document Thumbnail

 गरियाबंद : नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गरियाबंद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में कुल 29 किलोग्राम अवैध गांजा जब्त करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत करीब साढ़े 14 लाख रुपये बताई जा रही है।


पहली कार्रवाई देवभोग थाना क्षेत्र में की गई, जहां राजस्थान निवासी दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया गया। वहीं दूसरी कार्रवाई गरियाबंद थाना क्षेत्र में की गई, जहां ओडिशा निवासी एक तस्कर पुलिस के हत्थे चढ़ा। गिरफ्तार आरोपी गांजा बेचने के लिए ग्राहकों की तलाश कर रहे थे।

पुलिस को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर टीम ने दबिश देकर यह कार्रवाई की। यह पूरी कार्रवाई रेंज स्तरीय “ऑपरेशन निश्चय” के तहत की गई है।

पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। गरियाबंद पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

यात्री बस से हो रही थी गांजा तस्करी, 9 लाख का गांजा जब्त, चार तस्कर गिरफ्तार

No comments Document Thumbnail

रायपुर/बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 9 लाख रुपये मूल्य का 92 किलोग्राम अवैध गांजा जब्त किया है। इस मामले में चार तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई वाड्रफनगर पुलिस चौकी क्षेत्र में मुखबिर से मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गई।


12 बड़े बैगों में भरा था गांजा, उत्तर प्रदेश ले जा रहे थे तस्कर

पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी 12 बड़े बैगों में गांजा भरकर एक महिंद्रा यात्री बस के माध्यम से छत्तीसगढ़ से उत्तर प्रदेश ले जा रहे थे। वाड्रफनगर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए घेराबंदी कर बस को रोका और तलाशी ली, जिसके दौरान 92 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया।

SDOP ने दी जानकारी, आगे हो सकते हैं बड़े खुलासे

वाड्रफनगर SDOP राम अवतार ध्रुव ने बताया कि - “मुखबिर से मिली पुख्ता सूचना के आधार पर टीम ने तत्काल कार्रवाई की। बस की तलाशी के दौरान बड़ी मात्रा में अवैध गांजा मिला, जिसे जब्त कर लिया गया है। सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।”

पुलिस का मानना है कि पूछताछ के दौरान गांजा तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा हो सकता है। इस कार्रवाई से नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को बड़ी सफलता मिली है।

तस्करी में बस का दुरुपयोग, जांच में जुटी पुलिस

गौरतलब है कि तस्करों ने यात्री बस जैसे सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करके गांजा की तस्करी करने की कोशिश की, जो सुरक्षा और यात्री जीवन दोनों के लिए गंभीर खतरा पैदा करता है। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि बस संचालक या स्टाफ की इस तस्करी में कोई भूमिका रही या नहीं।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.