Media24Media.com: #छापेमारी से हड़कंप

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #छापेमारी से हड़कंप. Show all posts
Showing posts with label #छापेमारी से हड़कंप. Show all posts

मैरिज हॉल में चल रहा था गंदा खेल! छापे में 80 युवक-युवतियां संदिग्ध हालत में पकड़े गए

No comments Document Thumbnail

 रोहतास (बिहार)। जिले के दावथ थाना क्षेत्र में स्थित मालियाबाग के एक निजी मैरिज हॉल में प्रशासन की छापेमारी से हड़कंप मच गया। संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए करीब 75 से अधिक युवक-युवतियों को संदिग्ध और आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा है।


यह कार्रवाई शुक्रवार को बिक्रमगंज के एसडीएम प्रभात कुमार के नेतृत्व में की गई। जैसे ही टीम मौके पर पहुंची, वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया और कई युवक-युवतियां भागने लगे, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया।

पहले से मिल रही थी सूचना

प्रशासन को लगातार शिकायत मिल रही थी कि मैरिज हॉल की आड़ में अवैध गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। बताया जा रहा है कि संचालक द्वारा प्रेमी-प्रेमिकाओं और अन्य लोगों को कुछ समय के लिए कमरे उपलब्ध कराए जाते थे। इसी आधार पर टीम ने योजनाबद्ध तरीके से छापा मारा।

महिलाओं की संख्या भी ज्यादा

पुलिस के अनुसार पकड़े गए लोगों में 40 से अधिक युवतियां शामिल हैं, जिनमें कई शादीशुदा महिलाएं भी बताई जा रही हैं। मौके से कुछ संदिग्ध सामान भी बरामद किया गया है, जिससे मामले की गंभीरता और बढ़ गई है।

जांच जारी, सख्त कार्रवाई के संकेत

एसडीएम प्रभात कुमार ने बताया कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि जो भी व्यक्ति इस तरह की अवैध गतिविधियों में संलिप्त पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

वहीं, एसडीपीओ सिंधु शेखर सिंह ने कहा कि अनैतिक गतिविधियों की सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई है और मामले की जांच जारी है।

कर्मचारी भी हिरासत में

छापेमारी के दौरान स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल बुलाना पड़ा। पुलिस ने मैरिज हॉल के कुछ कर्मचारियों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

इस घटना के सामने आने के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। लोगों का कहना है कि जहां सामाजिक और पारिवारिक कार्यक्रम होने चाहिए, वहां इस तरह की गतिविधियां चिंताजनक हैं।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.