Media24Media.com: #छत्तीसगढ़ के कोरबा

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #छत्तीसगढ़ के कोरबा. Show all posts
Showing posts with label #छत्तीसगढ़ के कोरबा. Show all posts

हाईटेंशन तार की चपेट में आने से डॉक्टर की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल

No comments Document Thumbnail

 रायपुर : छत्तीसगढ़ के कोरबा  जिले में आज रविवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से एक डॉक्टर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी गंभीर रूप से झुलस गईं। घायल महिला का इलाज नजदीकी अस्पताल में जारी है।


जानकारी के अनुसार, मृतक डॉक्टर का नाम डॉ. कलीम रिजवी (45 वर्ष) है। वे अपनी पत्नी डॉ. फिरदोस रिजवी (39 वर्ष) के साथ घर पर ही क्लीनिक संचालित करते थे। रविवार को दोनों पति-पत्नी अपने मकान की छत पर साफ-सफाई कर रहे थे। इसी दौरान डॉ. कलीम लोहे का एक पाइप उठा रहे थे, जो अचानक ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन से संपर्क में आ गया।

तेज करंट की चपेट में आने से डॉ. कलीम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पास में मौजूद उनकी पत्नी डॉ. फिरदोस भी करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गईं। परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

घटना के बाद मोहल्ले में शोक का माहौल है। पुलिस और विद्युत विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.