Media24Media.com: #गिरौदपुरीधाम

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #गिरौदपुरीधाम. Show all posts
Showing posts with label #गिरौदपुरीधाम. Show all posts

गिरौदपुरी जा रहे श्रद्धालुओं से भरी माजदा पलटी, 30 से ज्यादा सवार; कई घायल

No comments Document Thumbnail

 बलौदाबाजार। बलौदाबाजार जिले के कसडोल थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह श्रद्धालुओं से भरी माजदा वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में वाहन सवार कई श्रद्धालुओं के घायल होने की जानकारी सामने आई है। इनमें कुछ लोगों को गंभीर चोटें आने की भी बात कही जा रही है।


जानकारी के अनुसार, माजदा वाहन में 30 से अधिक श्रद्धालु सवार थे, जो गिरौदपुरी धाम दर्शन के लिए जा रहे थे। इसी दौरान नेशनल हाईवे-130 बी पर सेल और छांछी के बीच मोड़ के पास अचानक वाहन अनियंत्रित हो गया और सड़क पर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

राहगीरों ने पहुंचकर की घायलों की मदद

दुर्घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल घायलों की मदद शुरू की। सूचना मिलते ही हाईवे पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस व अन्य वाहनों की मदद से कसडोल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पहुंचाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों की टीम घायलों का उपचार कर रही है।

हादसे की जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलने के बाद कसडोल पुलिस भी मौके पर पहुंची और हादसे की जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक वाहन के अचानक अनियंत्रित होने को दुर्घटना की वजह माना जा रहा है। हालांकि हादसे के वास्तविक कारणों का पता पुलिस की जांच के बाद ही चल सकेगा।

फिलहाल घायलों की संख्या, उनकी स्थिति और हादसे के कारणों को लेकर पुलिस एवं स्वास्थ्य विभाग की विस्तृत जानकारी का इंतजार है। आधिकारिक जानकारी सामने आने के बाद स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.