Media24Media.com: #खारून नदी

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #खारून नदी. Show all posts
Showing posts with label #खारून नदी. Show all posts

खारून नदी में डूबे आत्मानंद स्कूल के दो छात्र, एक का शव मिला, दूसरे की तलाश जारी

No comments Document Thumbnail

 रायपुर। बुधवार को रायपुर के स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल (आर.डी. तिवारी शाखा) के दो छात्र खारून नदी में डूब गए। दोनों स्कूल नहीं गए थे और अपने कुछ दोस्तों के साथ नदी में नहाने पहुंचे थे। नहाने के दौरान गहराई में चले जाने से दोनों डूब गए।


घटना के समय साथ मौजूद दोस्तों ने जब उन्हें डूबते देखा तो घबरा गए और तुरंत आसपास के लोगों को सूचना दी। इसके बाद स्कूल प्रबंधन और परिजनों को भी जानकारी दी गई। मौके पर पहुंचे परिजनों और स्थानीय प्रशासन की मदद से गोताखोरों को बुलाया गया।

कुछ घंटों की खोजबीन के बाद एक छात्र का शव बरामद कर लिया गया है, जिसे पोस्टमार्टम के लिए अंबेडकर अस्पताल भेजा गया है। वहीं, दूसरे छात्र की तलाश अब भी जारी है। गोताखोर नदी में लगातार सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं।

इस हादसे से स्कूल और परिवारजनों में शोक की लहर है। प्रशासन ने बच्चों को नदी या अन्य जल स्रोतों में बिना निगरानी के जाने से बचने की अपील की है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.