Media24Media.com: #कलयुगी बेटे

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #कलयुगी बेटे. Show all posts
Showing posts with label #कलयुगी बेटे. Show all posts

CG NEWS : गुटखा के लिए मां की हत्या, कलयुगी बेटे ने पत्थर से कुचल दिया सिर

No comments Document Thumbnail

 सक्ती। जिले के डभरा थाना क्षेत्र के ग्राम भेड़ीकोना में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली वारदात सामने आई है। गुटखा खाने के लिए पैसे नहीं मिलने पर एक युवक ने अपनी ही मां की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी ने पहले मां के साथ मारपीट की और फिर पत्थर से सिर कुचलकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने कुछ ही घंटों में आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।


गुटखा खाने के लिए मांगे थे पैसे

पुलिस के मुताबिक, 14 जून 2026 की शाम करीब 7:40 बजे आरोपी लखन माली (25) ने अपनी मां तिहारिन बाई माली से विमल गुटखा खरीदने के लिए पैसे मांगे। मां द्वारा पैसे देने से इनकार करने पर आरोपी आगबबूला हो गया और हाथ-मुक्कों से मारपीट शुरू कर दी।

भाग रही मां पर पत्थर से किया हमला

मारपीट से बचने के लिए तिहारिन बाई वहां से भागने लगीं, लेकिन आरोपी ने घर के पास लगे टेप नल के पास रखा पत्थर उठाकर उनके सिर पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर हालत में महिला को डभरा अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने आरोपी को दबोचा, जुर्म कबूला

घटना की सूचना मिलते ही डभरा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल और एसडीओपी सुमित गुप्ता के निर्देशन में टीम गठित की गई। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी लखन माली को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया, जिसके बाद घटना में इस्तेमाल पत्थर भी बरामद कर लिया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

कलयुगी बेटे ने पिता की लोहे के पाइप से हत्या, आरोपी गिरफ्तार

No comments Document Thumbnail

 सक्ति। जिले के डभरा थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां एक पुत्र ने ही अपने पिता की लोहे के पाइप से मारकर निर्मम हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना डभरा ब्लॉक के ग्राम पंचायत रामभांठा की है। 26-27 मार्च की दरमियानी रात आरोपी सुमित महिलांगे ने अपने पिता मनबोध महिलांगे पर लोहे के पाइप से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में गंभीर चोट लगने से मनबोध महिलांगे की मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना मिलते ही डभरा पुलिस सुबह मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डभरा भेजा, जहां पोस्टमार्टम कराया गया।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी सुमित महिलांगे को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.