Media24Media.com: 62वें जन्मदिन पर प्रधान पाठक परमाल ने बच्चों को कराया न्योता भोज

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

62वें जन्मदिन पर प्रधान पाठक परमाल ने बच्चों को कराया न्योता भोज

Document Thumbnail

आरंग- 'आओ बांटें खुशियां' अभियान के तहत शनिवार को शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला चरौदा के प्रधान पाठक कीर्ति कुमार परमाल ने अपना 62वां जन्मदिन बच्चों के साथ मनाया। इस अवसर पर उन्होंने बच्चों को न्योता भोज कराया, जिसमें खीर-पूड़ी, मिठाई और फल परोसे गए।

अनुभव साझा करते हुए उन्होंने कहा कि मैंने बच्चों के साथ 40 वर्षों से अधिक समय बिताया है। जो खुशी बच्चों के साथ मिलती है, वह कहीं और नहीं मिलती। बच्चों के साथ बिताए लम्हे अविस्मरणीय हैं। यह मेरे जीवन के सबसे यादगार पलों में से एक है।

इस दौरान संस्था के शिक्षकों और बच्चों ने केक काटकर खुशी जाहिर की। जिससे प्रधान पाठक परमाल भावुक हो गए।

इस अवसर पर संकुल समन्वयक जीतेन्द्र शुक्ला सहित संस्था के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने श्री परमाल द्वारा बच्चों के साथ खुशियां बांटने की पहल की सराहना की।


Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.